IND vs SA: आंखें तरस गई थीं... रांची में पूरा हुआ करोड़ों भारतीयों का ख्वाब, रोहित-कोहली ने 6 साल बाद किया ये कमाल

Ind Vs Sa News

IND vs SA: आंखें तरस गई थीं... रांची में पूरा हुआ करोड़ों भारतीयों का ख्वाब, रोहित-कोहली ने 6 साल बाद किया ये कमाल
Ind Vs Sa OdiInd Vs Sa 1St OdiRoko
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

India vs South Africa 1st ODI: रांची स्टेडियम में पहुंचे हजारों फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को साथ में बैटिंग करते देखने के लिए बेताब थे. RO-KO ने दर्शकों को निराश नहीं किया और वो कारनामा कर दिया, जिसे देखने के लिए करोड़ों भारतीय फैंस की आंखें तरस गई थी.

India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जारी है. JSCA अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेले जा रहे मैच में सिक्का एक बार फिर भारत के पक्ष में नहीं गिरा.

प्रोटियाज के स्टैंड-इन कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अपना दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय खेल रहे यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए और उसके बाद RO-KO ने मोर्चा संभाला. रांची स्टेडियम में पहुंचे हजारों फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को साथ में बैटिंग करते देखने के लिए बेताब थे. RO-KO ने दर्शकों को निराश नहीं किया और वो कारनामा कर दिया, जिसे देखने के लिए करोड़ों भारतीय फैंस की आंखें तरस गई थी. एक समय था जब रोहित-कोहली मानो हर मैच में ये कमाल करते थे, लेकिन पिछले 6 सालों से ऐसा नहीं हो सका था. रोहित-कोहली ने 6 साल बाद किया ये कमाल चलिए अब सस्पेंस को खत्म करते हुए बताते हैं कि आखिर रोहित-कोहली की जोड़ी ने आखिर क्या खास कारनामा किया है. दरअसल, RO-KO ने साल 2025 में दूसरी बार एकदिवसीय क्रिकेट में शतकीय पार्टनरशिप की है. इससे पहले दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में ये कारनामा किया था. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 6 साल के लंबे इंतजार के बाद ऐसा हुआ है जब रोहित-कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में दो बार शतकीय साझेदारी की है. 2020 में दोनों ने एक बार ये कारनामा किया था, जबकि 2021 से 2024 तक दोनों एक बार भी ODI में शतकीय पार्टनरशिप नहीं कर सके थे. बता दें कि साल 2017 में RO-KO ने 5 बार 100 रन से अधिक की साझेदारी कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. IND vs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल , रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक , एडेन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन. ये भी पढ़ें: IND vs SA Live Score: यशस्वी जायसवाल फेल, रोहित शर्मा के वनडे में 350 छक्के पूरे, विराट कोहली ने भी बरसाए रन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Ind Vs Sa Odi Ind Vs Sa 1St Odi Roko Rohit Sharma Virat Kohli Rohit Kohli India Vs South Africa Cricket News In Hindi Latest Cricket News रोहित शर्मा विराट कोहली भारत बनाम साउथ अफ्रीका रांची Ranchi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'भाई पसली मत तोड़ देना', विराट कोहली की बीच स्टेज पर हुई हालत खराब, दर्द के मारे हुआ बुरा हाल, देखें Video'भाई पसली मत तोड़ देना', विराट कोहली की बीच स्टेज पर हुई हालत खराब, दर्द के मारे हुआ बुरा हाल, देखें Videovirat kohli clutches his ribs on stage ind vs sa sunil grover
Read more »

IND vs SA: गंभीर के सामने बड़ी टेंशन, सुलझानी होगी नंबर 4 और 6 की उलझनIND vs SA: गंभीर के सामने बड़ी टेंशन, सुलझानी होगी नंबर 4 और 6 की उलझनभारतीय क्रिकेट टीम को 30 नवंबर को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है। इस सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सामने टेंशन है कि वह नंबर-4 और नंबर-6 पर किसे खिलाएं।
Read more »

தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடர்: எங்கு, எப்போது, எதில் பார்க்கலாம்? முழு விவரம்!தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடர்: எங்கு, எப்போது, எதில் பார்க்கலாம்? முழு விவரம்!IND vs SA ODI Series: இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா அணிகளுக்கு இடையேயான ஒருநாள் தொடர் நாளை (நவம்பர் 30) தொடங்குகிறது.
Read more »

केएल राहुल के पास स्पिन की परेशानी का जवाब नहीं: भारतीय कप्तान ने कहा- पता नहीं पहले कैसे खेल लेते थे, भारत...केएल राहुल के पास स्पिन की परेशानी का जवाब नहीं: भारतीय कप्तान ने कहा- पता नहीं पहले कैसे खेल लेते थे, भारत...KL Rahul Update Follow IND Vs SA Ranchi ODI playing 11, Pitch Report, Player Performance and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »

IND vs SA ODI: தொரை வெல்லப்போவது யார்? அதிக ரன்கள், விக்கெட்களை எடுக்கும் வீரர்கள் யார்?IND vs SA ODI: தொரை வெல்லப்போவது யார்? அதிக ரன்கள், விக்கெட்களை எடுக்கும் வீரர்கள் யார்?IND vs SA Winner Prediction: இந்திய தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடரில் வெல்லப்போவது யார் என முன்னாள் வீரர்கள் கணித்துள்ளனர்.
Read more »

IND vs SA 1st ODI Live Updates: भारत की पारी शुरूIND vs SA 1st ODI Live Updates: भारत की पारी शुरूIND vs SA 1st ODI Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज रांजी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:37:11