IND vs SA 1st Test Ravindra Jadeja: साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 159 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अफ्रीकी टीम दूसरे दिन स्टंप के समय 937 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही है. उसके पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त है.
IND vs SA 1st Test Ravindra Jadeja : कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. उसने अफ्रीकी टीम के दूसरी पारी में 7 विकेट झटक लिए हैं.
साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 159 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अफ्रीकी टीम दूसरे दिन स्टंप के समय 937 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही है. उसके पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त है. ऐसे में भारत तीसरे दिन उसकी पारी को जल्द से जल्द समाप्त कर आसान लक्ष्य पाना चाहेगा. जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि मैच के दूसरे दिन भारत के अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला. वह पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने जोरदार वापसी की है. वह अब तक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. जडेजा के भारतीय जमीन पर 250 विकेट हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भी 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें गेंदबाज हैं. ये भी पढ़ें: DC IPL 2026 Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल-नटराजन को किया रिटेन, नीतीश राणा की एंट्री, रिटेंशन के बाद ऐसा है स्क्वॉड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा का रिकॉर्ड शनिवार को साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए. चौथा विकेट लेते ही जडेजा के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट पूरे हो गए. 2019 में शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने अपने 47वें मैच की 87वीं पारी में 150 विकेट पूरे किए. इस दौरान 6 बार वे पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं. उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026 Team Purse: रिटेंशन के बाद KKR के पास सबसे ज्यादा पैसे, मुंबई का अकाउंट खाली, यहां देख लें पूरी लिस्ट जडेजा से आगे भारत के दो दिग्गज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भारत की तरफ से जडेजा से पहले रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह 150 विकेट ले चुके हैं. अश्विन ने 2019 से 2024 के बीच 41 टेस्ट की 78 पारी में 195 विकेट लिए हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह ने 41 टेस्ट की 77 पारी में 182 विकेट लिए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने लिए हैं. 2019 से 2025 के बीच लियोन ने 53 टेस्ट मैचों की 95 पारियों में 219 विकेट लिए हैं.
IND Vs SA 1St Test Ravindra Jadeja Eden Gradens Eden Gradens Kolkata Ashwin Jasprit Bumrah भारत बनाम साउथ अफ्रीका भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट रवींद्र जडेजा ईडन गार्डन्स कोलकाता अश्विन जसप्रीत बुमराह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA 1st Test: अभेद्य दुर्ग में तब्दील हुआ ईडन गार्डेंस, घर में कप्तान गिल की 'असली' परीक्षानए कप्तान शुभमन गिल की घर में यह पहली कठिन परीक्षा होगी। भारत ने पिछले साल न्यूजीलैंड से अपने घर में 3-0 की करारी शिकस्त खाई थी, लेकिन नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में शानदार वापसी करते हुए पहले इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ...
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: आज कोलकाता में भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, कब होगा टॉस... कैसी होगी प्लेइंग 11Ind vs SA, 1st Test Day 1: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज (14 नवंबर) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट है. सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर को गुवाहाटी में होना है.
Read more »
Ind vs SA 1st Test Live score: भारत-साउथ अफ्रीका की आज कोलकाता में टक्कर, थोड़ी देर में टॉस, कैसी हो सकती ह...India vs South Africa 1st Test Day 1 लाइव स्कोर ईडन गार्डन्स में शुभमन गिल और तेंबा बवुमा की कप्तानी में रोमांचक मुकाबला देखें.
Read more »
Ind vs SA 1st Test Live score: भारत-साउथ अफ्रीका की आज कोलकाता में टक्कर, थोड़ी देर में टॉस, कैसी हो सकती ह...India vs South Africa 1st Test Day 1 लाइव स्कोर ईडन गार्डन्स में शुभमन गिल और तेंबा बवुमा की कप्तानी में रोमांचक मुकाबला देखें.
Read more »
IND vs SA 1st Test Day 1 Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, ऋषभ पंत की वापसीIndia vs South Africa 1st Test, Day 1 Live Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से पहला टेस्ट शुरू हो रहा है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए महत्वपूर्ण है। साउथ अफ्रीका भारत में अपनी हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जिसमें ऋषभ पंत की वापसी हुई है और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है, जबकि साउथ अफ्रीका की...
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11Ind vs Sa 1st Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा है।
Read more »
