हम्जा शेख और रॉकी फ्लिंटॉफ ने दूसरे विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड अंडर-19 टीम को संभाला। भारतीय अंडर-19 टीम ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ
हम्जा शेख और रॉकी फ्लिंटॉफ ने दूसरे विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड अंडर-19 टीम को संभाला। भारतीय अंडर-19 टीम ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच की पहली पारी में 540 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 ने 37 रन के कुल स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। लेकिन हम्जा और फ्लिंटॉफ ने टीम को मुश्किल से उबारा। भारत को दोनों सफलताएं हेनिल पटेल ने दिलाई। उन्होंने पहले आर्ची वॉन को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। फिर जैडिन डेन्ले को 27 रन पर पवेलियन भेजा। भारतीय अंडर-19 टीम की पारी इससे पहले, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा और आरएस अंब्रीश ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत ने दूसरे दिन सात विकेट पर 450 रन से आगे खेलना शुरू किया। अंब्रीश और हेनिल पटेल ने पारी आगे बढ़ाई और लय जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अंब्रीश ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हेनिल पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की जिससे भारत ने पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा छू लिया। अंब्रीश हालांकि 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पटेल ने 38 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अनमोलजीत सिंह आठ रन बनाकर नाबाद रहे। शुरुआती दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार और विहान मल्होत्रा के अर्धशतकों से पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बना लिए थे। भारत ने आज इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए म्हात्रे ने 102, अभिज्ञान ने 90, राहुल ने 85 और विहान ने 67 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से एलेक्स ग्रीन और रल्फी एलबर्ट को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि जैक होम और आर्ची वॉर्न ने दो-दो विकेट लिए।.
हम्जा शेख और रॉकी फ्लिंटॉफ ने दूसरे विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड अंडर-19 टीम को संभाला। भारतीय अंडर-19 टीम ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच की पहली पारी में 540 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 ने 37 रन के कुल स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। लेकिन हम्जा और फ्लिंटॉफ ने टीम को मुश्किल से उबारा। भारत को दोनों सफलताएं हेनिल पटेल ने दिलाई। उन्होंने पहले आर्ची वॉन को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। फिर जैडिन डेन्ले को 27 रन पर पवेलियन भेजा। भारतीय अंडर-19 टीम की पारी इससे पहले, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा और आरएस अंब्रीश ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत ने दूसरे दिन सात विकेट पर 450 रन से आगे खेलना शुरू किया। अंब्रीश और हेनिल पटेल ने पारी आगे बढ़ाई और लय जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अंब्रीश ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हेनिल पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की जिससे भारत ने पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा छू लिया। अंब्रीश हालांकि 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पटेल ने 38 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अनमोलजीत सिंह आठ रन बनाकर नाबाद रहे। शुरुआती दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार और विहान मल्होत्रा के अर्धशतकों से पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बना लिए थे। भारत ने आज इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए म्हात्रे ने 102, अभिज्ञान ने 90, राहुल ने 85 और विहान ने 67 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से एलेक्स ग्रीन और रल्फी एलबर्ट को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि जैक होम और आर्ची वॉर्न ने दो-दो विकेट लिए।
Youth Test Ayush Mhatre Indian Team Vaibhav Suryavanshi One-Day Series Beckenham Red-Ball Cricket Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हरायावैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया
Read more »
शुभमन गिल का दबदबा फिर गेंदबाजों ने काटा बवाल... दूसरे दिन ऐसे पस्त हुए अंग्रेजभारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के ऊपर दूसरे दिन हल्ला बोल दिया। टीम इंडिया ने 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया।
Read more »
एजबेस्टन में टेस्ट मैच देखने पहुंची भारत की अंडर-19 टीम, इस दिग्गज ने की थी व्यवस्थाभारतीय सीनियर टीम के साथ अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है. भारत की अंडर-19 पुरुष टीम बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन स्टेडियम में मौजूद थी. इस दौरान टीम को शुभमन गिल की 269 रन की पारी देखने का मौका मिला. इसकी व्यवस्था बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने की थी.
Read more »
टूट गया विश्व रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी ने जड़ दिया सबसे तेज शतक, ऐतिहासिक पारी से निकला अंग्रेजों का दमभारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है।
Read more »
पहली पारी में 269 और दूसरी में 161 रन... शुभमन गिल ने तो रिकॉर्ड की बरसात ही कर दीभारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रन बनाए। पहली पारी में 269 रन बनाने वाले गिल ने रिकॉर्ड की बरसात कर दी।
Read more »
IND vs ENG U19 Live Score: भारतीय अंडर-19 टीम की पहली पारी 540 पर ऑलआउट, बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शनभारतीय अंडर-19 टीम ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच की पहली पारी में 540 रन बनाए। भारतीय अंडर-19 टीम के लिए कप्तान
Read more »
