Virat Kohli Champions Trophy 2025: आसान से अपने 52वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली ने भारत को जीत की राह दिखाते हुए कई कीर्तिमान भी ध्वस्त किए.
नई दिल्ली: विराट कोहली भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार रात चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक से चूक गए. लेकिन अपनी 84 रन की मैराथन पारी में उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. जब भारत जीत के मुहाने पर खड़ा था और हर किसी को लग रहा था कि विराट आसानी से अपना 52वां वनडे शतक पूरा कर जाएंगे तब एडम जम्पा की गेंद पर एक गैरजरूरी हवाई शॉट खेलकर उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया.
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा 98 गेंदों में 84 रन की पारी के दौरान विराट ने पांच चौके लगाए. अपने 17वें चैंपियंस ट्रॉफी मैच में विराट ने सातवां अर्धशतक बनाया. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब कोहली ICC ODI इवेंट में 24 बार 50+ स्कोर दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. यह उनके करियर का 74वां वनडे अर्धशतक था. इसी के साथ 23 अर्धशतक जमाने वाले सचिन तेंदुलकर पीछे छूट गए. शिखर, द्रविड़ और गांगुली भी पिछड़े कोहली ने भारत के लिए आठ ICC ODI इवेंट में हिस्सा लिया है. 54 मैच में उन्होंने 24 मौकों पर 50 रन का आंकड़ा पार किया है. इस अर्धशतक ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में सात 50+ स्कोर दर्ज करने वाले पहले बल्लेबाज बनने में भी मदद की. अब तक खेले गए 17 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों में कोहली के नाम एक शतक और छह अर्द्धशतक हैं. शिखर धवन, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में छह-छह अर्धशतक जमाए हैं. ICC नॉकआउट में किंग कोहली 84 vs AUS, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल, 2025 76 vs SA, T20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2024 9 vs ENG, T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2024 54 vs AUS, वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2023, 117 vs NZ, वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2023 कोहली ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी सचिन के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने से पहले विराट कोहली ने शिखर धवन के 701 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली को धवन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पहले सेमीफाइनल में 40 रन की जरूरत थी और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल द्वारा फेंके गए भारत की पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की. इतना ही नहीं ओवरऑल लिस्ट में अब वह क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. इस मैच में 81 रन बनाते हुए कोहली ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया. अब चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन इंडियन सुपरस्टार के नाम है.
Virat Kohli Fifty Virat Kohli Record India Vs Australia India Beat Australia India Champions Trophy Final विराट कोहली रिकॉर्ड भारत ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोहली ODI में बनाएंगे महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे, तेंदुलकर भी पिछड़ेंगेविराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं, जिसके बाद सचिन तेंदुलकर भी पिछड़ जाएंगे.
Read more »
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 4000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ाविराट कोहली ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 4000 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Read more »
सचिन तेंदुलकर का एक और महारिकॉर्ड टूटा, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहासVirat Kohli Broke Sachin Tendulkar Record: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने तीसरे वनडे में एक और कीर्तिमान स्थापित किया.
Read more »
Champions Trophy: विराट कोहली vs सचिन तेंदुलकर- किसने जिताए कितने मैच, कौन बड़ा मैच विनर?Champions Trophy Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: जब-जब भारत के सर्वकालिक वाइट बॉल फॉर्मेट बल्लेबाजों की बात होगी तो सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का ही नाम आएगा.
Read more »
IND vs BAN मैच के दौरान विराट कोहली से मिला चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्टार, दोनों को साथ देख रोमांचित हुए फैंसIND vs BAN मैच के दौरान विराट कोहली से मिला चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्टार, देखकर रोमांचित हुए फैंस
Read more »
एक गेंद पर 2 रिकॉर्ड, शमी के सबसे तेज 200 शिकार, कोहली ने रचा कैचों का इतिहासIND vs BAN Champions Trophy: एक गेंद पर 2 रिकॉर्ड, शमी ने किए सबसे तेज 200 शिकार तो कोहली ने रचा कैचों का इतिहास
Read more »
