भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव अगले कुछ दिनों में तेजी से गहराता हुआ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार यह
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव अगले कुछ दिनों में तेजी से गहराता हुआ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार यह सिस्टम 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती रूप ले सकता है। इसके असर से तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई तटीय इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि यह कम दबाव दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और फिलहाल पश्चिम-उत्तर दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, यह सिस्टम 25 अक्तूबर को डिप्रेशन, 26 अक्तूबर को डीप डिप्रेशन और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिम और मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने रहने की संभावना है। तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी तमिलनाडु में सक्रिय उत्तर-पूर्वी मानसून के चलते पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। तिरुवल्लूर जिले के पल्लिपट्टू में सबसे ज़्यादा 15 सेंटीमीटर, तिरुनेलवेली के नालुमुक्कू में 12 सेंटीमीटर और कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबदूर में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि यह कम दबाव ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रवाह के कारण बना है जो शुक्रवार सुबह सक्रिय हुआ। ये भी पढ़ें- 60 दवाओं के सैंपल फेल, 52 मानक के नीचे.
.. लैब रिपोर्ट से खुले फार्मा कंपनियों के काले कारनामे किन-किन जिलों में अलर्ट? आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कडलोर, पुडुचेरी, विलुप्पुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि अगले 48 घंटों में समुद्र में लहरें ऊंची उठ सकती हैं। ये भी पढ़ें- 'भारत जल्दबाजी में या बंदूक की नोक पर व्यापार समझौते नहीं करता', बर्लिन में पीयूष गोयल की दो टूक चेन्नई में मौसम का हाल राजधानी चेन्नई और आसपास के जिलों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अगले 24 से 48 घंटों में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि सिस्टम के मजबूत होने पर तेज़ हवाएं और भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है।
Imd Weather Alert Tamil Nadu Rain Chennai Forecast Puducherry Weather Depression Over Bay Northeast Monsoon Deep Depression Imd Low Pressure System India Cyclone Warning India News In Hindi Latest India News Updates बंगाल की खाड़ी चक्रवात तमिलनाडु मौसम अलर्ट आईएमडी चेतावनी चेन्नई बारिश पुडुचेरी मौसम अपडेट बंगाल खाड़ी दबाव मानसून तमिलनाडु गहरा अवदाब दक्षिण भारत में बारिश समुद्र में तूफान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Northeast Monsoon: IMD Issues Yellow Alert As Heavy Rain Slams Chennai And 9 Tamil Nadu DistrictsThe Northeast Monsoon triggers an IMD Yellow Alert for 10 Tamil Nadu districts, including Chennai. Schools are closed in Dharmapuri amid 97.9mm rainfall.
Read more »
Bengal Weather: ঘূর্ণিঝড়ের তাণ্ডব! প্রবল বজ্রবিদ্যুত্-সহ কাল থেকে আবার বৃষ্টি, ভাসবে উত্তর...দক্ষিণে উত্তাল সমুদ্র, বৃষ্টি কবে?Bengal weather update Heavy rainfall THUNDERSTORM Alert for Fishermen Depression
Read more »
Kerala Weather Report: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്ന് അതിശക്തമായ മഴ; ഓറഞ്ച് യെല്ലോ അലർട്ട് പ്രഖ്യാപിച്ചുKerala Weather Alert: കേരള-കർണാടക-ലക്ഷദ്വീപ് തീരങ്ങളിൽ ഒക്ടോബർ 27 വരെ മത്സ്യബന്ധനത്തിന് പോകാൻ പാടില്ലെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ് അറിയിച്ചിട്ടുണ്ട്.
Read more »
UP Weather Today: आगरा-मेरठ में सुबह रहेगी धुंध, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट; पढ़िए IMD का ताजा अपडेटउत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, सुबह-शाम ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा और मेरठ में आज सुबह धुंध रहेगी और न्यूनतम तापमान गिरेगा। आगरा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ...
Read more »
Kerala Weather Alert: ഇന്ന് 2 ജില്ലകളിൽ ഓറഞ്ച് അലേർട്ട്; പ്രളയ സാധ്യതാ മുന്നറിയിപ്പുംKerala Weather Alert: വിവിധ ജില്ലകളിൽ കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ് ഓറഞ്ച്, മഞ്ഞ അലർട്ടുകൾ പ്രഖ്യാപിച്ചു
Read more »
Weather Update Cyclone Alert: ধেয়ে আসছে...সোমবারই আছড়ে পড়বে ঘূর্ণিঝড়? বড় দুর্যোগে ভাসবে...Weather Update Cyclone Alert as deep depression is forming by 26 October
Read more »
