Stock Market के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी मिले-जुले ग्लोबल संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में हैंगसैंग, शंघाई कम्पोजिट ग्रीन जोन में, तो जापान का निक्केई और साउथ कोरिया का कोस्पी रेड जोन में है. हालांकि, Gift Nifty तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. खास बात ये है कि पहले बजट में सरकार द्वारा कई बड़े ऐलान किए गए और उसके बाद रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में पांच साल बाद कटौती की, लेकिन इनका बाजार की चाल पर कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया.
अब हफ्ते के पहले दिन भी ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला असर दिख रहा है. एक ओर जहां अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को रेड जोन में बंद हुए थे, जो एशियाई बाजारों में कुछ तेजी के साथ और कुछ गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि, गिफ्टी निफ्टी में तेजी देखने को मिली है.Advertisementशुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजारबीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिली थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हरे निशान पर 78,119.60 के स्तर पर ओपन हुआ था, लेकिन मार्केट क्लोज होने पर ये 197.97 अंक फिसलकर 77,860.19 के लेवल पर क्लोज हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23,649.50 के लेवल पर खुलकर 23,559.95 पर बंद हुआ था. आज ग्लोबल मार्केट में क्या संकेतसप्ताह के पहले दिन आज ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के साथ ही अमेरिकी मार्केट में भी सुस्ती दिखी थी. Dow Jones, S&P500 और Nasdaq गिरावट के साथ बंद हुए थे. वहीं एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान के Nikkei और साउथ कोरिया का Kospi गिरवाट में ट्रेड कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर चीन का शंघाई कम्पोजिट और हाॉन्गकॉन्ग का हैंगसैंग ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही Gift Nifty में भी तेजी है और ये 74 अंक की बढ़त लेकर ट्रेड करता नजर आ रहा है. Advertisementट्रंप टैरिफ समेत बिकवाली का दबाव सोमवार को शेयर बाजार पर जिन चीजों का सबसे ज्यादा असर दिख सकता है, उसमें सबसे आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कई देशों पर टैरिफ लगाने का बयान है, जिससे चिंता बढ़ गई है. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है और फरवरी के पहले हफ्ते में ही FPI ने भारतीय बाजारों से 7,300 करोड़ रुपये की निकासी की है.गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% शुल्क लगा सकते हैं. उन्होंने बीते सप्ताह कहा था कि यह उनकी ट्रेड पॉलिसी में एक और बड़ा कदम होगा. ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार या बुधवार को इस टैरिफ का ऐलान करेंगे, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे.तिमाही नतीजों का भी दिखेगा असर इन सबके बीच कंपनियों के तिमाही नतीजे आने का सिलसिला भी जारी है. सोमवार को भी अपोलो हॉस्पिटल, आयशर मोटर्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के Q3 Results आने हैं और इनका असर बाजार पर देखने को मिल सकता है. इस बीच आज BEL का शेयर फोकस में है, क्योंकि कंपनी को 962 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है और इसका असर कंपनी के शेयर पर दिख सकता है. इसके अलावा रेलवे से जुड़ी कंपनी Ircon Internation को 194.45 करोड़ का ऑर्डर इंडियन रेलवे से मिला है, जिसके चलते इन शेयर पर भी निवेशकों की नजर है. Advertisement
Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Indian Stock Market Donald Trump Trump Tariff RBI RBI Repo Rate Repo Rate Cut Loan EMI Q3 Results FPI Outflow FPI Selling Share Market Outlook Stock Market News In Hindi Share Bazar Ki Taza Khabar Business Ki Khabar Business News In Hindi शेयर बाजार शेयर बाजार आउटलुक शेयर बाजार की खबर बिजनेस की खबर डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप टैरिफ रेपो रेट कट होम लोन विदेशी निवेशक Gift Nifty गिफ्ट निफ्टी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन लाल निशान में खुलेकमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में रियलिटी, मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई।
Read more »
रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर, समझिए क्यों गिर रहा रुपया और क्या हैं इसके फायदे-नुकसानStock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, रुपया भी हुआ मंदा
Read more »
बजट के दिन आमतौर पर कैसा चलता है शेयर बाजार? आज किस करवट बैठेगा? समझिएभारतीय शेयर बाजार में बजट के दिन पर अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. पिछले एक दशक में सेंसेक्स और निफ्टी ने ज्यादातर बजट के दिन पर नेगेटिव प्रदर्शन किया है. हालांकि, बजट के बाद बाजार में सुधार की संभावना रहती है.
Read more »
बजट के बावजूद, शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ, सोमवार को बजट एलानों का असर दिखेगापीता सप्ताह शेयर बाजार (Stock Market) के लिए उम्मीदों से भरा हुआ था, क्योंकि देश का आम बजट (Union Budget 2025) आने वाला था. शनिवार को वित्त मंत्री ने बजट पेश किया और इसमें 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री किए जाने के साथ ही कई बड़े ऐलान किए, लेकिन इसके बावजूद बाजार फ्लैट बंद हुआ. सोमवार को आज Share Market पर बजट ऐलानों का असर देखने को मिल सकता है.
Read more »
अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवालीअमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली
Read more »
अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए अहम, तिमाही नतीजे और महंगाई पर नजरशेयर बाजार अगले हफ्ते कई कारकों से प्रभावित रहेगा, जिसमें तिमाही नतीजे, महंगाई और वैश्विक आर्थिक आंकड़े शामिल हैं। दिल्ली चुनावों के नतीजे भी बाजार पर असर डाल सकते हैं।
Read more »
