INDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे कल, राहुल-पंत-विजय शंकर के बीच 2 स्थान के लिए रेस

United States News News

INDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे कल, राहुल-पंत-विजय शंकर के बीच 2 स्थान के लिए रेस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने को तैयार है. सीरीज का पहला मैच शनिवार को हैदराबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस सीरीज में भी प्रयोग करना जारी रखेगी, ताकि ‘विश्व कप टीम’ का कॉम्बिनेशन सुनिश्चित हो सके.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार दिन के भीतर भारत को दो बार टी20 मैचों में हराया है. ऐसे में वह ऊंचे मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगी. साथ ही, वह अपने ओपनिंग और विकेटकीपर के स्तर पर प्रयोग कर सकती है. भारतीय टीम ने एक महीने पहले ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर ही वनडे सीरीज में हराया था. इसलिए उसका मनोबल भी ऊंचा रहेगा. यह मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया धीरे धीरे विश्व कप के रंग में ढल रही है. उसने हाल ही में संपन्न टी20 सीरीज में भी कुछ प्रयोग किए. हालांकि, ये प्रयोग ज्यादा कामयाब नहीं रहे और भारतीय टीम सीरीज के दोनों मैच हार गई. इसके बावजूद टीम के प्रयोग की योजना पर कोई असर नहीं होगा. विराट कोहली ने बेंगलुरू टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा, ‘हर टीम विश्व कप से पहले खुद को बेहतर करना चाहती है और हम वनडे सीरीज में भी यही क्रम जारी रखेंगे. लेकिन फिर भी हम हर मैच को जीतना चाहते हैं.’ मौजूदा वनडे सीरीज में कम से कम चार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा जाएगा और अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा कि उन्हें विश्व कप टीम में प्रवेश मिलेगा या नहीं. लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल ये चार खिलाड़ी हैं, जो ब्रिटेन जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में दो उपलब्ध स्थान के लिए जद्दोजहद करेंगे. दिनेश कार्तिक को भी टीम में जगह बनाने के मौके से बाहर नहीं किया जा सकता. इनमें से पंत या राहुल की नाकामी कार्तिक के लिए रास्ता खोलेगी. केएल राहुल ने दो टी20 में 50 और 47 रन की पारी खेली. वे अच्छी लय में हैं और शीर्ष क्रम में उन्हें और मौके मिलने की उम्मीद है. यह बल्लेबाज रिजर्व सलामी बल्लेबाज के स्थान को कब्जाना चाहता है. इसके अलावा सभी की निगाहें ऋषभ के प्रदर्शन पर लगी हैं, जो छोटे प्रारूप में निरंतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उनकी प्रतिभा और अकेले दम पर मैच में जीत दिलाने की क्षमता को देखते हुए टीम प्रबंधन उन्हें कुछ मौके और देना चाहता है. विजय शंकर की गेंदबाजी इतनी बेहतर नहीं है, लेकिन हार्दिक पंड्या की फिटनेस के कारण वे दूसरे ऑलराउंडर के स्थान पर दावा करने के लिए दौड़ में बने रहेंगे. हालांकि पंड्या पहली पसंद रहेंगे. सिद्धार्थ कौल टीम में रिजर्व तेज गेंदबाज के रूप में जगह बना सकते हैं क्योंकि टीम प्रबंधन की खलील अहमद को परखने की योजना का मनमुताबिक नतीजा नहीं मिला. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टीम की पसंद बने रहेंगे. फिर भी कौल को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए शायद दो मैच मिल सकते हैं. यह भी तय है कि कप्तान कोहली और कोच शास्त्री ‘कोर टीम’ में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे. अंबाती रायडू, अनुभवी ऑलराउंडर केदार जाधव और शमी भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं तो आरोन फिंच और उनके खिलाड़ियों के लिए वनडे सीरीज पूरी तरह से अलग तरह की चुनौती होगी. वहीं कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ओर युजवेंद्र चहल की जोड़ी मध्य के ओवरों में रन गति पर लगाम कसने का काम करेगी. केदार जाधव की गेंदबाजी का सामना करने में ग्लेन मैक्सवेल, डिआर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और शॉन मार्श को परेशानी हो सकती है. बुमराह को सीरीज में भारत की स्थिति को देखते हुए एक या दो मैचों में आराम दिया जा सकता है क्योंकि वह इंग्लैंड में भारत के मुख्य गेंदबाज होंगे. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 की लय को जारी रखना चाहेंगी. नाथन लियोन की मौजूदगी उसके स्पिन विभाग को पैना करेगी, जिसमें उनके साथ एडम जैप्मा होंगे. चोटिल केन रिचर्डसन की जगह शामिल हुए एंड्रयू टाई आईपीएल फ्रेंचाइजी के अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे.विराट कोहली , शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा.एरॉन फिंच , डिआर्सी शॉर्ट, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, एडम जैम्पा, जेसन बेहरनडॉर्फ, जाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, एंड्रयू टाई, नाथन कूल्टर नाइल, नाथन लॉयन.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच- Amarujalaभारतीय टीम बुधवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी, तो उसका इरादा सीरीज बचाने का
Read more »

LIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेLIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »

Ind vs Aus: सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 11 साल बाद रचा इतिहास– News18 हिंदीInd vs Aus: सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 11 साल बाद रचा इतिहास– News18 हिंदीबेंगलुरू के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए T-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से मात दी है. ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 113 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी-20 मैच भी अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से मात दी.
Read more »

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच- Amarujalaभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच- Amarujalaभारतीय टीम बुधवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी, तो उसका इरादा सीरीज बचाने का
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:31