IIT-NIT के प्रशिक्षण से निखरेगी एफडीआर तकनीक, सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए ये सुझाव

Lucknow-City-General News

IIT-NIT के प्रशिक्षण से निखरेगी एफडीआर तकनीक, सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए ये सुझाव
Lucknow City NewsFDR Road ConstructionFull Depth Reclamation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

लखनऊ में सड़क निर्माण में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन एफडीआर तकनीक के इस्तेमाल में कई दिक्कतें आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सही जानकारी और प्रशिक्षण की कमी से गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया गया...

दिलीप शर्मा, लखनऊ। पर्यावरण संतुलन के साथ कम लागत में अधिक मजबूत सड़क बनाने की फुल डेप्थ रिक्लेमेशन तकनीक के उपयोग में अब भी बहुत मुश्किलें आ रही हैं। तकनीक की पूरी जानकारी न होना और प्रशिक्षण का अभाव, गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसके समाधान के लिए अब आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों का सहयोग लेने की तैयारी की जा रही है। उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण और इंडियन रोड कांग्रेस द्वारा आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने सरकार को इन संस्थानों के साथ साझेदारी में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित कराने का सुझाव दिया है। यूपीआरआरडीए इस सुझाव पर आगे कदम उठाने जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘सड़क निर्माण में एफडीआर तकनीक व ग्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में एडीजी सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्रालय सुदीप चौधरी, आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर डॉ.

अंकित गुप्ता ने एफडीआर में गुणवत्ता नियंत्रण की चुनौतियों और यूपीआरआरडीए के मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार दुबे ने उप्र में आ रही मुश्किलों पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा रिसाइक्लर, रिक्लेमर जैसे प्रमुख उपकरणों के बजाय अस्थायी व्यवस्थाएं अपनाने से गुणवत्ता में समझौता होता है। सीमेंट की कम और ज्यादा मात्रा एफडीआर बेस की मजबूती पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। विशेषज्ञों ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े बहुत से इंजीनियर पारंपरिक तकनीकों से परिचित हैं, लेकिन एफडीआर की पूरी जानकारी का अभाव है। स्टेबलाइजर की मात्रा, गहराई नियंत्रण और नमी सही न होने से दिक्कत होती हैं। बिटुमिन निर्माण, रिक्लेमर्स के संचालन, स्टेबलाइजर के फैलाव को नियंत्रित करने आदि के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है, परंतु पर्याप्त प्रशिक्षण के अभाव में अक्सर सही से काम नहीं हो पाता। सुझाव दिया गया कि एफडीआर परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थापित किया जाना चाहिए। आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी में प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित कर इंजीनियरों, ठेकेदारों और मशीन आपरेटरों की क्षमता निर्माण का काम किया जाए। प्रशिक्षण में एफडीआर की उचित तकनीकों, उपकरणों के उपयोग और गुणवत्ता नियंत्रण को शामिल किया जाए। इस पर सहमति से आगे बढ़ने की बात कही गई। सेमिनार में आइआरसी के ड्राफ्टिंग कमेटी चेयरमैन डॉ. सुधीर माथुर ने एफडीआर तकनीक पर प्रस्तावित आईआरसी कोड के बिंदुओं पर चर्चा कर फीडबैक लिया। एफडीआर व अन्य हरित तकनीक के प्रयोग पर अन्य विशेषज्ञों ने भी विचार रखे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Lucknow City News FDR Road Construction Full Depth Reclamation Road Construction Technology IIT Training Programs NIT Training Programs UPRRDA Initiatives Indian Road Congress Green Technology Roads Road Quality Control Up News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शो पति, पत्नी और पंगा से स्वरा भास्कर का कमबैक: बोलीं- एक्टिंग और पॉलिटिक्स में फर्क नहीं, दोनों में जनता क...शो पति, पत्नी और पंगा से स्वरा भास्कर का कमबैक: बोलीं- एक्टिंग और पॉलिटिक्स में फर्क नहीं, दोनों में जनता क...स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। अब ये दोनों टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं।
Read more »

X और TikTok की नकल! अब इंस्टाग्राम पर भी रीपोस्ट कर सकेंगे रील्स, गूगल जैसे मैप फीचर भी आयाX और TikTok की नकल! अब इंस्टाग्राम पर भी रीपोस्ट कर सकेंगे रील्स, गूगल जैसे मैप फीचर भी आयाInstagram में कई ने फीचर्स आए हैं। ये फीचर्स एक्स और TikTok में पहले से ही उपलब्ध हैं। इनकी मदद से ऐप यूजर्स के लिए और भी उपयोगी हो जाएगा।
Read more »

जब UP के विधायकों ने IIT कानपुर वालों से पूछा- AI हमको वोट कैसे दिलाएगा?जब UP के विधायकों ने IIT कानपुर वालों से पूछा- AI हमको वोट कैसे दिलाएगा?यूपी विधानसभा में विधायकों के लिए AI के उपयोग पर दो घंटे की वर्कशॉप हुई। आईआईटी कानपुर से आए विशेषज्ञों ने एआई का राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों में उपयोग के तरीके बताए।
Read more »

Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी से की शुभांशु शुक्ला ने मुलाकात, अंतरिक्ष के बारे में प्रधानमंत्री ने पूछे ये सवालShubhanshu Shukla: पीएम मोदी से की शुभांशु शुक्ला ने मुलाकात, अंतरिक्ष के बारे में प्रधानमंत्री ने पूछे ये सवालShubhanshu Shukla meets PM Modi, the Prime Minister asked these questions about space पीएम मोदी से की शुभांशु शुक्ला ने मुलाकात, अंतरिक्ष के बारे में प्रधानमंत्री ने पूछे ये सवाल
Read more »

चेहरे पर जमा फैट कैसे कम करें? 5 असरदार डाइट को करें फॉलो, फेस पतला होने से अधिक उम्र में भी दिखेंगे जवांचेहरे पर जमा फैट कैसे कम करें? 5 असरदार डाइट को करें फॉलो, फेस पतला होने से अधिक उम्र में भी दिखेंगे जवांअपनी जीवनशैली में बदलाव से लेकर आसान व्यायाम और आहार में बदलाव तक, ये सुझाव आपको अधिक स्पष्ट, सुडौल लुक पाने में मदद करेंगे.
Read more »

'आख़िरकार हमें साथ आना ही है', क्या अमेरिकी मंत्री का ये बयान है टैरिफ़ पर नरमी का संकेत?'आख़िरकार हमें साथ आना ही है', क्या अमेरिकी मंत्री का ये बयान है टैरिफ़ पर नरमी का संकेत?भारत पर 50% टैरिफ़ लगने के बाद अमेरिका ने ये संकेत दिए हैं कि ट्रेड डील की उम्मीद अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:38