Aiden Markran catch record: दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मार्करम एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा। मार्करम ने भारत की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर का कैच लेकर वर्ल्ड...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम ने बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में कुल 9 कैच लपके। इस तरह मार्करम एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बने। 31 साल के मार्करम ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने के अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को तोड़ा। रहाणे ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 8 कैच लपके थे। मार्करम अब इस रिकॉर्ड के बादशाह बन गए हैं। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर एडेन मार्करम बनाम भारत - 9 कैच, गुवाहाटी, 2025* अजिंक्य रहाणे बनाम श्रीलंका - 8 मैच, गॉल, 2015 ग्रेग चैपल बनाम इंग्लैंड - 7 कैच, वाका, 1974 यजुवींद्र सिंह बनाम इंग्लैंड - 7 कैच, बेंगलुरु, 1977 तिलकरत्ने दिलशान बनाम न्यूजीलैंड - 7 कैच, कोलंबो , 1992 नंबर-1 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी इसके अलावा एडेन मार्करम ने 136 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। मार्करम ने एई वोगलर का रिकॉर्ड तोड़ा और एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। वोगलर ने 1910 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 कैच पकड़े थे। ब्रूस मिचेल , जैक्स कैलिस , ग्रीम स्मिथ और डेविड बेडिंघम ने वोगलर के रिकॉर्ड की बराबरी की। केवल मार्करम ही इस रेस में आगे बढ़ने में सफल हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी 9 - एडेन मार्करम बनाम भारत, गुवाहाटी, 2025 6 - एई वोगलर बनाम इंग्लैंड, डरबन, 1931 6 - ब्रूस मिचेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1931 6 - जैक्स कैलिस बनाम श्रीलंका, केपटाउन, 2012 6 - ग्रीम स्मिथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, वाका, 2012 6 - डेविड बेडिंघम बनाम पाकिस्तान, केपटाउन, 2025 भारत की शर्मनाक हार बता दें कि भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 408 रन की करारी शिकस्त सहनी पड़ी। इसी के साथ भारत ने अपने घर में 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के हाथों 0-2 का क्लीन स्वीप झेला। टीम इंडिया को इससे पहले न्यूजीलैंड के हाथों अपने घर में 0-3 का क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। याद दिला दें कि साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी की और उसकी पहली पारी 489 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में भारत की पहली पारी केवल 201 रन पर सिमटी। प्रोटियाज टीम को पहली पारी के आधार पर 288 रन की विशाल बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन देने के बजाय दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना सही समझा और अपनी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह भारत को जीतने के लिए 549 रन का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया केवल 140 रन पर सिमट गई और 408 रन के विशाल अंतर से मैच गंवाया। यह भी पढ़ें- WTC 2025-27 Points Table 2025 Update: भारत के क्लीन स्वीप से पाकिस्तान को मिला बंपर फायदा, देखें ताजा अंक तालिका यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'क्रिकेट को हल्के में मत लो.
.', दक्षिण अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद कप्तान Rishabh Pant ने बयां किया दर्द
IND Vs SA India Vs South Africa Aiden Markram Record Aiden Markram Catch Record Most Catches By A Fielder In A Test IND Vs SA Live Score Guwahati Ajinkya Rahane India National Cricket Team South Africa National Cricket Team Cricket News Cricket News In Hindi Sports News IND Vs SA News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोहम्मद सिराजने लाईव्ह सामन्यात कॅमेऱ्याशी केली छेडछाड, नेमकं काय घडलं? Video ViralIND VS SA 2nd Test : गुवाहाटी टेस्ट सामन्याच्या तिसऱ्या दिवशी गोलंदाज मोहम्मद सिराजने कॅमेऱ्या सोबत छेडछाड केली. याचा व्हिडीओ एका प्रेक्षकाच्या कॅमेऱ्यात कैद झाला.
Read more »
भारताची बॅटींग पाहून विराट कसोटीतील निवृत्ती मागे घेणार? ODI मधून निवृत्तीचा विचार?Ind Vs SA Guwahati Match Virat Kohli To Return Test: विराट कोहलीने काही महिन्यांपूर्वीच कसोटी क्रिकेटमधून निवृत्ती जाहीर करत सर्वांना धक्का दिला.
Read more »
IND vs SA ODI: धोनी के शहर में क्रिकेट की दीवानगी, पहले मैच की टिकटों के लिए रात में ही जर्सी-मफलर पहनकर जुट गए लोग, देखें PHOTOSIND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 30 नवंबर को झारखंड के रांची में खेला जाएगा।
Read more »
IND vs SA: भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 522 रन बनाने की चुनौतीगुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 2 विकेट खोकर 27 रन बनाए हैं। अब भारत को पांचवें दिन 522 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव लग रहा है। इतिहास में केवल एक बार ही किसी टीम ने टेस्ट के आखिरी दिन 400 से अधिक रन बनाए हैं।
Read more »
IND vs SA 2nd Test Live Score: सबसे बड़ी हार का भी खतराIndia vs South Africa 2nd Test Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज 5वां और आखिरी दिन है।
Read more »
IND vs SA: સાઉથ આફ્રિકાના કોચે આપ્યું વિવાદાસ્પદ નિવેદન, ટીમ ઈન્ડિયાને ઘૂંટણિયે લાવવાની વાતગુવાહાટી ટેસ્ટમાં ટીમ ઈન્ડિયા હારની અણી પર, સાઉથ આફ્રિકાના કોચે વિવાદાસ્પદ નિવેદન આપ્યું. કોલકાતા ટેસ્ટ જીત્યા બાદ સાઉથ આફ્રિકા ગુવાહાટી ટેસ્ટમાં પણ જીતની નજીક છે. કોચ શુકરી કોનરાડે ભારતીય ટીમને થકવવા માટેની વાત કરી.
Read more »
