कोलकाता टेस्ट मैच में चोटिल हुए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं और उन्हें आराम करने की सलाह मिली है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गर्दन पर चोट लगने के बाद इलाज करा रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। गिल को दूसरे दिन चोट लगी थी और इसी कारण वह दूसरी पारी खेलने नहीं उतरे थे। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से मात दी। टीम इंडिया को 124 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह 93 रन ही बना सकी। मुश्किल ईडन गार्डन्स पिच पर मिली इस हार के साथ भारत दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया।मैच के बाद बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को अस्पताल में गिल से मिलने पहुंचे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। दूसरे मैच में खेलना तय नहीं गिल को खेल के दूसरे दिन चोट लगी थी और तीसरे दिन की शुरुआत से पहले ही उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। दूसरी पारी में भी वे बल्लेबाज़ी नहीं कर सके और भारतीय टीम 93 रन पर ढेर हो गई। गिल का 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है। टीम मंगलवार को गुवाहाटी रवाना होगी। डॉक्टर ने देखी रिपोर्ट बीसीसीआई के मेडिकल पैनल के प्रमुख और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी के सेंटर आफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉक्टर दिनशा पार्डीवाला ने जांच रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें पुष्टि हुई कि शुभमन गिल को इंटर स्पाइनस लिगामेंट इंजरी है, जो गर्दन की हड्डियों के बीच स्थित लिगामेंट पर प्रभाव डालती है। डाक्टरों ने गिल को 48 से 72 घंटे के पूर्ण आराम, दवा और फिजिकल मूवमेंट में सावधानी बरतने की सलाह दी है। गिल टीम होटल में चिकित्सा टीम की निगरानी में आराम करेंगे। करीब 48 घंटे बाद उनका दोबारा परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर आगे अपडेट जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- IND vs SA: शुभमन गिल के लिए अगले 48 से 72 घंटे अहम, मिली आराम करने की सलाह यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर सामने आई टीम इंडिया की बड़ी कमी, पहले भी हुआ है नुकसान, नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं गंभीर?.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गर्दन पर चोट लगने के बाद इलाज करा रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। गिल को दूसरे दिन चोट लगी थी और इसी कारण वह दूसरी पारी खेलने नहीं उतरे थे। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से मात दी। टीम इंडिया को 124 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह 93 रन ही बना सकी। मुश्किल ईडन गार्डन्स पिच पर मिली इस हार के साथ भारत दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया।मैच के बाद बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को अस्पताल में गिल से मिलने पहुंचे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। दूसरे मैच में खेलना तय नहीं गिल को खेल के दूसरे दिन चोट लगी थी और तीसरे दिन की शुरुआत से पहले ही उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। दूसरी पारी में भी वे बल्लेबाज़ी नहीं कर सके और भारतीय टीम 93 रन पर ढेर हो गई। गिल का 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है। टीम मंगलवार को गुवाहाटी रवाना होगी। डॉक्टर ने देखी रिपोर्ट बीसीसीआई के मेडिकल पैनल के प्रमुख और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी के सेंटर आफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉक्टर दिनशा पार्डीवाला ने जांच रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें पुष्टि हुई कि शुभमन गिल को इंटर स्पाइनस लिगामेंट इंजरी है, जो गर्दन की हड्डियों के बीच स्थित लिगामेंट पर प्रभाव डालती है। डाक्टरों ने गिल को 48 से 72 घंटे के पूर्ण आराम, दवा और फिजिकल मूवमेंट में सावधानी बरतने की सलाह दी है। गिल टीम होटल में चिकित्सा टीम की निगरानी में आराम करेंगे। करीब 48 घंटे बाद उनका दोबारा परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर आगे अपडेट जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- IND vs SA: शुभमन गिल के लिए अगले 48 से 72 घंटे अहम, मिली आराम करने की सलाह यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर सामने आई टीम इंडिया की बड़ी कमी, पहले भी हुआ है नुकसान, नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं गंभीर?
India Vs South Africa Test Series Shubman Gill Neck Injury Shubman Gill Interspinous Ligament Injury Shubman Gill Second Test Status Shubman Gill Discharge From Hospital Indian Cricket Team Injury News Shubman Gill Recovery Period Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA: भारत विरुद्ध दक्षिण आफ्रिका कसोटी सामन्यात बुमराहने बावुमाची उडवली खिल्ली, व्हिडीओ व्हायरलभारत आणि दक्षिण आफ्रिका यांच्यातील कसोटी सामन्यात जसप्रीत बुमराहने दक्षिण आफ्रिकेचा कर्णधार टेम्बा बावुमाची उंचीवरून खिल्ली उडवली, ज्याचा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर व्हायरल होत आहे. पहिल्या डावात दक्षिण आफ्रिकेची टीम 159 धावांवर ऑलआऊट झाली, त्यानंतर बुमराहने बावुमाबद्दल टिप्पणी केली. यावर दक्षिण आफ्रिकेचे प्रशिक्षक एश्वेल प्रिंस यांनी प्रतिक्रिया दिली आहे.
Read more »
Kuldeep Yadav: भारत विरुद्ध दक्षिण आफ्रिका टेस्ट दरम्यान कुलदीप यादवने BCCI कडे पत्र लिहून मागितली रजा; कारण...IND vs SA: कुलदीप यादवने बीसीसीआयला पत्र लिहून नोव्हेंबरच्या शेवटच्या आठवड्यात सुट्टीची विनंती केली आहे. या सुट्टीमागचं फारच खास कारण आहे.
Read more »
Live: ஐபிஎல் 2026 Retention டெட் தேர்வு பீகார் முதலமைச்சர் யார்? IND vs SA டெஸ்ட்Live: ஐபிஎல் 2026 Retention டெட் தேர்வு பீகார் முதலமைச்சர் யார்? IND vs SA டெஸ்ட் - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1s Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
Live: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SA - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया कोलकात्यात पराभूत, साऊथ आफ्रिकेचा 30 धावांनी दमदार विजयSouth Africa Beat India: भारत आणि दक्षिण आफ्रिका यांच्यातील दोन सामन्यांच्या कसोटी मालिकेतील पहिला सामना कोलकात्यातील ईडन गार्डन्स स्टेडियमवर खेळवण्यात आला. दक्षिण आफ्रिकेने हा सामना 30 धावांनी जिंकला.
Read more »
