जब UP के विधायकों ने IIT कानपुर वालों से पूछा- AI हमको वोट कैसे दिलाएगा?

Uttar Pradesh Mla News

जब UP के विधायकों ने IIT कानपुर वालों से पूछा- AI हमको वोट कैसे दिलाएगा?
Ai Workshop In VidhansabhaUp NewsUttar Pradesh Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 51%

यूपी विधानसभा में विधायकों के लिए AI के उपयोग पर दो घंटे की वर्कशॉप हुई। आईआईटी कानपुर से आए विशेषज्ञों ने एआई का राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों में उपयोग के तरीके बताए।

लखनऊ: विधानसभा के मंडप में रविवार को विधायकों को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के फायदे और उसके उपयोग के तरीके बताने के लिए वर्कशॉप हुई। विशेषज्ञ के तौर पर आईआईटी कानपुर से डॉ हर्षित मिश्र व आशुतोष तिवारी आए हुए थे। लेकिन माननीयों के सवालों में इतनी विविधता थी कि जवाब देने में विशेषज्ञों की रिसर्च कम पड़ गई। कुछ विधायक तो खामियां गिनाते-गिनाते यहां तक पूछ बैठे कि AI हमें जनता से वोट कैसे दिलाएगा? आखिरकार संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को उठकर कहना पड़ा कि AI एक तकनीक है, जो आपके अडवांसमेंट के लिए है, भविष्यवक्ता नहीं।लगभग दो घंटे की वर्कशॉप का फोकस विधायकों के विधायी कार्य, प्रश्न, राजनीतिक विषयों, विधेयकों को समझने आदि में AI की उपयोगिता पर था। IIT कानपुर के विशेषज्ञों ने इस पर विस्तार से उदाहरणों के साथ प्रेजेंटेशन दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जल्द ही हर विधानसभा का डैशबोर्ड बनाया जाएगा जिसमें उससे जुड़ा हर डेटा संबंधित जनप्रतिनिधि के टैब पर होगा। सरकार, समाज व अन्य माध्यमों से इसमें जानकारी भी अपडेट की जाएगी। इसके अलावा AI कैमरों के जरिए साल भर के सदस्य के भाषण, उसके विषय आदि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी।AI पब्लिक का मूड कैसे समझेगाप्रेजेंटेशन के बाद विधायकों के सवाल शुरू हुए। उन्नाव के विधायक अनिल सिंह का कहना है कि हम लोगों को नासा का इंजिनियर तो बनना नहीं है, वोट मांगने ही जाना है। अगर इसमें डेटा चोरी हो गया तो वोट कैसे मांग पाएंगे? एक विधायक ने प्रेजेंटेशन में बताए गए एक ऐप की नजीर देकर पूछा कि कहा जा रहा है कि यह मेसेज के जरिए पब्लिक मूड व सेंटीमेंट को एनलाइज कर लेगा। आखिर, यह सेंटीमेंट कैसे पढ़ सकता है? विधायक पल्लवी पटेल ने भी कहा कि AI मूड व किसी समय विशेष में फीड किए गए डेटा के उस समय समय के ऑब्जेक्टिव को नहीं पढ़ सकता, ऐसे में क्या यह वह रिजल्ट दे पाएगा जो जनप्रतिनिधि के लिए आवश्यक है।AI ठग है, इधर का उधर करता हैविधायक अभय सिंह ने तो AI को ठग बताते हुए कहा कि यह बस इनका डेटा उनको और उनका डेटा किसी और को बताता है, यह तो ठग है। एक दिन मैंने इससे कुंडली पूछी तो कुछ और बताया। पंडित की जानकारी के आधार पर इस पर सवाल किया तो पलट गया। गूगल मैप गाड़ी पुल से गिरा रहा है यह कहीं और न गिरा दे। खुद को कब यह अपग्रेड करेगा कि बता सके कि इस सड़क की जगह कौन-सी सड़क बनाए कि वोट ज्यादा मिलेगा। अमित सिंह चौहान का कहना था कि उन्होंने अपने पिता मुन्ना सिंह चौहान के बारे में जानकारी ली तो इसमें डेटा ही गलत था। इस पर स्पीकर ने चुटकी ली कि हो सकता है आपके पिताजी ने आपको वह जानकारी न दी हो। एक विधायक ने कहा कि इससे क्रिटिकल थिंकिंग प्रभावित होगी और काग्निजेबल मसल कमजोर होगी। इस पर हंसते हुए महाना ने कहा कि मसल्स के लिए एक्सरसाइज करिए।डेटा की सुरक्षा की चिंता, कानून की मांगविधायक सचिन यादव, कमाल अख्तर, शशांक त्रिवेदी सहित कई अन्य सदस्यों ने AI से मिलने वाली जानकारी की गुणवत्ता व शुद्धता का सवाल उठाया। उनका कहना था कि अगर डाटा ही गलत या अधूरा होगा तो उसका सही उपयोग कैसे हो पाएगा। कमाल अख्तर ने कहा कि AI का उपयोग कर किसी को भी बदनाम किया जा सकता है। राजनीतिक व्यक्ति का करियर खत्म हो सकता है। इसलिए, इससे सुरक्षा का उपाय होना चाहिए। मंत्री असीम अरुण ने भी AI के आपराधिक दुरुपयोग को रोकने के लिए कानून बनाने की वकालत की। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब मोबाइल फोन आया तो फिरौती जैसे अपराध बढ़ गए थे, जब इसको ट्रेस करने का सिस्टम विकसित हुआ तब नेक्सस टूट पाया।AI आपको विधायक-मंत्री नहीं बनाएगासंसदीय कार्यमंत्री ने AI को लेकर सदस्यों की नकारात्मक टिप्पणियों पर टोकते हुए कहा कि यह एक ज्ञान है और जो अडवांसमेंट चाहता है सीख सकता है। कोई भी ऐसा ज्ञान नहीं है जिसका नकारात्मक पक्ष न हो। यह बस जानने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अगर गूगल साइकल है तो यह हमे मोटरसाइकल बना देगा। AI भविष्यवक्ता नहीं है कि बता देगा कि किस वर्ष आप विधायक और मंत्री जाएंगे। विशेषज्ञ प्रो.

