Ravindra Jadeja: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाना है. इस टेस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं.
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में सिर्फ 1 विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा के नाम होगी ये उपलब्धि, सिर्फ 2 भारतीय के नाम ये रिकॉर्ड Ravindra Jadeja : भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाना है.
इस टेस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. पहली पारी में 86 रन बनाने वाले जडेजा ने मैच में कुल 5 विकेट लिए. हालांकि चेन्नई में जडेजा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए जिसे वे कानपुर में निश्चित रुप से हासिल कर सकते हैं.रवींद्र जडेजा अगर कानपुर में 1 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो उनके टेस्ट में 300 विकेट हो जाएंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे. उनसे पहले आर अश्विन और कपिल देव ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिनके नाम 300 से ज्यादा विकेट और 3000 से ज्यादा रन हैं.कपिल देव और आर अश्विन के अलावा इयान बॉथम, शेन वॉर्न, इमरान खान, स्टुअर्ट ब्रॉड, रिचर्ड हेडली, डेनियल विटोरी, शॉन पोलक और चामिंडा वास के नाम ये उपलब्धि है.रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. लगभग एक दशक से वे टेस्ट टीम के मजबूत स्तंभ हैं और टीम की सफलता में अहम भूमिका गेंद और बल्ले ने निभाके रहे हैं. जडेजा ने अबतक 73 टेस्ट की 106 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाते हुए 3122 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 175 है. वहीं 13 बार 5 विकेट लेते हुए कुल 299 विकेट लिए हैं.बात अगर वनडे की करें तो 197 मैचों की 132 पारियों में 13 अर्धशतक लगाते हुए 2756 रन बना चुके हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 75 है. वे इस फॉर्मेट में 220 विकेट भी ले चुके हैं. वहीं 74 टी 20 मैचो की 41 पारियों में 515 रन बनाने के साथ साथ वे 54 विकेट ले चुके हैं. Virat Kohli: क्रिकेट फैंस की बल्ले बल्ले, घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे विराट कोहली, इस टीम में मिली जगहENG vs AUS: मिचेल स्टार्क वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, ये तीन दिग्गज उनसे आगे हैं
Ravindra Jadeja News Ravindra Jadeja News In Hindi IND Vs BAN Cricket News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Duleep Trophy: ये 5 बिग स्टार नहीं उठा सके "चयन ट्रॉयल" के पहले राउंड का फायदा, बांग्लादेश के खिलाफ....Ind vs Ban, Duleep Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का चयन जल्द ही होना है, लेकिन शुरुआती राउंड को कुछ बड़े नाम पूरी तरह भुनाने में नाकाम रहे
Read more »
IND vs BAN: तो बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? BCCI से मिला हिंटIND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पहला टेस्ट खेलना तय है, लेकिन क्या वह कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा होंगे?
Read more »
IND vs BAN: शतक चूकने का मलाल नहीं, चेन्नई टेस्ट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं रवींद्र जडेजाRavindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई टेस्ट में शतक लगाने का मौका चूक गए थे लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की मंशा जाहिर की है.
Read more »
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में जडेजा हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि, एक विकेट लेते ही बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड35 वर्षीय ऑलराउंडर की नजर एक अन्य रिकॉर्ड पर है। आगामी मैच में एक विकेट लेते ही उनके नाम 300 टेस्ट विकेट तो दर्ज होंगे ही, इसके अलावा वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
Read more »
IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में चूके, कानपुर में ये दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहलीVirat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
Read more »
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में अश्विन लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछेR Ashwin IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कानुपर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.
Read more »
