IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत; अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी

India Vs England Day 3 Highlights News

IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत; अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी
Ind Vs Eng 3Rd Test Day 3 HighlightsInd Vs Eng 3Rd Test Day 3 Highlights 2025Ind Vs Eng Test Highlights
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक

लॉर्ड्स में माहौल हुआ गर्म दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय गेंदबाजों पर अब चौथे दिन इंग्लैंड की पारी जल्द समेटने की जिम्मेदारी होगी जिससे भारत को ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं मिल सके। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले लॉर्ड्स पर माहौल तनावपूर्ण हुआ और भारतीय खिलाड़ियों की समय बर्बाद करने को लेकर जैक क्राउली और बेन डकेट से नोकझोंक हो गई। राहुल-पंत की शानदार साझेदारी इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन से की। भारत के लिए केएल राहुल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.

58 के रन रेट से बल्लेबाजी की। राहुल ने लॉर्ड्स पर लगाया दूसरा शतक लंच ब्रेक के बाद राहुल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। राहुल दिलीप वेंगसरकर के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाया है। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। जडेजा का लगातार तीसरा पचासा भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। जडेजा की शानदार पारी से भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। जडेजा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 376 रन था। यानी भारतीय टीम बढ़त लेने से 12 रन ही दूर थी, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारत ने पिछले चार विकेट 11 रन के अंतराल पर गंवाए जिस कारण वह बढ़त हासिल नहीं करने में कामयाब नहीं हो सकी। भारत के लिए नीतीश ने 30, वॉशिंगटन सुंदर ने 23 और आकाश दीप ने सात रन बनाए, जबकि बुमराह खाता भी नहीं खोल सके और सिराज भी खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल , करुण नायर और शुभमन गिल के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ind Vs Eng 3Rd Test Day 3 Highlights Ind Vs Eng 3Rd Test Day 3 Highlights 2025 Ind Vs Eng Test Highlights Ind Vs Eng Test Highlights Day 3 Cricket News Cricket News In Hindi Ind Vs Eng Day 3 Match Report Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Leeds Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक से भारत ने रचा इतिहास! सुनील शेट्टी हुए भावुककेएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक से भारत ने रचा इतिहास! सुनील शेट्टी हुए भावुककेएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक से भारत ने रचा इतिहास! सुनील शेट्टी हुए भावुक
Read more »

IND vs ENG: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है वजहIND vs ENG: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है वजहIND vs ENG: मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा और काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
Read more »

गौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीगौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीIND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के लिए जो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी गई, उस पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाए हैं.
Read more »

Ind vs Eng Live Score: दूसरा सेशन हो गया शुरूInd vs Eng Live Score: दूसरा सेशन हो गया शुरूInd vs Eng 3rd Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा है।
Read more »

IND vs ENG 3rd Test Day-3: केएल राहुल के शतक के बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की दमदार फिफ्टी, भारत ने इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कीIND vs ENG 3rd Test Day-3: केएल राहुल के शतक के बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की दमदार फिफ्टी, भारत ने इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कीलॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में भारत ने भी 387 रन ही बनाए। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के शानदार शतक, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:40:03