देश के दक्षिण हिस्सों में जहां भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं उत्तर भारत धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है. अगले एक सप्ताह में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने और सर्दी का एहसास बढ़ने की पूरी संभावना है.
"देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का असर खत्म हो चुका है और कई राज्यों में अब रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव क्षेत्र बन गए हैं. इनके कारण केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 23 और 24 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. लक्षद्वीप और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.Advertisment दैनिक मौसम परिचर्चा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में आज भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। YouTube : https://t.co/Z17CX6x5Q4Facebook : https://t.co/ui8xO4eA2v#imd #WeatherUpdate #mausam #Rainfall… pic.twitter.com/Qo1b3okNXb — India Meteorological Department October 22, 2025 उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत उत्तर भारत में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है. हिमाचल के शिमला, मनाली, केलांग, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों में बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है. लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर का हाल दिल्ली में इन दिनों मौसम बदलने के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. ग्रैप-2 चरण लागू किया गया है. आज यानी 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली धुंध और प्रदूषण की परत में ढकी रही. आज का न्यूनतम तापमान 21.8°C और अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, 25 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा छा सकता है. अगले दो दिनों तक मौसम स्थिर रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और कान्हा नेशनल पार्क में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. अक्टूबर के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10°C तक पहुंच सकता है, जिससे सर्दी महसूस होने लगेगी. यूपी और बिहार में धूप-छांव का दौर जारी उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन में उमस और रात में हल्की ठंड का दौर चल रहा है. अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ेगी. नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो चुकी है. बिहार में भी मौसम सामान्य है. दिन में धूप और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. फिलहाल पटना में अधिकतम तापमान 34-35°C और न्यूनतम 23-25°C के बीच है. छठ पर्व के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है. राजस्थान का मौसम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल रहा है. जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर और फलोदी में आसमान साफ रहेगा. दिन में हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह के समय कोहरा और ठंड महसूस होगी. कई जिलों में तापमान 15°C से नीचे चला गया है. गुजरात में छिटपुट बारिश की संभावना गुजरात, दमन, दादरा और नगर हवेली में 25 अक्टूबर तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं. डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. 26 अक्टूबर के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है. यह भी पढ़ें- Rain Alert: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 5 जिलों में स्कूल बंद, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल"
IMD Weather News Today IMD Weather Report Today IMD Weather Update National News In Hindi National News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IMD Weather Update: दिवाली के बाद बदला मौसम, दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण बढ़ा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्टदिवाली के बाद देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और हवा की गुणवत्ता खराब बनी रहेगी, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है.
Read more »
देश में जमकर फूटे पटाखे, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI 1000 के पार; जानिए मौसम का हालWeather Update today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में दीपावली पर जमकर पटाखे फोड़े गए. इसका आबोहवा पर
Read more »
IMD Orange Alert: Karnataka Braces For Extremely Heavy Rain, Cyclone Threat; Bengaluru Weather UpdateIMD issues an Orange Alert for Coastal & South Interior Karnataka until Thursday, warning of extremely heavy rain. A low-pressure area is set to intensify into a cyclone, impacting Bengalurus weather this week.
Read more »
पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्टIMD Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु रेड अलर्ट और केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना ऑरेंज अलर्ट में तेज बरसात होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी...
Read more »
தமிழகத்தில் நாளை எங்கெல்லாம் கனமழை? வானிலை மையம் அப்டேட்!Tamil Nadu Weather Update: தமிழகத்தில் நாளை சென்னை உட்பட 5 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்புள்ளதாக வானிலை ஆய்வு மையம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »
Bengal Weather Update: আন্দামান সাগরে শক্তিশালী ঘূর্ণাবর্ত, পশ্চিমি ঝঞ্ঝার জেরে বাড়বে বৃষ্টি! হাওয়াবদল কি দুরাশাই? ভাইফোঁটায় কী হবে?Bengal Weather Update how will be the weather of tomorrow Bhai Dwitiya will there be rain know the Bhai Dwitiya Weather
Read more »
