IND W vs SL W : कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20I? ऐसे फ्री में देख पाएंगे मुकाबला

IND W Vs SL W 2Nd T20I Live Streaming India Women News

IND W vs SL W : कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20I? ऐसे फ्री में देख पाएंगे मुकाबला
Indian Women Team Vs Sri Lanka Women TeamCricket NewsSports News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 63%

IND W vs SL W 2nd T20I Live Streaming: भारत की मेंस टीम जहां इन वक्त रेस्ट कर रही है, वहीं महिला टीम अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में बिजी है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 21 दिसंबर को हुआ था. अब दूसरे मुकाबले की बारी है. आइए जानते हैं ये मैच कब और कहां होगा.

IND W vs SL W 2nd T20I Live Streaming : भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका से भिड़ रही है. पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

अब बारी दूसरे मुकाबले की है, जो 23 दिसंबर को खेला जाना है. यह मुकाबला उसी विशाखापत्तनम के मैदान पर होगा, जहां पहला मैच खेला गया था. टीम इंडिया जहां जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल करना चाहेगी, वहीं श्रीलंका सीरीज में वापसी कर उसे 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी. कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20? भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तान हैं, जबकि श्रीलंका की कप्तानी चमारी अट्टापट्टू संभाल रही हैं. पहले मैच में हरमनप्रीत कौर ने 16 गेंदों पर 15 रन किए थे, जबकि अट्टापट्टू ने 15 रन बनाए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि बचे हुए मैचों में ये कप्तान अपनी-अपनी टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं. भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच दूसरा टी20 कहां देख पाएंगे? इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख पाएंगे. अगर मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखना है तो जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच उपलब्ध रहेगा. इसके लिए बस फोन में जियो हॉटस्टार ऐप होना चाहिए और सिम में डेटा. आप बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. पहले टी20 का लेखा-जोखा अगर पहले टी20 की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. श्रीलंका की टीम 121 रन ही बना पाई थी. टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 121 रनों तक सीमित रखा था. इसके बाद बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया. जेमिमा ने 44 गेंदों में 69 रन बनाए थे, उनके बल्ले से 10 चौके निकले थे. भारत ने 8 विकेट से मैच जीता था. T20I सीरीज के लिए भारत-श्रीलंका महिला टीमें इस प्रकार हैं भारतीय महिला टीम- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर , जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी. श्रीलंका महिला टीम- विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू , हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना, रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका रणवीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी. ये बी पढ़ें: 1439 रन...5 शतक और 40 विकेट...NZ vs WI मैच में रच गया इतिहास, 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Indian Women Team Vs Sri Lanka Women Team Cricket News Sports News Ind W Vs Sl W Indian Women Cricket Team Women Cricket Team India Vs Sri Lanka Ind Vs Sl ACA-VDCA Cricket Stadium Visakhapatnam Live Streaming Cricket News Sports News In Hindi Google News Ind Vs Sl Live Streaming भारतीय महिला टीम क्रिकेट न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंधाना पर सबकी नजर... वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका से T20I मैचमंधाना पर सबकी नजर... वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका से T20I मैचIND W vs SL W 1st T20I: भारतीय महिला टीम कल यानी 21 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया विशाखापत्तनम में पहला मुकाबला खेलेगी. इस मैच में स्मृति मंधाना पर सबकी नजरें रहने वाली हैं.
Read more »

IND W vs SL W: 50 दिन बाद वापसी...ब्रेकअप के बाद मंधाना उड़ाएंगी चौके-छक्के! कहां लाइव देख पाएंगे मुकाबला?IND W vs SL W: 50 दिन बाद वापसी...ब्रेकअप के बाद मंधाना उड़ाएंगी चौके-छक्के! कहां लाइव देख पाएंगे मुकाबला?IND-W vs SL-W LIVE Streaming: आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहले मुकाबले की तैयारी पूरी हा है. शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा. इस मैच से जुड़ी पूरी डिटेल जानिए.
Read more »

IND W vs SL W முதல் டி20 போட்டி: எப்போது, எதில் பார்க்கலாம்IND W vs SL W முதல் டி20 போட்டி: எப்போது, எதில் பார்க்கலாம்இந்தியா மகளிர் - இலங்கை மகளிர் அணிகளுக்கு இடையே நடக்கும் டி20 போட்டிகளை எதில் பார்க்கலாம்.
Read more »

IND W vs SL W 1st T20I Live: क्रांति गौड़ ने श्रीलंका को दिया पहला झटका, अट्टापट्टू आउटIND W vs SL W 1st T20I Live: क्रांति गौड़ ने श्रीलंका को दिया पहला झटका, अट्टापट्टू आउटIndia Women vs Sri Lanka Women T20I Live Updates: आईसीसी वुमेंस वनडे विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला टीम पहली बार मैदान पर उतर रही है. श्रीलंका के खिलाफ भारत का पहला टी20 मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Read more »

IND W vs SL W: वैष्णवी शर्मा ने टी20I क्रिकेट में किया डेब्‍यू, WPL ऑक्‍शन में रही थीं अनसोल्‍डIND W vs SL W: वैष्णवी शर्मा ने टी20I क्रिकेट में किया डेब्‍यू, WPL ऑक्‍शन में रही थीं अनसोल्‍डवैष्णवी उस भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं जिसने इस साल की शुरुआत में महिला टी20 विश्व कप जीता था। उन्हें और जी कमलिनी को इस सीरीज से पहले पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। 20 साल की वैष्णवी अंडर-19 महिला विश्व कप में 17 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज...
Read more »

IND W vs SL W Live Score: 49 रन के स्कोर पर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, दीप्ति ने हसिनी को आउट कियाIND W vs SL W Live Score: 49 रन के स्कोर पर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, दीप्ति ने हसिनी को आउट कियाभारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला जारी है। दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। दीप्ति ने हसिनी परेरा को आउट किया जो विष्मी गुणारत्ने के साथ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:49:06