टीम अब भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश में है। सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्या अर्शदीप सिंह को आखिरकार एकादश में मौका मिलेगा या उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ेगा। लगातार बाहर रखे जाने पर अब टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।
होबार्ट, प्रेट्र। रविवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि दूसरे मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड की अनुपस्थिति से भारतीय बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो सकता है। हालांकि, टीम अब भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश में है। सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्या अर्शदीप सिंह को आखिरकार एकादश में मौका मिलेगा या उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ेगा। लगातार बाहर रखे जाने पर अब टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। हेजलवुड की सटीक लाइन-लेंथ और गेंद में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल ने पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। उन्होंने जिस तरह से पिच का फायदा उठाया, वह भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, इसी को ध्यान में रखते हुए हेजलवुड को आराम दिया गया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस या सीन एबाट जैसे गेंदबाजों को मौका दे सकती है। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 के बाद कहा था कि हेजलवुड की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी। अतिरिक्त उछाल और सीम वाली गेंदों से हो रही दिक्कत कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों को अतिरिक्त उछाल और अच्छी सीम मूवमेंट वाली गेंदों से निपटने में दिक्कत हो रही है। सूर्यकुमार और गिल ने कैनबरा में बारिश से प्रभावित मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और वह उसको दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। होबार्ट स्थित बेलेरिव ओवल एक ऐसा मैदान है, जहां दोनों तरफ की सीमा रेखा छोटी है और ऐसे में शार्ट पिच गेंद पर कवर, प्वाइंट, स्क्वायर लेग या मिड-विकेट पर लंबे शॉट लगाए जा सकते हैं। बेलेरिव ओवल वह मैदान है जहां विराट कोहली ने 2012 में श्रीलंका के विरुद्ध 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 गेंदों में नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली थी। बेलेरिव ओवल की पिच पारंपरिक रूप से सफेद गेंद से होने वाले मैचों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह तेज गेंदबाज एलिस का बीबीएल में घरेलू मैदान भी है, जो स्थानीय फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेंस के कप्तान हैं। टी20 में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं अर्शदीप अतिरिक्त उछाल वाली पिच पर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा और एक बार फिर अर्शदीप को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्शदीप सिंह को बाहर रखने के फैसले पर हैरानी व्यक्त करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि अगर जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में दूसरे स्थान पर होना चाहिए। अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में पहले स्थान पर होगा। हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव भारतीय टीम प्रबंधन अर्शदीप के बजाय हर्षित राणा को प्राथमिकता दे रहा है जिन्होंने पिछले मैच में 33 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। यदि चार गेंदों पर बाउंड्री से बनाए गए 18 रन को हटा दिया जाए, तो दिल्ली के इस ऑलराउंडर ने 29 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्होंने ऐसे समय में गेंद बर्बाद की जबकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा खड़े थे और उन्हें स्ट्राइक लेने का मौका नहीं मिल रहा था। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि अर्शदीप को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है या नहीं। अगर टीम प्रबंधन हर्षित को टीम में बनाए रखने की रणनीति पर कायम रहता है तब भी अर्शदीप को किसी एक स्पिनर के स्थान पर अंतिम एकादश में रखना चाहिए क्योंकि यहां के विकेट से स्विंग मिलने की संभावना है। यह भी पढे़ं- IND vs AUS Live Streaming: इस मैदान पर पहली बार T20I मैच खेलेगी भारतीय टीम, कब-कहां फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग?.
