IND vs ENG: इतने रन बनाए फिर भी सुनील गावस्कर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए शुभमन गिल, रह गए 21 रन दूर

Sports News In Hindi News

IND vs ENG: इतने रन बनाए फिर भी सुनील गावस्कर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए शुभमन गिल, रह गए 21 रन दूर
Cricket News In Hindiटीम इंडियाInd-Vs-Eng
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

IND vs ENG: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज की 10 पारियों में खूब रन बनाए, मगर सुनील गावस्कर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. क्रिकेट | खेल समाचार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा ओवल टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस मैच में शुभमन गिल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. वैसे तो इस सीरीज में गिल ने बहुत रिकॉर्ड बनाए और तोड़े, लेकिन वह सुनील गावस्कर के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड से 21 रन दूर रह गए.

Advertisment शुभमन गिल ने इस सीरीज में बनाए 754 रन ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ये सीरीज शुभमन गिल के लिए बतौर बल्लेबाज किसी ड्रीम सीरीज से कम नहीं रही है. उन्होंने खेले गए 5 मैचों की 10 पारियों में 75.40 के औसत से 754 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक आए, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल रहा. गिल ने इस सीरीज में 81 चौके और 12 छक्के भी जड़े. 21 रन बना लेते तो तोड़ देते गावस्कर का वर्ल्ड रिकॉर्ड शुभमन गिल ने इंग्लैंड के साथ खेली इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से दर्जनों रिकॉर्ड बनाए. लेकिन वह सुनील गावस्कर के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. असल में, एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 774 रन बनाए थे. जबकि गिल ने इंग्लैंड के साथ सीरीज में 754 रन बनाए. यदि वह 21 रन और बना लेते, तो गावस्कर को पीछे छोड़ सकते थे, मगर ऐसा नहीं हुआ और महज 21 रनों से दिग्गज का महारिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया. शुभमन गिल ने 6000 इंटरनेशनल रन किए पूरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ओवल टेस्ट में 11 रन की छोटी सी पारी खेलकर एक माइलस्टोन हासिल किया है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 6000 रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान गिल ने 2647 टेस्ट, 2775 वनडे और 578 टी-20आई रन बनाए हैं. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शतक बनाकर यशस्वी जायसवाल ने मनाया ऐसा जश्न, वायरल हुआ सेलिब्रेशन वीडियो, आपने देखा क्या ये भी पढ़ें: IND vs ENG: आकाशदीप की पारी का ड्रेसिंग रूम में खूब मना जश्न, कोच और कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Cricket News In Hindi टीम इंडिया Ind-Vs-Eng India-Vs-England Shubman Gill Sunil Gavaskar सुनील गावस्कर भारत-इंग्लैंड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ENG vs IND 2nd Test: 269 रन जड़कर शुभमन ग‍िल ने बनाए 10 धांसू कीर्त‍िमान... यशस्वी-जडेजा ने भी 'चुपचाप' बनाए ये 2 महार‍िकॉर्डENG vs IND 2nd Test: 269 रन जड़कर शुभमन ग‍िल ने बनाए 10 धांसू कीर्त‍िमान... यशस्वी-जडेजा ने भी 'चुपचाप' बनाए ये 2 महार‍िकॉर्डShubman gill 269 all records: शुभमन गिल ने भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एजबेस्टन टेस्ट में 269 रनों की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं इस टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा भी एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए.
Read more »

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल का बल्ला फिर गरजा... अब दूसरी पारी में जड़ा शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्तIND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल का बल्ला फिर गरजा... अब दूसरी पारी में जड़ा शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्तशुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. शुभमन अब किसी टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. शुभमन ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Read more »

पहली पारी में 269 और दूसरी में 161 रन... शुभमन गिल ने तो रिकॉर्ड की बरसात ही कर दीपहली पारी में 269 और दूसरी में 161 रन... शुभमन गिल ने तो रिकॉर्ड की बरसात ही कर दीभारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रन बनाए। पहली पारी में 269 रन बनाने वाले गिल ने रिकॉर्ड की बरसात कर दी। 
Read more »

IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान; अब निशाने पर द्रविड़ का कीर्तिमानIND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान; अब निशाने पर द्रविड़ का कीर्तिमानशुभमन गिल ने शुक्रवार 11 जुलाई को 16 रन पर आउट होने से पहले विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौजूदा भारतीय कप्तान अभी तक 601 रन बना चुके हैं। उनके पास द्रविड़ को पीछे छोड़कर इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन...
Read more »

1000 रन...खतरे में सुनील गावस्कर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, राहुल बने ओपनिंग की रन मशीन1000 रन...खतरे में सुनील गावस्कर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, राहुल बने ओपनिंग की रन मशीनIndia Tour of England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के ओपनर केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में इस फॉर्म को जारी रखा. राहुल ने पहली पारी में 46 रन बनाए.
Read more »

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 1971 का कीर्तिमान निशाने परशुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 1971 का कीर्तिमान निशाने परभारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए. उनके इस दौरान जैसे ही 11वां रन बनाया, वैसे ही गावस्कर का रिकॉर्ड टूट गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:38