INDvsAUS: विराट कोहली के शॉट ने छीन ली विजय शंकर की पहली फिफ्टी!

United States News News

INDvsAUS: विराट कोहली के शॉट ने छीन ली विजय शंकर की पहली फिफ्टी!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

विजय शंकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी पर सबसे अधिक नजर है तो वे विजय शंकर हैं. तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर को वैसे तो न्यूजीलैंड दौरे से ही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह मिल रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्हें जिस तरह से प्राथमिकता दी जा रही है, उससे यह लगने लगा है कि वे विश्व कप की टीम में जरूर शामिल होंगे.

शायद इस बदलाव का ही असर है कि विजय शंकर का प्रदर्शन भी अचानक से सुधर गया है. 28 साल के विजय शंकर ने नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 46 रन बनाए. वैसे तो यह ऐसी पारी नहीं, जिसे निर्णायक कहा जा सके. लेकिन विजय ने यह पारी जिस परिस्थिति में और जिस अंदाज में खेली, वह प्रभावशाली कही जाएगी. विजय जब बैटिंग करने आए तब भारत 17 ओवर में 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था. विराट कोहली क्रीज पर थे और उन्हें अच्छे पार्टनर की जरूरत थी. आमतौर पर इस परिस्थिति में एमएस धोनी को भेजा जाता. वे नंबर पर पांच पर खेलते हैं और ऐसी परिस्थितियों के मास्टर हैं. लेकिन जब रायडू आउट हुए तो धोनी की जगह विजय शंकर आए. इससे साफ था कि टीम प्रबंधन उनकी बैटिंग काबिलियत की एक और परीक्षा लेना चाहता है. ताकि यह पता किया जा सके कि वे विश्व कप की टीम में फिट हैं या नहीं. विजय ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. उन्होंने बेहद प्रभावी अंदाज में महज 41 गेंद पर 46 रन बना डाले. उन्होंने पांच शानदार चौके और एक बेहतरीन छक्का भी लगाया. हालांकि, विजय शंकर थोड़े अनलकी रहे और नॉन स्ट्राइकर पर रहते हुए भी रन आउट हो गए. विराट कोहली ने एक दनदनाता स्ट्रेट ड्राइव खेला. जिस पर गेंदबाज की उंगली बस लगी और गेंद विकेट से टकरा गई. विजय शंकर रन के लिए स्टार्ट ले चुके थे, और जब तक वे बल्ला पीछे ले जाते, तब तक देर हो चुकी थी. विजय शंकर का यह छठा वनडे मैच है. उनका इस मैच से पहले सर्वोच्च स्कोर 45 रन था. विजय इस बार 46 रन बनाने में कामयाब रहे, लेकिन विराट के शॉट ने उनकी पहली फिफ्टी छीन ली. विजय शंकर का विश्व कप में खेलना तय नजर आ रहा है. दरअसल, टीम के नंबर-1ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं. वे पिछले छह महीने में दो बार अनफिट होकर टीम से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम इंडिया अब पांड्या की जगह ऐसा ऑलराउंडर तलाश रही है, जो तेज गेंदबाजी कर सके. देश में फिलहाल ऐसे ऑलराउंडरों में विजय शंकर पहले नंबर पर हैं. इसलिए टीम प्रबंधन उन्हें तब भी साथ रखना चाह रही है, जब पांड्या टीम में हों. टीम प्रबंधन ऐसा जोखिम उठाने को तैयार नहीं है कि उसे बीच वर्ल्ड कप में किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े कि उसका ऑलराउंडर चोटिल हो जाए और उसे घर से दूसरा खिलाड़ी बुलाना पड़े. इसलिए विजय का विश्व कप की टीम में चुना जाना तय है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद विपक्ष के पास क्या है रास्ता– News18 हिंदीमोदी के इस मास्ट्रर स्ट्रोक के बाद विपक्ष सकते है में है. आतंकवाद, राफेल, बेरजगारी जैसे मुद्दे अब कमजोर पड़ गए हैं ऐसे में विपक्ष को शांत रहकर मोदी सरकार की किसी गलती का इंतजार करना होगा
Read more »

LIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेLIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

INDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे कल, राहुल-पंत-विजय शंकर के बीच 2 स्थान के लिए रेसINDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे कल, राहुल-पंत-विजय शंकर के बीच 2 स्थान के लिए रेसभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा.
Read more »

अमित शाह आज मध्यप्रदेश के उमरिया से करेंगे विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआतअमित शाह आज मध्यप्रदेश के उमरिया से करेंगे विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआतअमित शाह आज मध्यप्रदेश के उमरिया से करेंगे विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआत AmitShah VijaySankalpbikerally LokSabhaElection2019 AmitShah BJP4India INCIndia
Read more »

पाकिस्तान को महंगा पड़ा भारत से पंगा! 4 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई– News18 हिंदीपाकिस्तान को महंगा पड़ा भारत से पंगा! 4 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई– News18 हिंदीपुलवामा अटैक (Pulwama Attack) के बाद भारत की सख्ती के चलते पाकिस्तान में महंगाई दर 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है.
Read more »

भारत के दबाव के बाद PAK ने मसूद अजहर पर कार्रवाई के दिए संकेतभारत के दबाव के बाद PAK ने मसूद अजहर पर कार्रवाई के दिए संकेतआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकानों को कब्जे में लेने का दावा करने के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है.
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:37:47