Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेला गया पहला टेस्ट में साधारण रहा था.
वे इस टेस्ट की दोनों ही पारियों में बड़ा स्कोर करने से चूक गए थे. पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाने वाले कोहली दूसरी पारी में 17 रन बना सके थे. निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से वे दो बड़े रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए थे. कोहली के पास कानपुर में ये रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.विराट कोहली कानपुर टेस्ट में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26,967 रन हैं. अगर वे अगले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर भी 33 रन बना लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे. फिलहाल कोहली ने तीनोें फॉर्मेट मिलाकर 593 पारियां खेली हैं. सबसे तेज 27,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने ये उपलब्धि 623 पारी में हासिल की थी. सचिन के अलावा रिकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा 27,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं.अगर कानपुर टेस्ट में विराट कोहली 129 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके 9,000 रन पूरे हो जाएंगे. टेस्ट में 9,000 रन बनाने वाले वे सचिन, द्रविड़ और गावस्कर के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.35 साल के विराट ने अबतक 114 टेस्ट में 29 शतक लगाते हुए 8871, 295 वनडे में 50 शतक लगाते हुए 13906 और 125 वनडे में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4188 रन बनाए हैं. विराट टी 20 से अब संन्यास ले चुके हैं. हालांकि वे लंबे समय तक वनडे और टेस्ट खेल सकते हैं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. IND vs BAN कानपुर टेस्ट से अचानक बाहर हुए टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी, बांग्लादेश ने ली होगी राहत की सांस ENG vs AUS: मिचेल स्टार्क वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, ये तीन दिग्गज उनसे आगे हैंयदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
IND Vs BAN Virat Kohli News Virat Kohli News Hindi Kanpur Test IND Vs BAN Kanpur Test Cricket News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs BAN: तो बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? BCCI से मिला हिंटIND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पहला टेस्ट खेलना तय है, लेकिन क्या वह कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा होंगे?
Read more »
Virat Kohli: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में राहुल द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहलीVirat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
Read more »
IND vs BAN: टेस्ट में नया रिकॉर्ड बना सकते हैं कोहली, 152 रन बनाते ही हो जाएंगे सचिन-द्रविड़ के क्लब में शामिलइस सीरीज में कोहली कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। हम यहां आपको उन रिकॉर्ड्स के विषय में बताएंगे जिन पर दिग्गज बल्लेबाज की नजर रहेगी। आइये जानते हैं...
Read more »
IND vs BAN: इस खास क्लाब में शामिल होंगे विराट कोहली, बस करना होगा ये कामदरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) पहले टेस्ट में 9 चौके लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो टेस्ट में एक हजार चौका लगाने वाले खिलाड़ियों की क्लब में शामिल हो जाएंगे.
Read more »
VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी सदी की सबसे खतरनाक गेंद, दिखी ही नहीं और OUT हो गया बल्लेबाजIND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे फैंस सदी की बेस्ट बॉल बता रहे हैं.
Read more »
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में परिस्थितियों के चलते बदलेगी भारत की प्लेइंग-11, देखें अब किस-किस को मिलेगा मौकाIND vs BAN: बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं.
Read more »
