Private Hospital News: प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों को सरकारी अस्पताल की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने होते हैं. निजी अस्पतालों की ओर से जरूरत से ज्यादा फीस लेने से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. अब इसपर नकेल कसने की उम्मीद बढ़ी है.
नई दिल्ली. प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी से देशभर के लोग वाकिफ हैं. निजी अस्पतालों की जरूरत से ज्यादा पैसे वसूलने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद आमलोगों को फीस की ही चिंता सताती रहती है.
कई बार तो लोगों को खेत या फिर गहने बेचकर अस्पतालों की भारी-भरकम फीस चुकानी पड़ती है. एक रिपोर्ट की मानें तो सरकारी की तुलना प्राइवेट अस्पताल एक-दो नहीं बल्कि सात गुना तक ज्यादा पैसा वसूलता है. अब निजी अस्पतालों की इस मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद बढ़ी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को प्राइवेट अस्पतालों को लेकर नई नीति बनाने का निर्देश दिया है. प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने वाले आम लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों और परिवारों के शोषण को रोकने के लिए जल्द ही नई नीति बनाने की संभावना प्रबल हो गई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को अहम निर्देश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और राज्यों से निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिवारों के शोषण को रोकने के लिए एक नीति बनाने को कहा है. प्राइवेट अस्पताल अपनी ही दवा दुकानों से दवा खरीदने को मजबूर करते हैं. इसके अलावा ट्रांसप्लांट और मेडिकल इक्विपमेंट के नाम पर मरीजों और उनके परिजनों को लूटा जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने किया आगाह जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सरकारों को अनुचित आरोपों और शोषण के बारे में भी संवेदनशील होना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त या अनुचित रुख न अपनाने को लेकर भी आगाह किया है. कोर्ट ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो इससे वे प्राइवेट इन्वेस्टर्स इस सेक्टर से दूर हो सकते हैं जो इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. सिद्धार्थ डालमिया के रिट पिटिशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. डालमिया ने अपनी याचिक में बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शोषण का दंश तब महसूस किया था, जब एक रिश्तेदार का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ था. प्राइवेट अस्पतालों की लूट भारत में निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज की लागत में महत्वपूर्ण अंतर देखा जाता है. NSO की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में एक बार भर्ती होने पर औसत खर्च ₹4,452 था, जबकि निजी अस्पतालों में यह खर्च ₹31,845 तक पहुंच जता है. सरकारी अस्पतालों की तुलना में यह खर्च लगभग सात गुना अधिक है. आईआईटी जोधपुर के एक अध्ययन में पाया गया कि सरकारी अस्पतालों में एक दिन का कुल खर्च ₹2,833 है, जबकि निजी अस्पतालों में यह ₹6,788 तक होता है. सरकारी अस्पतालों की तुलना में यह लगभग तीन गुना अधिक है. आयुष्मान भारत योजना के तहत किए एक अध्ययन में पाया गया कि इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के खर्च में भारी अंतर है. कुछ मामलों में यह अंतर 200 फीसद से भी अधिक है. यह तब है जबकि सरकार ने इलाज के लिए पैकेज फिक्स किए हैं.
Private Hospital New Policy Private Hospital Government Policy Private Hospital Fee Government Hospital Fee Private Hospital Government Hospital National News सुप्रीम कोर्ट प्राइवेट हॉस्पिटल सुप्रीम कोर्ट निजी अस्पताल प्राइवेट अस्पताल नई पॉलिसी निजी अस्पताल नई नीति प्राइवेट अस्पताल सरकारी नीति राष्ट्रीय समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फरवरी की इस तारीख को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधिफरवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है, पूजा मुहूर्त और पूजा विधि क्या है, आइए जान लेते हैं.
Read more »
बेकार समझकर फेंके देते हैं पपीते के बीज, तो जान लें इसके कमाल के फायदे!बेकार समझकर फेंके देते हैं पपीते के बीज, तो जान लें इसके कमाल के फायदे!
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'जहीर इकबाल उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं'सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'जहीर इकबाल उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं'
Read more »
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में गिरावट, हादसे पर प्रश्नों की बौछारनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 से अधिक लोगों की जान जाने वाले हादसे के बाद सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
Read more »
स्टेशन पर भगदड़ के बाद बच्चे को गोद में लेकर अपना फर्ज निभाती दिखीं महिला कांस्टेबलसोशल मीडिया पर इन दिनों एक फीमेल कांस्टेबल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी नन्ही सी जान को गोद में लिए ड्यूटी पर तैनात नजर आ रही हैं.
Read more »
फालतू समझकर फेंक देते हैं पपीते के बीज, तो जरूर जान लें ये काम की बातफालतू समझकर फेंक देते हैं पपीते के बीज, तो जरूर जान लें ये काम की बात
Read more »
