रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा? यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है. इसी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा? यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है. इसी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.Avneet Kaurhealth tipsIndia Pakistan tensionsभारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
टीम का ऐलान होना बाकी है. इससे ठीक पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि, वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. रोहित के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद से ही हर किसी के जहन में यही सवाल कि टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा? अब इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने कप्तान और उपकप्तान दोनों के नाम लगभग तैय कर लिए हैं.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने 11 मई को कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल भारत के अगले कप्तान बनने की कतार में हैं. बता दें कि भारत के पूर्व ऑल-फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले 12 महीनों में टी20I और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत को टीम में अगले कप्तान के रूप में चुना गया है. हालांकि, BCCI की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. बीसीसीआई अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह भी कहा कि चूंकि जसप्रीत बुमराह कप्तान नहीं हैं, इसलिए उन्हें उप-कप्तान बनाने का कोई मतलब नहीं है.इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टेस्ट टीम की अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने में सेलेक्टर्स दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह पिछले कुछ सालों में उनकी फिटनेस समस्या है. भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने वाले बुमराह हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वे तीन महीने तक मैदान से बाहर रहे. इस दौरान बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 के पहले कुछ हफ्तों से चूक गए.शुभमन गिल ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 25 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अभी भी रेड बॉल क्रिकेट में अपनी पूरी क्षमता का एहसास होना बाकी है. 32 मैचों में उन्होंने 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं. घर से बाहर गिल ने 28 पारियों में 27.5 की औसत से 716 रन बनाए हैं.उप-कप्तान के तौर पर संभावित ऋषभ पंत का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है. यह एकमात्र ऐसा फॉर्मेट है, जहां उनकी जगह खतरे में नहीं है. पंत ने टेस्ट में 6 शतक बनाए हैं, जिनमें से 4 विदेशी धरती पर आए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शतक बनाने वाले एकमात्र एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अपने 6 शतकों के अलावा, पंत ने 7 बार 90 के स्कोर भी बनाए हैं.बीसीसीआई ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संभावित संन्यास पर भी चुप्पी साधी हुई है. पीटीआई को पता चला है कि चयन समिति ने इंग्लैंड में उन्हें कप्तानी सौंपने के विचार पर विचार किया है, ताकि गिल को खुद को निखारने के लिए कुछ और समय मिल सके. अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए कहा जाएगा, क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी. पीटीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से विराट कोहली पर टिप्पणी के लिए संपर्क किया, लेकिन उन्होंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है.Jammu Kashmirक्या आप भी X पर कर रहे सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को फॉलो? जरा असलियत भी जान लीज4 राज्यों के बॉर्डर इलाकों में अनगिनत हमले; पाकिस्तान में आज कयामत की रात होगी!सीजफायर के 3 घंटे बाद ही PAK ने दिखा दिया असली रंग, फायरिंग में BSF के SI हुए शहीदIndia Pakistan ceasefire
Rishabh Pant Team India Ind Vs Eng Bcci Team India Test Captain Team India Test Vice Captain India England Test Series India England Test 2025 शुभमन गिल ऋषभ पंत टीम इंडिया भारत बनाम इंग्लैंड बीसीसीआई टीम इंडिया टेस्ट कप्तान टीम इंडिया टेस्ट उप कप्तान भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत इंग्लैंड टेस्ट 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Airtel ने पेश किया खास रिचार्ज प्लान, भारत समेत 189 देशों में मिलेगें बेनिफिट्सAirtel ने 4000 रुपये का नया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के जरिए 189 देशों में 5GB डेटा और 100 मिनट कॉलिंग ग्राहकों को मिलेगा। भारत में ये 1.
Read more »
भारत सरकार ने बैन किए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल, झूठी बयानबाजी और गुमराह करने के आरोपगृह मंत्रालय का कहना यह भी है कि इन चैनल्स पर आने वाली खबरें भारत के लोगों को गुमराह करती थी और भारत के खिलाफ झूठी बयानबाजी करते हैं.
Read more »
अक्षय कुमार संग 17 साल बाद वापसी कर रहा 54 साल का ये खान स्टारअक्षय कुमार संग 17 साल बाद वापसी कर रहा 54 साल का ये खान स्टार, जिसके लिए विलेन बनने को तैयार खिलाड़ी कुमार?
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे भारत के उपकप्तान, ये दो खिलाड़ी दावेदारJasprit Bumrah, IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला है. भारत और इंग्लैंड की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है.
Read more »
IND Vs ENG: Jasprit Bumrah नहीं तो इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा भारत का उप-कप्तान? ये 3 खिलाड़ी हैं तगड़े दावेदारInd vs Eng भारतीय टीम को जून के अंत में इंग्लैंड का दौरा करना है। अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज अहम होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लीडरशिप रोल से दूर रखा जाएगा। ऐसे में जानते हैं 3 खिलाड़ी के नाम जिन्हें भारत का उप-कप्तान बनाया जा सकता...
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट कप्तानी से रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, सामने आया था ये बड़ा अपडेटRohit Sharma Will Removed as Test Captain IND vs ENG Test Series: रिपोर्ट में बड़ा दावा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया के कप्तान.
Read more »
