साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस दिया है. पहली पारी में 189 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में भी झकझोड़ कर दिया. खास तौर से शुभमन गिल की ऋषभ पंत ने जिस तरह से कप्तानी उससे अफ्रीकी बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे. ऐसा ही कुछ खेल के दूसरे दिन देखने को मिला.
कोलकाता: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भी भारतीय टीम ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर हैं. ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल रहे हैं.
पंत की अगुवाई में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में भी धराशाई कर दिया. इस दौरान ऋषभ पंत विकेट के पीछे से जिस तरह टीम को चलाया वह काबिले तारीफ है. खास तौर से दूसरे दिन के आखिरी सेशन में एक पल ऐसा आया जब पंत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. दरअसल साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी जब फेल हो गई तो निचले क्रम में बैटिंग करने उतरे ऑलराउंडर मार्को यानसेन तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हुए दिखे. ऐसे में यानसेन ने खास तौर से स्पिन के खिलाफ अपना हाथ खोलना चाह रहे थे, लेकिन विकेट के पीछे से पंत ने एक ऐसी चाल चली, जिसकी वजह से यानसन का काम तमाम हो गया. ये भी पढ़ें-टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल हुए टेस्ट से बाहर, बीसीसीआई ने दिया चोट पर अपटेड पंत की सलाह से कुलदीप को मिली सफलता खेल के दूसरे दिन के आखिरी सेशन में साउथ अफ्रीका की पारी के 34वें ओवर में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे तो पंत ने विकेट के पीछे से उन्हें कुछ सलाह दी, जो स्टंप माइक में कैद गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंत कुलदीप से कहते हैं कि, ‘केडी बस दो गेंद इधर से डाल दे प्लीज.’ ये भी पढ़ें-जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच, किस चैनल पर आएगा लाइव, कहां होगी स्ट्रीमिंग? कुलदीप यादव ने भी पंत की मानी और उन्होंने ओवर द विकेट की जगह राउंड द विकेट से गेंद डाला. फिर क्या था पंत की सलाह के बाद कुलदीप ने अगली ही गेंद पर यानसन का विकेट ले लिया. यानसेन ने कुलदीप के खिलाफ स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपर लगकर स्लिप में चली गई है, जहां केएल राहुल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका. इस तरह यानसेन 13 रन बनाकर आउट हुए. यानसेन के इस विकेट के साथ ही पंत का जो रिएक्शन था वो अब वायरल हो रहा है.
Rishabh Pant Kuldeep Yadav Rishabh Pant Video India Vs South Africa IND Vs SA ऋषभ पंत न्यूज ऋषभ पंत कुलदीप यादव ऋषभ पंत कुलदीप यादव वीडियो भारत बनाम साउथ अफ्रीका कुलदीप यादव विकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA 1st Test: Yashasvi Jaiswal बने नंबर-1, सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा कर ईडन गार्डन्स में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डYashasvi Jaiswal IND vs SA 1st Test: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह अब लगातार सबसे ज्यादा अलग-अलग स्थानों पर टेस्ट खेलने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने अपने करियर की शुरुआत से अब तक लगातार 27 टेस्ट मुकाबले अलग-अलग...
Read more »
IND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: बुमराह के आगे साउथ अफ्रीका ने किया सरेंडर, कंट्रोल में भारत, ऐसा रहा पहले दिन का हालIND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: कोलकाता टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम रहा. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16वां पंजा खोलते हुए साउथ अफ्रीका की लंका लगा दी. अफ्रीकी टीम पहली पारी में 159 रनों पर ढेर हो गई.
Read more »
IND vs SA 1st Test Day 2 Stumps: ईडन गार्डेन्स में स्पिनर्स का जलवा, दूसरी पारी में अफ्रीका ने गंवाए 7 विकेटIndia vs South Africa 1st Test, Day 2 Live Cricket Score: दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा और अब इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीक के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी मौजूद हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के मात्र तीन विकेट ही शेष हैं। दूसरे दिन कुल 15 विकेट...
Read more »
IND vs SA 1st Test: कोलकाता में रवींद्र जडेजा ने बरपाया कहर, अश्विन और जसप्रीत बुमराह के क्लब को किया जॉइनIND vs SA 1st Test Ravindra Jadeja: साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 159 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अफ्रीकी टीम दूसरे दिन स्टंप के समय 937 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही है. उसके पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त है.
Read more »
IND vs SA 1st Test Day 3 LIVE: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट, तीसरे दिन का खेल जारीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी है। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की लीड अभी सिर्फ 63 रनों की है।
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1s Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
