IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज

Virat Kohli News

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज
Sachin Ramesh TendulkarIndia Vs New Zealand 2024Cricket
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

Virat Kohli 9000 Test Runs: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने टेस्ट में 9 हजार रनों के आंकड़े को पार किया.

Virat Kohli completes 9000 Test Runs: सरफराज खान और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी से भारत ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट 231 रन बनाकर मैच में अच्छी वापसी की.

पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन से पीछे है और उसके सात विकेट शेष है.दिन के समापन पर भारत सरफराज 70 रन पर क्रीज पर मौजूद थे जबकि कोहली इसी स्कोर पर दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. विराट कोहली ने 70 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने दो विकेट लिए. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चलता किया.इससे पहले भारत के 46 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर सिमटी. टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 134 रन की पारी खेलने के साथ टिम साउथी के साथ आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की. भारत के लिए कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. वहीं तीसरे दिन विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई.दरअसल, विराट कोहली ने टेस्ट में 9 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. विराट ने 42वां ओवर फेंकने आए विलियम ओ'रूर्के के ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल के साथ टेस्ट में अपने 9 हजार रन पूरे किए. विराट कोहली टेस्ट में 9 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});विराट कोहली ने 197 पारियों में यह कारनामा किया है. भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 15921 रन बनाए हैं. जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 13265 रन बनाए हैं. जबकि सुनील गावस्कर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10122 रन बनाए हैं.भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है, जिन्होंने 176 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है. जबकि सचिन तेंदुलकर को 179 पारियां लगीं थी. वहीं सुनील गावस्कर ने 192 पारियों में 9 हजार रन पूरे किए थे. विराट कोहली ने 2022 में 8 हजार रन पूरे कर लिए थे.हालांकि, उसके बाद से उनका बल्ला टेस्ट में खामोश रहा है. विराट ने 169 पारियों में 8 हजार रन बनाए थे, जबकि अगले 1000 रन बनाने के लिए उन्हें 28 पारियां लगी हैं. बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 147 साल के ऐसा करने वाली पहली टीम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Sachin Ramesh Tendulkar India Vs New Zealand 2024 Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs BAN: विराट कोहली का बड़ा कारनामा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाजIND vs BAN: विराट कोहली का बड़ा कारनामा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाजविराट कोहली घरेलू धरती पर 12 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Read more »

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में चूके, कानपुर में ये दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहलीIND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में चूके, कानपुर में ये दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहलीVirat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
Read more »

IND vs BAN: विराट कोहली बुमराह के सामने उतारने लगे उनकी नकल, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसीIND vs BAN: विराट कोहली बुमराह के सामने उतारने लगे उनकी नकल, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसीIND vs BAN: कानपुर टेस्ट के बीच विराट कोहली का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
Read more »

Ind vs Ban 1st T20I: हार्दिक ने तोड़ा कोहली का "विराट रिकॉर्ड", कारनामा करने वाले भारतीय इतिहास में इकलौतेInd vs Ban 1st T20I: हार्दिक ने तोड़ा कोहली का "विराट रिकॉर्ड", कारनामा करने वाले भारतीय इतिहास में इकलौतेHardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने जो रिकॉर्ड कोहली का तोड़ा, वह बिरलों को ही नसीब होता है
Read more »

Virat Kohli: विराट कोहली बैंगलुरु में बनाएंगे सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, सिर्फ 53 रनों की है जरूरतVirat Kohli: विराट कोहली बैंगलुरु में बनाएंगे सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, सिर्फ 53 रनों की है जरूरतIND vs NZ Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास बैंगलुरु टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जिसके लिए सिर्फ उन्हें 53 रन बनाने हैं.
Read more »

IND vs NZ: बारिश की वजह से टॉस में देरीIND vs NZ: बारिश की वजह से टॉस में देरीIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच का टॉस बारिश की वजह से तय समय पर नहीं हो सका है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:03