IND vs SA: ईडन की पिच से टीम की रणनीति पर उठे सवाल, क्या एक मत हैं गंभीर और गिल?

India South Africa Test Series News

IND vs SA: ईडन की पिच से टीम की रणनीति पर उठे सवाल, क्या एक मत हैं गंभीर और गिल?
Eden Gardens Pitch ControversyShubman Gill Captaincy IssuesGautam Gambhir Coaching Strategy
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 53%

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं। ये सवाल रणनीति से लेकर पिच को लेकर उठ रहे हैं। इस बीच ये भी सवाल है कि क्या हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल एक मत हैं या नहीं?

पीटीआई, कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले टेस्ट में 30 रन से भारत की शर्मनाक हार के बाद उपजे पिच विवाद के बीच बड़ा सवाल यह है कि युवा कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर क्या आदर्श घरेलू पिच को लेकर एक राय हैं? ईडन गार्डेंस पर महज 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी 93 पर ढह गई, जो घरेलू मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर है। वेस्टइंडीज सीरीज से पहले शुभमन गिल ने साफ शब्दों में कहा था कि भारत अब 'रैंक टर्नर्स' के दौर से आगे बढ़ चुका है और टीम ऐसे संतुलित विकेट चाहती है जिस पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिले। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध ईडन गार्डेंस पर मिली पिच उनकी उम्मीदों से बिल्कुल विपरीत थी। पिच से मिली निराशा एक हफ्ते तक बगैर पानी की गई, सूखी, भुरभुरी और दरारों से भरी सतह पर खेलना न तो बल्लेबाजों के लिए आसान था और न ही बल्लेबाजी कौशल को परखने लायक। नतीजा यह हुआ कि मुकाबला महज आठ सत्रों में खत्म हो गया और घरेलू टीम की कमजोरियां पूरी तरह उजागर हो गईं। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद यह जरूर कहा कि हमने जैसी पिच चाही थी, वैसी ही मिली और हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन गिल की सोच और गंभीर की रणनीति के बीच छिपा मतभेद अब खुलकर सतह पर आ गया है। गिल स्लॉग स्वीप खेलते हुए गर्दन में खिंचाव के कारण पहले दिन के बाद मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी अनुपस्थिति ने मध्यक्रम की जिम्मेदारियां बढ़ाई, लेकिन भारतीय बल्लेबाज संयम और जुझारूपन का प्रदर्शन करने में विफल रहे। घरेलू टेस्ट में भारत की गिरती विश्वसनीयता अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। पिछले छह घरेलू टेस्ट में से चार में हार मिली है। मजबूत टीमों के खिलाफ लड़खड़ाया भारत गंभीर के कोच रहते हुए 18 टेस्ट में आठ जीत जरूर मिली हैं, पर उनमें से आधी जीत बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी कमजोर विपक्षी टीमों के खिलाफ आईं। मजबूत टीमों के खिलाफ भारत लगातार लड़खड़ा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की घरेलू हार ने भारत की डब्ल्यूटीसी स्थिति को पहले ही झटका दिया था; ईडन की यह हार उसी कहानी की पुनरावृत्ति जैसी है। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका जहां अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, वहीं भारत चौथे स्थान पर खिसक गया है। हुई रणनीतिक चूक मुकाबले में एक और रणनीतिक गलती निर्णायक साबित हुई। तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका सात विकेट पर 93 से आगे खेल रहा था। भारत के पास बढ़त को जल्दी समेटने का सुनहरा मौका था, लेकिन जसप्रीत बुमराह को गलत छोर से नई गेंद थमा दी गई, जबकि पहली पारी में उन्होंने दूसरे छोर से घातक स्पेल डालते हुए पांच विकेट चटकाए थे। उस समय तक कप्तान बावुमा और बॉश विकेट पर जम चुके थे और दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 100 के पार निकल गई थी। दिग्गज हुए गुस्सा पिच को लेकर भी मशहूर चेहरों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। हरभजन सिंह ने इसे टेस्ट क्रिकेट के साथ 'अन्याय' बताते हुए कहा, इन्होंने टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया। रेस्ट इन पीस टेस्ट क्रिकेट। पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी घरेलू धरती पर इस तरह की हार को अस्वीकार्य बताया। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ कप्तान और कोच की बैठकों का नतीजा इस तरह की सतह के रूप में सामने आया जिसने मैच को प्रतिस्पर्धी बनाने के बजाय असंतुलित ही कर दिया। भारतीय टीम अब गुवाहाटी में भारत यह सीरीज नहीं जीत पाएगा। इसके बाद अगला घरेलू टेस्ट 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान होगा और तब तक भारत को डब्ल्यूटीसी अभियान में बाहरी दौरों की कठिन चुनौतियों से ही जूझना होगा। यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया', कोलकाता में मिली हार के बाद पूर्व स्पिनर ने दिखाया टीम मैनेजमेंट को आईना यह भी पढ़ें- IND vs SA: 28 साल में पहली बार.

.. टीम इंडिया हुई शर्मसार, फिर दोहराई पुरानी गलती

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Eden Gardens Pitch Controversy Shubman Gill Captaincy Issues Gautam Gambhir Coaching Strategy India Vs South Africa Eden Gardens Pitch Analysis Indian Cricket Team Home Test Losses Shubman Gill Gautam Gambhir Ideal Pitch Views WTC Points Table India Ranking

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1s Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

Live: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SA - அப்டேட்ஸ்
Read more »

IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया कोलकात्यात पराभूत, साऊथ आफ्रिकेचा 30 धावांनी दमदार विजयIND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया कोलकात्यात पराभूत, साऊथ आफ्रिकेचा 30 धावांनी दमदार विजयSouth Africa Beat India: भारत आणि दक्षिण आफ्रिका यांच्यातील दोन सामन्यांच्या कसोटी मालिकेतील पहिला सामना कोलकात्यातील ईडन गार्डन्स स्टेडियमवर खेळवण्यात आला. दक्षिण आफ्रिकेने हा सामना 30 धावांनी जिंकला.
Read more »

IND vs SA : ભારતની શરમજનક હાર, દક્ષિણ આફ્રિકાએ પ્રથમ ટેસ્ટ 30 રનથી જીતીIND vs SA : ભારતની શરમજનક હાર, દક્ષિણ આફ્રિકાએ પ્રથમ ટેસ્ટ 30 રનથી જીતીIndia vs South Africa 1st Test : ઐતિહાસિક ઇડન ગાર્ડન્સ ખાતે ભારત અને દક્ષિણ આફ્રિકા વચ્ચે રમાયેલી પહેલી ટેસ્ટ મેચ ત્રીજા દિવસે સમાપ્ત થઈ ગઈ. ભારતીય બેટ્સમેનોએ બીજી ઇનિંગમાં પણ ખરાબ પ્રદર્શન કર્યું.
Read more »

IND vs SA: भारत को मिली हार, बावुमा की टीम ने दी चेतावनीIND vs SA: भारत को मिली हार, बावुमा की टीम ने दी चेतावनीसाउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में हराया, 15 साल से चल रहे जीत के सूखे को खत्म किया। गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे, वहीं बावुमा ने जीत के बाद टीम इंडिया को चेतावनी दी। बावुमा ने मुश्किल पिच पर अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।
Read more »

IND vs SA: शुभमन गिल की अस्पताल से हुई छुट्टी, मिली आराम करने की सलाहIND vs SA: शुभमन गिल की अस्पताल से हुई छुट्टी, मिली आराम करने की सलाहकोलकाता टेस्ट मैच में चोटिल हुए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं और उन्हें आराम करने की सलाह मिली है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:01:09