India vs Pakistan U19 World Cup Match Live Streaming: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अगले मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मैच रविवार, 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा. आइए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानते हैं.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अगले मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मैच रविवार, 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा. मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े खिलाड़ी आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम सुपर सिक्स चरण में अपनी लगातार दूसरी जीत की तलाश में है.
पिछले मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को बड़ी आसानी से हराया था और अब टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करना चाहती है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. भारत ने अब तक सुपर सिक्स में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है. टीम 6 अंकों और +3.337 के बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप 2 में पहले नंबर पर है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत को अंतिम चार में पहुंचा देगी और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. वहीं पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं. इससे पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी. पाकिस्तान इस समय ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, इंग्लैंड उनसे आगे है. अगर पाकिस्तान यह मैच हारता है, तो भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे. मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी: मैच: भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 तारीख: रविवार, 1 फरवरी स्थान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो समय: दोपहर 1:00 बजे टॉस: 12:30 बजे टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में यह मैच Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे , एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिग्यान कुंडू , वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अम्ब्रिश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, किशन कुमार सिंह पाकिस्तान U19 टीम: फरहान यूसुफ , समीयर मिन्हास, हमज़ा ज़हूर , उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुज़ैफ़ा अहसान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा, अली हसन बलोच, दानियाल अली खान, उमर ज़ैब, निक़ाब शफ़ीक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs NZ 5th T20: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11.. CSK வீரர் உட்பட 2 பேர் நீக்கம்?IND vs NZ 5th T20: நியூசிலாந்து அணிக்கு எதிரான 5வது போட்டிக்கான இந்திய அணியின் உத்தேச பிளேயிங் 11 இங்கே.
Read more »
IND vs NZ T20 Live Streaming: विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगा भारत, जानें कहां देख सकेंगे मैचभारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले अपने आखिरी मुकाबले में शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
Read more »
IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: विश्व कप से पहले भारत की 'फुल ड्रेस रिहर्सल', घर बैठे ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबलाभारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले 3 मैच में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। इसके बाद चौथे टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने वापसी की। अब दोनों टीमों की नजर आखिरी मैच में जीत पर होगी।
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन के फॉर्म पर नजरें; सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्डAbhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Hardik Pandya sanju samson
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन पर नजरें; सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्डAbhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Hardik Pandya sanju samson
Read more »
IND vs NZ 5th T20 Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11India vs New Zealand 5th T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच आज यानी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है।
Read more »
