IND-W vs SL-W LIVE Streaming: आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहले मुकाबले की तैयारी पूरी हा है. शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा. इस मैच से जुड़ी पूरी डिटेल जानिए.
IND-W vs SL-W LIVE Streaming: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. अब तक भारत की मेंस टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल रही थी. जिसने पहले टेस्ट, फिर वनडे और आखिर में टी20 सीरीज खेलेगी.
अब महिला टीम की बारी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली ये टीम महिला वनडे विश्व कप 2025 के 50 दिन बाद मैदान पर उतरने जा रही है. श्रीलंका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तहत ये जंग होने जा रही है. पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. ये मैच कितने बजे शुरू होगा? लाइव कैसे देख पाएंगे? आइए जानते हैं. दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे 50 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने नए सफर की शुरुआत कर रही है. 21 दिसंबर से शुरू हो रही इस सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जहां सभी की नजरें भारत की स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी. वनडे महिला विश्व कप 2025 जीतने के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारतीय महिला टीम दोबारा मैदान पर दिखेगी. पहले टी20 में सबकी नजर कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना पर रहने वाली हैं, इन दोनों से ही आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है. मंधाना पर रहेगी सबकी नजर बाएं हाथ की तूफानी ओपनर मंधाना पर खासतौर पर फैंस की नजरें होंगी. वो पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. पलाश मुच्छल से ना सिर्फ उनकी शादी टूटी बल्कि ब्रेकअप हुआ और रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया. दोनों पिछले करीब 5 साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे. शादी की कई रस्में भी हो चुकी थीं, लेकिन बीच में ही शादी टूट गई. उन्होंने इस पूरी घटना के बाद ये कहा था कि वो सबसे ज्यादा क्रिकेट से प्यार करती हैं और मैदान पर वापसी के लिए इंतजार कर रही हैं. आज ये घड़ी आ चुकी है. देखना होगा कि वो किस अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश करेंगी. टी20 विश्व कप 2026 के लिहाज से अहम सीरीज भारतीय टीम ने पिछली टी20 सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसे 3-2 से अपने नाम किया था, वहीं श्रीलंका महिला टीम मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल चुकी है. अब यह 5 मैचों की सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि अगले साल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 होना है और इस इवेंट के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. कब और कहां होगा मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. कितने बजे से शुरू होगा मैच भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे डाली जाएगी. कहां देख सकते हैं लाइव भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. IND-W vs SL-W: दोनों टीमों का स्क्वॉड भारतीय महिला क्रिकेट टीम- हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष , जी कमलिनी , श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम- चमारी अट्टापट्टू , हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना , मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी, मल्की मदारा ये भी पढ़ें: W,W,W,W,W: काव्या मारन के हाथ लगा हीरा, जिस पर खर्च किए 30,000,000, उसने मचा दिया कोहराम
Smriti Mandhana India Women Vs Sri Lanka Women IND W Vs SL W Streaming 1St T20I IND-W Vs SL-W LIVE Streaming India Women Sri Lanka Women Cricket India Vs South Africa Ind Vs SA T20 Series India Vs South Africa 4Th T20I Match India Vs South Africa T20I Series Time भारत बनाम महिला टी20 मैच स्मृति मंधाना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SL U9 Asia Cup: भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कैसे देखें लाइवIND vs SL U9 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2025 में आज यानि 19 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
LIVE: வரைவு வாக்காளர் பட்டியல்.. திருப்பரங்குன்றம் விவகாரம்.. IND vs SA 5th T20- இன்றைய அப்டேட்ஸ்!LIVE: வரைவு வாக்காளர் பட்டியல்.. திருப்பரங்குன்றம் விவகாரம்.. IND vs SA 5th T20- இன்றைய அப்டேட்ஸ்!
Read more »
IND U19 vs SL U19 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी से फिर धूम-धड़ाके की उम्मीद, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देख सकते हैं सेमीफाइनल मैचIND U19 vs SL U19 semi final Live Streaming: भारतीय टीम शुक्रवार को एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मलेशिया को रिकॉर्ड 315 रन से मात दी थी। भारतीय युवा टीम को वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद...
Read more »
IND U19 vs SL U19 Live: भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, टॉस थोड़ी देर मेंअंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला आईसीसी एकेडमी के मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने लीग चरण में सभी मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने दो मैच जीते हैं। टॉस सुबह 10 बजे होगा और मैच 10:30 बजे शुरू होगा।
Read more »
IND U19 vs SL U19 Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरीIndia U-19 vs Sri Lanka U-19 Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 मेंस एशिया कप का पहला सेमीफाइनल आज खेला जा रहा है।
Read more »
IND vs SA ટી-20 મેચ માટે પોલીસનું જાહેરનામું : ભૂલથી પણ અમદાવાદના આ રસ્તાઓ પરથી ન નીકળતાIndia South Africa T20 Match : આજે નમો સ્ટેડિયમમાં IND vs SA:ટી-20 સીરિઝની છેલ્લી મેચ, ક્રિકેટરસિકોને મોડે સુધી મેટ્રો મળશે; વાહનચાલકો ઘરેથી નીકળતા પહેલા રુટ ચેક કરજો!
Read more »
