टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन पर नजरें; सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma News

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन पर नजरें; सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
IND Vs NZ 5Th T20 LIVE Score Update | Suryakumar
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

Abhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Hardik Pandya sanju samson

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का यह आखिरी टी-20 मुकाबला होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे। यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए संजू पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करनी होगी।अगर सूर्यकुमार यादव आज 33 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हासिल की है। सूर्यकुमार ने अब तक खेले गए 103 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2967 रन बनाए हैं। वहीं, अगर सूर्या 48 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में 511 रनों के साथ रोहित शर्मा टॉप पर हैं।दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 5 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में नाबाद 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 179 रन बनाए हैं.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं।न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 169 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 5 विकेट ले चुके हैं।पांचवें मुकाबले में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है क्योंकि बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी। दिन भर धूप खिली रहेगी और मौसम अच्छा रहने वाला है। बारिश होने के आसार 4 प्रतिशत हैं, जबकि हवा 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। शनिवार को टेम्परेचर 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में अक्सर गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाएगी। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। भारतीय टीम ने यहां खेले गए चार टी-20 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 155 है, जबकि सबसे बड़ा स्कोर भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए थे।अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर , जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।नोवाक जोकोविच 11वीं बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में:वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से होगा मुकाबला सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से एक फरवरी को दोपहर 2 बजे से होगा।वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से होगा मुकाबला; सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हरायाएथलीट से सांसद बनने तक के सफर में साथ रहे, उषा के पिलर ऑफ सपोर्ट कहे जाते थेसर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं; फैंस अनुष्का से वजह पूछ रहे थेभिंड में उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई सर्दीराजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्टसमस्तीपुर में 4 फरवरी तक सुबह कोहरा रहेगासीकर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम-तापमान 2 डिग्री बढ़ा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

IND Vs NZ 5Th T20 LIVE Score Update | Suryakumar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs NZ 5th T20: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11.. CSK வீரர் உட்பட 2 பேர் நீக்கம்?IND vs NZ 5th T20: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11.. CSK வீரர் உட்பட 2 பேர் நீக்கம்?IND vs NZ 5th T20: நியூசிலாந்து அணிக்கு எதிரான 5வது போட்டிக்கான இந்திய அணியின் உத்தேச பிளேயிங் 11 இங்கே.
Read more »

IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में किस भारतीय गेंदबाज की बोलती है तूती, जानिए किसके नाम दर्ज सबसे ज्यादा विकेट?IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में किस भारतीय गेंदबाज की बोलती है तूती, जानिए किसके नाम दर्ज सबसे ज्यादा विकेट?IND vs NZ: अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन के फॉर्म पर नजरें; सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्डटी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच: सैमसन के फॉर्म पर नजरें; सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्डAbhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Hardik Pandya sanju samson
Read more »

IND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा 5वां T20I मैच? जानिए कहां FREE में लाइव देख सकेंगे मुकाबलाIND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा 5वां T20I मैच? जानिए कहां FREE में लाइव देख सकेंगे मुकाबलाIND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मुकाबला आज शाम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

IND vs NZ: सैमसन बाहर, ईशान अंदर... कई खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला, 5वें टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11!IND vs NZ: सैमसन बाहर, ईशान अंदर... कई खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला, 5वें टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11!IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम का सामना 5वें टी20 में न्यूजीलैंड से आज होने वाला है। इस मैच में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Read more »

IND vs NZ Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, तिरुवनंतपुरम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?IND vs NZ Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, तिरुवनंतपुरम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलेगी या फिर गेंदबाजों को मदद मिलेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:53