IND Vs SA 1st Match: T20 WC फाइनल के बाद आज साउथ अफ्रीका से टकराएगी भारतीय टीम... जानिए कौन किस पर भारी

India Vs South Africa T20 Series Schedule News

IND Vs SA 1st Match: T20 WC फाइनल के बाद आज साउथ अफ्रीका से टकराएगी भारतीय टीम... जानिए कौन किस पर भारी
Ind Vs Sa T20 Series ScheduleTeam India SquadTeam India Squad For Sa Series
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 28 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 142%
  • Publisher: 63%

IND Vs SA T20 Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराया था और खिताब जीता था. इस फाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच आज पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा.

India Vs South Africa T20 Series Schedule : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला आज डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 8 बजे होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराया था और खिताब जीता था. इस फाइनल के बाद अब दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 मुकाबला होगा.नए कोच और नए कप्तान के साथ उतरेगी टीममगर अब इस सीरीज में भारतीय टीम नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरेगी. दरअसल, रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लिया था. इसके बाद सूर्या को टी20 में भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया है.दूसरी ओर गौतम गंभीर की जगह इस टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की कमान संभालते दिखेंगे. इसका कारण है कि गंभीर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे. अब उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.Advertisementसाउथ अफ्रीका में ही भारत ने जीता था वर्ल्ड कपबता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 27 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 15 जीते और 11 हारे हैं. जबकि अफ्रीकी देश में भारतीय टीम ने कुल 15 टी20 मैच खेले, जिसमें से 10 जीते और सिर्फ 4 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था.All in readiness for the #SAvIND T20I series opener in Durban! 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/y3gjFYbGna— BCCI November 7, 2024भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेडकुल टी20 मैच: 27भारत जीता: 15साउथ अफ्रीका जीता: 11बेनतीजा: 1अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्डकुल टी20 मैच: 15जीते: 10हारे: 4बेनतीजा: 1पिछली 5 सीरीज से नहीं हारी भारतीय टीमसाउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली 5 द्विपक्षीय टी20 सीरीज से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रकी के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.Advertisementभारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी.भारत-साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड:भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा , हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल.साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम , ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन, लूथो सिपाम्ला और ट्रिस्टन स्टब्स.भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल8 नवंबर- पहला टी20, डरबन10 नवंबर- दूसरा टी20, गकेबरहा13 नवंबर- तीसरा टी20, सेंचुरियन15 नवंबर- चौथा टी20, जोहानिसबर्ग

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ind Vs Sa T20 Series Schedule Team India Squad Team India Squad For Sa Series Team India Squad For South Africa T20 Series India Tour Of South Africa Suryakumar Yadav Abhishek Sharma Sanju Samson Rinku Singh Tilak Varma Jitesh Sharma Hardik Pandya Axar Patel Ramandeep Singh Varun Chakaravarthy Ravi Bishnoi Arshdeep Singh Vijaykumar Vyshak Avesh Khan Yash Dayal Ind Vs Sa Mayank Yadav भारत बनाम साउथ अफ्रीका सूर्यकुमार यादव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AUS W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गरुर, 8 विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचीAUS W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गरुर, 8 विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचीAUS W vs SA W: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है.
Read more »

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश कियादक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश कियादुबई में हुए 1st सेमी-फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया है।
Read more »

Womens T20 World Cup 2024: न्‍यूजीलैंड बनी विश्‍व विजेता, साउथ अफ्रीका का लगातार दूसरी बार टूटा सपनाWomens T20 World Cup 2024: न्‍यूजीलैंड बनी विश्‍व विजेता, साउथ अफ्रीका का लगातार दूसरी बार टूटा सपनाWomens T20 World Cup 2024 Final विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 32 रन से हराया। न्‍यूजीलैंड ने पहली बार विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया है। अच्‍छी शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका टीम लड़खड़ा गई। साउथ अफ्रीका टीम पिछले सीजन भी फाइनल में पहुंची...
Read more »

द.अफ्रीका से मिली हार के बाद शांतो का टीम पर फूटा गुस्साद.अफ्रीका से मिली हार के बाद शांतो का टीम पर फूटा गुस्साद.अफ्रीका से मिली हार के बाद शांतो का टीम पर फूटा गुस्सा
Read more »

IND vs SA Head To Head: न्‍यूजीलैंड से हार के बाद अब साउथ अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम, कागजों पर है बहुत मजबूतIND vs SA Head To Head: न्‍यूजीलैंड से हार के बाद अब साउथ अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम, कागजों पर है बहुत मजबूतIND vs SA Head To Head न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका में टेस्‍ट सीरीज पर कब्‍जा कर जीत की हैट्रिक लगाने पर...
Read more »

IND vs SA Live Streaming: बदला मैच देखने का पता, जानें साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज को भारत में कैसे फ्री में देखेंIND vs SA Live Streaming: बदला मैच देखने का पता, जानें साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज को भारत में कैसे फ्री में देखेंIND vs SA 1st T20I live streaming न्‍यूजीलैंड से टेस्‍ट सीरीज में हार के बाद अब भारतीय टी20 टीम साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। इस दौरान भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए दोनों टीमों का एलान भी हो गया है। इस बीच आइए जानते हैं कि सीरीज के पहले टी20 मुकाबले को भारत में कैसे देख सकते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:51