भारत के खिलाफ चेन्नई टी20 में सस्ते में आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ट्रोल हो गए. ब्रूक ने कोलकाता टी20 मैच में हार के बाद कहा था कि वो स्मॉग के चलते गेंद को पढ़ नहीं पाए थे. लेकिन चेन्नई में तो धुंध का नामोनिशान तक नहीं था.
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा. 25 जनवरी को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 166 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.Advertisementहैरी ब्रूक फिर हुए वरुण का शिकार...इस मुकाबले में टीम इंडिया के लेग-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए. इस दौरान वरुण ने इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया. ब्रूक केवल 13 रन बना सके. कोलकाता टी20 में भी ब्रूक को वरुण ने ही कुछ इसी तरह से बोल्ड किया था.हालांकि चेन्नई टी20 में सस्ते में आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ट्रोल हो गए. दरअसल ब्रूक ने कोलकाता टी20 मैच में टीम की हार के बाद कहा था कि वो स्मॉग के चलते गेंद को पढ़ नहीं पाए थे. लेकिन चेन्नई में तो धुंध का नामोनिशान तक नहीं था. बस उनकी तकनीक में ही खामी दिखी और वो उस गेंद पर पूरी तरह गच्चा खा गए. ऐसे में ब्रूक अब कोई बहाना नहीं बना सकते थे.Advertisementआउट होने के बाद हैरी ब्रूक मुस्कुराते दिखे. हालांकि कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने इंग्लिश बल्लेबाज का 'मजाक' उड़ाया. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'एक बार फिर, यह वरुण चक्रवर्ती हैं. आपको स्मॉग की जरूर नहीं है. गेंद चुपके से अंदर आ गई और स्टंप्स से टकरा गई.'Through the gates! 🎯The in-form Varun Chakaravarthy strikes in his very first over ⚡️⚡️Follow The Match ▶️ https://t.co/6RwYIFWg7i#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @chakaravarthy29 pic.twitter.com/NddoPmTlDo— BCCI January 25, 2025दूसरी ओर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, 'आपने क्या बोला था. यहां रोशनी ज्यादा साफ है. कोलकाता में थोड़ा स्मॉग था. यहां कोई स्मॉग नहीं है. उन्हें कोई आइडिया नहीं था कि गेंद कहां जा रही है. हैरी ब्रूक 13 रन पर आउट हो गए. चक्रवर्ती शायद पूछ रहे हैं कि क्या वहां कोई धुंध है?'मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया. जोस बटलर ने 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 30 गेंदों पर सर्वाधिक 45 रन बनाए. वहीं ब्रायडन कार्स ने 17 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा. भारत की ओर से अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट हासिल हुआ.Advertisementजवाब में भारतीय टीम ने चार गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए. तिलक ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके जड़े. तिलक के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रनों का अहम योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.इंग्लैंड का भारत दौरापहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता, भारत 7 विकेट से जीतादूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई, भारत 2 विकेट से जीतातीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोटचौथा टी20- 31 जनवरी- पुणेपांचवा टी20- 2 फरवरी- मुंबईपहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुरदूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटकतीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद
Why Harry Brook Trolled Sunil Gavaskar On Harry Brook Harry Brook Smog Ravi Shastri On Harry Brook Tilak Varma Tilak Varma Innings Tilak Varma Batting Tilak Varma 72 Runs Ind Vs Eng Ind Vs Eng 2Nd T20 2025 India Vs England 2Nd T20 2024 Ind Vs Eng Live Match India Vs England Live Updates Ind Vs Eng Live Cricket Score Suryakumar Yadav Jos Buttler India Vs England T20 Match Details Ben Duckett Philip Salt Harry Brook Liam Livingstone Jamie Smith Jamie Overton Brydon Carse Jofra Archer Adil Rashid Mark Wood Sanju Samson Abhishek Sharma Tilak Varma Hardik Pandya Dhruv Jurel Washington Sundar Axar Patel Ravi Bishnoi Arshdeep Singh Varun Chakravarthy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थानी पत्नी की अंग्रेजी ने पति को किया प्रेग्नेंटएक राजस्थानी पत्नी की अंग्रेजी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पति का मजाक उड़ाया है.
Read more »
Ind vs Eng 2nd T20I: हो गया साफ चेपक में होगा खेला, इस टीम को फायदा मिलेगा ही मिलेगाInd vs Eng 2nd T20I: पहले टी20 मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है
Read more »
Ind vs Eng 2nd T20 Live Score: सुंदर ने भारत को दूसरी सफलताभारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच हो रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की है।
Read more »
IND vs ENG 2ND T20: भारतीय टीम ने चेन्नई में पहले गेंदबाजी का फैसला लियाभारतीय टीम को इस मैच से पहले रिंकू सिंह और नीतिश कुमार रेड्डी के रुप में दो बड़े झटके लगे हैं. दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्लेइंग XI में बड़े बदलाव हुए हैं. एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया गया है.
Read more »
IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने भारत को 166 रन का लक्ष्य दियाचेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य दिया है।
Read more »
IND vs ENG 2nd T20: शास्त्री-गावस्कर ने हैरी ब्रूक पर कसा तंज, 'धुंध' की वजह से बोल्ड होने वाले बयान पर घेराहैरी ब्रूक को आने वाले समय का बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने हाल फिलहाल में इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, भारत में अब
Read more »
