IND vs ENG: Shubman Gill को अगला टेस्ट कप्तान बनाए जाने की चर्चा है. तो आइए आपको 3 कारण बताते हैं, जो बताते हैं कि गिल को कप्तान क्यों बनना चाहिए. खेल समाचार | क्रिकेट
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और इसके बाद से ही अगले टेस्ट कैप्टन पर चर्चा जारी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कप्तानी की रेस में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है. मगर, सोसल मीडिया पर कई यूजर्स गिल को कप्तान बनाए जाने के सपोर्ट में नहीं दिख रहे हैं और उन्हें लगता है कि गिल कप्तानी के दावेदार नहीं हैं.
तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको 3 कारणों के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप भी ये समझ जाएंगे कि गिल कप्तानी के लिए परफैक्ट ऑप्शन हैं. AdvertismentIPL कप्तानी का मिला अनुभव IPL 2023 में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था. भले ही उनकी कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी ना जीती हो, लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2025 में भी गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज हैं. गिल ने अपनी कप्तानी की काबिलियत दिखाई है, जिसका नतीजा सबके सामने है. गिल की कप्तानी की सबसे अच्छी बात ये है कि उन्हें अपने गेंदबाजों का सही तरह से इस्तेमाल करना बखूबी आता है. आगे चलकर तीनों फॉर्मेट की संभाल सकते हैं जिम्मेदारी मौजूदा परिस्थिति तो ऐसी बन गई हैं कि टीम इंडिया के अलग-अलग फॉर्मेट में 3 कप्तान होने वाले हैं. जहां, रोहित शर्मा वनडे के, सूर्यकुमार यादव टी-20 के कप्तान हैं, वहीं Shubman Gill टेस्ट के कप्तान बनने वाले हैं. मगर, इसमें गौर करने वाली बात ये है कि गिल टेस्ट और वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और टी-20 फॉर्मेट में भी वह अच्छे प्रदर्शन के साथ वापसी कर सकते हैं. ऐसे में गिल आने वाले समय में तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. अच्छे बल्लेबाज हैं गिल इस बात में कोई शक नहीं है कि Shubman Gill कमाल के बल्ले बाज हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 35 के औसत से 1893 रन बनाए हैं. 55 वनडे मैचों में 59.04 के औसत से 2775 रन बनाए और 21 T20s मैचों में 30.42 के औसत से 578 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 14 इंटरनेशनल शतक भी लगाए हैं. जाहिर तौर उनका अच्छा प्रदर्शन टीम को आगे बढ़ाने में काम आएगा. ये भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगने वाला है झटका, ऑस्ट्रेलियन बॉलर वापस लौटने को नहीं तैयार
शुभमन गिल Rohit Sharma Ipl Cricket News In Hindi Sports News In Hindi Shubman Gill
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं खा रहे ये 5 हेल्दी चीजें, जान लीजिए खाने का सही तरीकाहम लोग ये तो जानते हैं कि हमें हेल्दी डाइट लेनी चाहिए, लेकिन उस डाइट को सही तरीके से कैसे लेनी चाहिए ये बहुत कम लोग जानते हैं.
Read more »
बच्चों को संस्कारी बनाती हैं माता-पिता की अच्छी आदतेंभारतीय माता-पिता अपने बच्चों को जीवन की हर छोटी-बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं। उनमें बचपन से ही अच्छी आदतों का संचार करते हैं।
Read more »
IND Vs ENG: Jasprit Bumrah नहीं तो इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा भारत का उप-कप्तान? ये 3 खिलाड़ी हैं तगड़े दावेदारInd vs Eng भारतीय टीम को जून के अंत में इंग्लैंड का दौरा करना है। अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज अहम होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लीडरशिप रोल से दूर रखा जाएगा। ऐसे में जानते हैं 3 खिलाड़ी के नाम जिन्हें भारत का उप-कप्तान बनाया जा सकता...
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट कप्तानी से रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, सामने आया था ये बड़ा अपडेटRohit Sharma Will Removed as Test Captain IND vs ENG Test Series: रिपोर्ट में बड़ा दावा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया के कप्तान.
Read more »
30 के बाद महिलाओं को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, स्किन और बालों की दिक्कतें रहेंगी दूर30 के बाद हरी सब्जियों से भरपूर डाइट को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेना चाहिए क्योंकि ये शरीर और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं.
Read more »
IND vs ENG: भारत का नया टेस्ट कप्तान बनने को तैयार ये खिलाड़ी, उपकप्तान के नाम पर भी लगी मुहर!रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा? यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है. इसी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.
Read more »
