IND vs ENG: 'आएं..', इस तरह से आउट होने पर यकीन नहीं कर पाए विराट कोहली, DRS के फैसले को देख उड़े होश, Video

Virat Kohli News

IND vs ENG: 'आएं..', इस तरह से आउट होने पर यकीन नहीं कर पाए विराट कोहली, DRS के फैसले को देख उड़े होश, Video
Adil Usman RashidEngland Vs India 2025Cricket
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

Virat Kohli reaction viral on Internet: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से शानदार जीत मिली. भारत की जीत में रोहित ने शतक जमाया लेकिन विराट कोहली एक बार फिर से फ्लॉप हो गए.

Virat Kohli 's Dismissal viral, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को जीत मिली लेकिन भारत के विराट कोहली  एक बार फिर विफल रहे. कोहली केवल 5 रन ही बना सके और स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे.

 दरअसल, हुआ ये कि 20वें ओवर की तीसरी गेंद जो रशीद ने ऑफ स्‍टंप के करीब फुलर फेंकी थी. गेंद पिच पर गिरकर बाहर निकली, कोहली ने कवर में शॉट खेलने के लिए अपना बल्ला लगाया, लेकिन गेंद बल्‍ले का महीन किनारा लेकर कीपर के हाथों में चली गई, फिल साल्ट ने कैच आउट की अपील की. पहले तो अंपायर ने मना कर दिया लेकिन फिर जोस बटलर ने DRS रिव्यू किया और बाद में थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद बल्ले से लगकर गई है. ऐसे में कोहली को आउट करार दे दिया गया. वहीं, जब DRS का फैसला आया तो कोहली हैरान रह गए.Virat Kohli Gone 5 😭💔 pic.twitter.com/8JXjiXwUxA— Lokesh Bhaiya February 9, 2025उनके चेहरे पर जिस तरह के भाव आए उसे देखकर यह यकीन से कहा जा सकता है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. लेकिन टीवी स्क्रीन पर अल्ट्रा एज में हलचल दिख रही थी.  इसके बाद कोहली अनमने मन से पवेलियन की ओर चले गए .सोशल मीडिया पर कोहली का रिएक्शन वायरल हो रहा है. Virat Kohli "Aayein baigan" version pic.twitter.com/J4jN7dMAX4— a February 9, 2025इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 119 रन की पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है, एक ओऱ जहां रोहित ने शतक लगाकर अपने फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर कोहली का लगातार फ्लॉप होना भारत के लिए यकीनन चिंता का विषय है. भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली है. 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है. उससे पहले रोहित ने शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में खलबली जरूर मचा दी है. अब फैन्स दुआ कर रहे हैं कि आखिरी वनडे मैच में कोहली भी विराट पारी खेलकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में आ जाएं. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल हो गई है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Adil Usman Rashid England Vs India 2025 Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुनील शेट्टी के हमशक्ल ने बोले 'दिलवाले' के गजब डायलॉग, सपना बनी रवीना टंडन को देख उड़े फैंस के होश, बोले- कहां थे आप दोनोंसुनील शेट्टी के हमशक्ल ने बोले 'दिलवाले' के गजब डायलॉग, सपना बनी रवीना टंडन को देख उड़े फैंस के होश, बोले- कहां थे आप दोनोंअजय, सलमान के बाद अब सुनील शेट्टी का हमशक्ल लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. ना सिर्फ ये शख्स उनकी तरह दिखता है बल्कि कपड़े और बोलने का स्टाइल भी एक्टर की तरह है.
Read more »

विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में की वापसी की पुष्टिविराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में की वापसी की पुष्टिविराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। 13 साल बाद, कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच से रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे।
Read more »

अमेरिका का WHO से अलग होना भारत के लिए क्यों है बुरी ख़बर?अमेरिका का WHO से अलग होना भारत के लिए क्यों है बुरी ख़बर?विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अलग होने के अमेरिका के फ़ैसले को स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक झटके की तरह देख रहे हैं.
Read more »

विराट कोहली रणजी में 6 रन बनाकर आउट, दिल्ली के फैंस निराशविराट कोहली रणजी में 6 रन बनाकर आउट, दिल्ली के फैंस निराशविराट कोहली रणजी ट्रॉफी में छह रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने पर दिल्ली के फैंस निराश होकर स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। हिमांशु सांगवान ने विराट को क्लीन बोल्ड किया।
Read more »

Railways vs Delhi: इधर कोहली हुए आउट, उधर स्टेडियम होने लगा खाली, 'विराट' विकेट से टूटा हजारों फैंस का दिल, VideoRailways vs Delhi: इधर कोहली हुए आउट, उधर स्टेडियम होने लगा खाली, 'विराट' विकेट से टूटा हजारों फैंस का दिल, VideoRailways vs Delhi: रणजी ट्रॉफी में 12 साल के लंबे समय बाद वापसी कर रहे विराट कोहली को देखने बड़ी संख्या में फैंस आए थे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले दिन इतनी संख्या में फैंस आए कि शुरुआत में भगदड़ की स्थिति बनी.
Read more »

भारतीय होने के बावजूद इस एक्टर को एयरपोर्ट पर 4 घंटे लिया गया था हिरासत में, बोले 'उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि मैं इंडियन हूं'भारतीय होने के बावजूद इस एक्टर को एयरपोर्ट पर 4 घंटे लिया गया था हिरासत में, बोले 'उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि मैं इंडियन हूं'बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश भारत की जानी मानी फैमिली से आते हैं. उनके पिता नितिन मुकेश हैं और वह लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर मुकेश के पोते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:57:48