दिवाली के बाद देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और हवा की गुणवत्ता खराब बनी रहेगी, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है.
"IMD Weather Report: दिवाली के बाद देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और हवा की गुणवत्ता खराब बनी रहेगी, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है.
दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली का मौसम थोड़ा बदलने वाला है. सुबह के वक्त हल्की धुंध देखने को मिलेगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह हल्की ठंड तो दोपहर में गर्मी महसूस होगी. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती दबाव बनने से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है, जो 21 अक्टूबर से तेज होने की संभावना है.Advertisment दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण स्तर दिल्ली में दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 346 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है. कुछ इलाकों जैसे आनंद विहार , अशोक विहार और वजीरपुर में प्रदूषण "गंभीर" स्तर पर पहुंच गया. दोपहर तक एक्यूआई 334 रिकॉर्ड किया गया. आज और कल वायु गुणवत्ता के और बिगड़ने की संभावना है. प्रदूषण बढ़ने के चलते GRAP के दूसरे चरण के तहत कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. उत्तर भारत में ठंड की दस्तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और आसपास के राज्यों में मौसम में बदलाव जारी है. सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी. उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड और ग्रामीण इलाकों में कोहरा देखा जा रहा है. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 22 अक्टूबर के बाद से ठंड बढ़ेगी. वहीं, बिहार में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है. यहां भी दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड है. राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरा प्रदेश ग्रीन जोन में है. दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. केरल और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. तमिलनाडु, ओडिशा, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश हुई. IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र और मजबूत होगा. वहीं, बंगाल की खाड़ी में भी नया चक्रीय परिसंचरण बन रहा है, जो आगे चलकर चक्रवात में बदल सकता है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21 से 23 अक्टूबर तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावना है. 22 से 24 अक्टूबर तक समुद्र में लहरें तेज होंगी, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. आने वाले दिनों का पूर्वानुमान उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना. पूर्वी भारत: ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 24 अक्टूबर के बीच बारिश और गरज-चमक के आसार. पश्चिम भारत: महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना. दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 21 से 25 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी. यह भी पढ़ें- Diwali 2025: उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया दिवाली का त्योहार, रोशनी से जगमगाया पूरा देश"
IMD Weather Report Today IMD Weather News Today IMD Weather Latest News IMD Weather Update National News National News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal Weather Update: চার জেলায় বজ্রবিদ্যুৎ-সহ বৃষ্টি! কালীপুজোয় কেমন থাকবে আবহাওয়া? বড় আপডেট...Thunderstorms with Rain in Four Districts How Will the Weather Be on Kali Puja Big Update
Read more »
IMD Weather Today: दिवाली के दिन आज कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली-NCR में AQI निकाल रहा दम, यहां 7 दिनों तक बारि...IMD Weather Today: दिल्ली में दिवाली के मौके पर होने वाली आतिशबाजी से पहले ही AQI 417 के लेवल तक पहुंच गया है. यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है. दमघोंटू हवा को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर है.
Read more »
IMD Weather Update: दिवाली पर देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखिए, वेदर रिपोर्टआज (20 अक्टूबर) दिवाली के दिन देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में ठंड की हल्की शुरुआत होगी, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा.
Read more »
Weather Update : दिवाळीत बरसणार पाऊस, IMD ची काय आहे भविष्यवाणीMumbai Weather : दिवाळीच्या दिवसांमध्ये मुंबईसह महाराष्ट्राच वातावरण कसं असणार आहे? हवामान खात्याने दिली माहिती.
Read more »
Bengal Weather: ঘর্মাক্ত প্যাচপ্যাচে পরিস্থিতি! দীপাবলী থেকে ভাইফোঁটা ফের দুর্ভোগ? হাওয়া অফিসের বড় আপডেট...west bengal weather update no heavy rain winter coming south bengal north bengal kolkata districts
Read more »
வெளுக்கப்போகும் கனமழை.. அடுத்த 6 நாட்களுக்கு எச்சரிக்கை.. எங்கெல்லாம் பாருங்க!Tamil Nadu Weather Update: தமிழகத்தில் கடந்த சில நாட்களாக மழை பெய்து வரும் நிலையில், அடுத்த ஒரு வாரத்திற்கான வானிலை அறிவிப்பு வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
