IND VS SA: रिकॉड्स के गलियारे में कौन कर रहा है गिल का इंतजार, शुभमन के बैट से 54 रन बनते ही ईडेन में आएगी ...

India Vs South Africa Test Series News

IND VS SA: रिकॉड्स के गलियारे में कौन कर रहा है गिल का इंतजार, शुभमन के बैट से 54 रन बनते ही ईडेन में आएगी ...
WtcShubhman Gill Can Break Babar Azam Record
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

946 रन बना चुके शुभमन गिल अगर कोलकाता टेस्ट में 54 रन और ठोक देते हैं, तो वे न सिर्फ WTC 2025-27 सत्र में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे, बल्कि इस दौड़ में पाकिस्तान के स्टार बाबर आज़म का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे.

नई दिल्ली. कोलकाता का ईडन गार्डन्स, जहां हर रन की गूंज भी इतिहास लिख देती है वहीं से शुरू हो सकती है भारतीय क्रिकेट की एक नई कहानी. सामने होगा दक्षिण अफ़्रीका का आग उगलता अटैक, लेकिन इस बार सारी नज़रें होंगी सिर्फ एक खिलाड़ी शुभमन गिल पर , टीम इंडिया का वो नौजवान तूफ़ान जिसने इस WTC सत्र में रनों का ऐसा सैलाब बहाया है कि अब सिर्फ 54 रन दूर हैं एक सुनहरे कीर्तिमान से.

946 रन बना चुके शुभमन गिल अगर कोलकाता टेस्ट में 54 रन और ठोक देते हैं, तो वे न सिर्फ WTC 2025-27 सत्र में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे, बल्कि इस दौड़ में पाकिस्तान के स्टार बाबर आज़म का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे. बाबर के नाम है शानदार निरंतरता का तमगा, लेकिन गिल की बात ही अलग है क्लास, फ्लो, और ठाठ के साथ रन बनाने की कला. इस युवा बल्लेबाज़ के कवर ड्राइव अब सिर्फ शॉट नहीं, एक बयान बन चुके हैं कि नई पीढ़ी भारतीय बल्लेबाज़ी की परिभाषा बदल रही है. 2025 बन सकता है ‘गिल ईयर’ ईडन गार्डेंस की भीड़ और गिल के बल्ले की आवाज़ सब कुछ तैयार है उस लम्हे के लिए जब 54वां रन स्कोरबोर्ड पर जुड़ते ही स्टेडियम गूंज उठेगा ये है शुभमन का युग इस रिकॉर्ड के साथ गिल न सिर्फ WTC के टॉप स्कोरर बन सकते हैं, बल्कि 2025 को भारतीय क्रिकेट के लिए “गिल ईयर” साबित कर सकते हैं. अब देखना ये है कि क्या कोलकाता की पिच पर चलेगा गिल का बल्ला या अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ रोक पाएंगे इस भारतीय रॉकेट को. प्रचंड फॉर्म में हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में 7 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 13 पारियों में उन्होंने 78.83 की एवरेज से 946 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतकीय पारियां हैं, 6 बार उन्होंने 50 प्लस रन बनाए हैं. वह 54 रन बनाकर इस चक्र में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने 13 पारियों में 728 रन बनाए हैं. रूट के रिकॉर्ड पर होगी नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रुट हैं, उन्होंने 126 पारियों में 6080 रन बनाए हैं. उनके आलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 5000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. लिस्ट में 7वें नंबर पर बाबर आजम हैं, वह डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज हैं. लेकिन उनका ये रिकॉर्ड गिल इस सीरीज में तोड़ सकते हैं.बाबर आजम ने 38 मैचों की 70 पारियों में 3129 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. दूसरे एशियाई बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 39 मैचों की 72 पारियों में 43.01 की एवरेज से 2839 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के नाम 10 शतक हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Wtc Shubhman Gill Can Break Babar Azam Record

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs SA 1st Test: कोलकाता टेस्ट मैच की टिकटें सोल्ड आउट, गांगुली ने दी जानकारीIND vs SA 1st Test: कोलकाता टेस्ट मैच की टिकटें सोल्ड आउट, गांगुली ने दी जानकारीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच की टिकटें सोल्ड आउट हो गई हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी। पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
Read more »

IND vs SA टेस्ट रिकॉर्ड: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीदIND vs SA टेस्ट रिकॉर्ड: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर की थी। भारत में साउथ अफ्रीका का टेस्ट रिकॉर्ड खराब रहा है, टीम ने 19 मैचों में से केवल 5 जीते हैं। 15 साल पहले साउथ अफ्रीका ने नागपुर में भारत को हराया था।
Read more »

IND vs SA: ऋषभ पंत टीम में तो ध्रुव जुरेल का क्या होगा? कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच, पूर्व कप्तान सौरव गा...IND vs SA: ऋषभ पंत टीम में तो ध्रुव जुरेल का क्या होगा? कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच, पूर्व कप्तान सौरव गा...(तपन मोहंता)
Read more »

IND vs SA: भारत में अभी भी चोकर हैं WTC चैंपियंस... 21वीं सदी में जीत का सूखा, रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होशIND vs SA: भारत में अभी भी चोकर हैं WTC चैंपियंस... 21वीं सदी में जीत का सूखा, रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होशभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. ये साल साउथ अफ्रीका की टीम के लिए बेहद खास रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की थी. लेकिन भारत में आज भी अफ्रीका की टीम चोकर साबित हुई है.
Read more »

IND vs SA: एक तरफ गांधी तो दूसरी ओर मंडेला... गोल्ड के इस खास सिक्के से होगा पहले टेस्ट में टॉसIND vs SA: एक तरफ गांधी तो दूसरी ओर मंडेला... गोल्ड के इस खास सिक्के से होगा पहले टेस्ट में टॉसभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए CAB ने गांधी-मंडेला की याद में खास सोने का टॉस सिक्का जारी किया है. यह मुकाबला फ्रीडम ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा. छह साल बाद ईडन में टेस्ट की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं.
Read more »

भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:15