होबार्ट, प्रेट्र। रविवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि दूसरे मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड की अनुपस्थिति से भारतीय बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो सकता है। हालांकि, टीम अब भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश में है। सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्या अर्शदीप सिंह को आखिरकार एकादश में मौका मिलेगा या उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ेगा। लगातार बाहर रखे जाने पर अब टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। हेजलवुड की सटीक लाइन-लेंथ और गेंद में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल ने पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। उन्होंने जिस तरह से पिच का फायदा उठाया, वह भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, इसी को ध्यान में रखते हुए हेजलवुड को आराम दिया गया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस या सीन एबाट जैसे गेंदबाजों को मौका दे सकती है। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 के बाद कहा था कि हेजलवुड की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी। अतिरिक्त उछाल और सीम वाली गेंदों से हो रही दिक्कत कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों को अतिरिक्त उछाल और अच्छी सीम मूवमेंट वाली गेंदों से निपटने में दिक्कत हो रही है। सूर्यकुमार और गिल ने कैनबरा में बारिश से प्रभावित मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और वह उसको दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। होबार्ट स्थित बेलेरिव ओवल एक ऐसा मैदान है, जहां दोनों तरफ की सीमा रेखा छोटी है और ऐसे में शार्ट पिच गेंद पर कवर, प्वाइंट, स्क्वायर लेग या मिड-विकेट पर लंबे शॉट लगाए जा सकते हैं। बेलेरिव ओवल वह मैदान है जहां विराट कोहली ने 2012 में श्रीलंका के विरुद्ध 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 गेंदों में नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली थी। बेलेरिव ओवल की पिच पारंपरिक रूप से सफेद गेंद से होने वाले मैचों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह तेज गेंदबाज एलिस का बीबीएल में घरेलू मैदान भी है, जो स्थानीय फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेंस के कप्तान हैं। टी20 में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं अर्शदीप अतिरिक्त उछाल वाली पिच पर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा और एक बार फिर अर्शदीप को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्शदीप सिंह को बाहर रखने के फैसले पर हैरानी व्यक्त करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि अगर जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में दूसरे स्थान पर होना चाहिए। अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में पहले स्थान पर होगा। हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव भारतीय टीम प्रबंधन अर्शदीप के बजाय हर्षित राणा को प्राथमिकता दे रहा है जिन्होंने पिछले मैच में 33 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। यदि चार गेंदों पर बाउंड्री से बनाए गए 18 रन को हटा दिया जाए, तो दिल्ली के इस ऑलराउंडर ने 29 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्होंने ऐसे समय में गेंद बर्बाद की जबकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा खड़े थे और उन्हें स्ट्राइक लेने का मौका नहीं मिल रहा था। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि अर्शदीप को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है या नहीं। अगर टीम प्रबंधन हर्षित को टीम में बनाए रखने की रणनीति पर कायम रहता है तब भी अर्शदीप को किसी एक स्पिनर के स्थान पर अंतिम एकादश में रखना चाहिए क्योंकि यहां के विकेट से स्विंग मिलने की संभावना है। यह भी पढे़ं- IND vs AUS Live Streaming: इस मैदान पर पहली बार T20I मैच खेलेगी भारतीय टीम, कब-कहां फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
Josh Hazlewood Injury Update Arshdeep Singh T20 Inclusion Debate Bellerive Oval Pitch Conditions T20 Indian Batsmen Struggling With Bounce Australia T20 Fast Bowler Replacement Suryakumar Yadav Shubman Gill Form Hobart T20 International Match
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Womens World Cup, IND vs AUS: ഇന്ത്യൻ വനിതകൾ ലോകകപ്പ് ഫൈനലിൽ; കരുത്തരായ ഓസ്ട്രേലിയയെ 5 വിക്കറ്റിന് തോൽപിച്ചു!Women s World Cup 2025 IND vs AUS SemiFinal: ആദ്യമായി ലോകകപ്പ് കിരീടം ഉയർത്താൻ ഇന്ത്യൻ വനിതാ ടീമിന് ഇനി ഒരു കടമ്പ മാത്രം.
Read more »
विराटसोबत का होतेय तुफानी जेमिमाची तुलना? Stats पाहून म्हणाल 'एक नारी सब पे भारी'World Cup 2025 IND VS AUS Jemimah Rodrigues : महिला विश्वचषक स्पर्धेत्या उपांत्य सामान्यामध्ये भारतीय महिला क्रिकेट संघानं ऑस्ट्रेलियाला धूळ चारली आणि एकच जल्लोष झाला...
Read more »
திமுக vs பாஜக தங்கம் விலை அப்டேட் IND vs AUS T20Live: பிரதமர் பேச்சு - திமுக vs பாஜக தங்கம் விலை அப்டேட் IND vs AUS T20
Read more »
ஆஸ்திரேலியா டி20ஐ... லைவ் பார்க்க முடியவில்லையா... அப்போ இதை பாருங்க!IND vs AUS 2nd T20 Live: இந்தியா - ஆஸ்திரேலியா அணிகளுக்கு இடையிலான 2வது டி20ஐ போட்டியின் லைவ் ஸ்கோர்கார்டை இலவசமாக தமிழ் வர்ணனையுடன் கேட்டு ரசிக்கலாம். இதுகுறித்து இங்கு விரிவாக காணலாம்.
Read more »
IND vs AUS 2nd T20I Highlights: MCG में 17 साल बाद T20I मैच हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बनाई बढ़तIND vs AUS 2nd T20 live cricket score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कैनबरा में पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने की होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों...
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: बेलेरिव ओवल में होगा तीसरा टी-20, यहां कभी नहीं हारा ऑस्ट्रेलिया, ऐसा है भारत का रिकॉर्डIND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत का रिकॉर्ड कैसे हैं? खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