हर्षित ने कहा कि AI व्यक्ति की जगह नहीं ले सकता। अत्यधिक निर्भर क्रिटिकल थिंकिंग को कमजोर बनाएगी। इसका स्मार्ट उपयोग कर आपने रोजमर्रा के लिखा-पढ़ी के कार्यों का समय कम करके उसका जनता के लिए और उपयोग कर सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ai Workshop In Vidhansabha Up News Uttar Pradesh Samachar Lucknow Samachar लखनऊ समाचार यूपी विधानसभा विधानसभा में एआई कार्यशाला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेना को गाली देने वालों के साथ कैसे खेल सकते हैं? कश्मीरी एक्टिविस्ट अंबरदार ने वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप कराने वालों से पूछा सवालसेना को गाली देने वालों के साथ कैसे खेल सकते हैं? कश्मीरी एक्टिविस्ट अंबरदार ने वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप कराने वालों से पूछा सवालWorld Championship of legends: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के मुद्दे को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है.
Read more »

Kanpur में बड़े प्रोजेक्ट की डील और फंस गए साइबर ठग के झांसे में, कंपनी का एमडी बन ठगे 1.97 करोड़Kanpur में बड़े प्रोजेक्ट की डील और फंस गए साइबर ठग के झांसे में, कंपनी का एमडी बन ठगे 1.97 करोड़कानपुर में बड़े प्रोजेक्ट के चक्कर में एक कंपनी के अधिकारी ने 1.
Read more »

माता-पिता के साथ किस तरह का व्यवहार करें, जिससे जीवन सुधर जाए? सुनिए Premanand Ji Maharaj की ये बातें; VIDEO देखिएमाता-पिता के साथ किस तरह का व्यवहार करें, जिससे जीवन सुधर जाए? सुनिए Premanand Ji Maharaj की ये बातें; VIDEO देखिएPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि माता-पिता के साथ किस तरह का व्यवहार करने से जीवन सुधर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

चुनाव आयोग ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करने वालों से पूछा सवाल?चुनाव आयोग ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करने वालों से पूछा सवाल?Bihar Election: विपक्ष के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच, चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान का दृढ़ता से बचाव किया है। आयोग ने निष्पक्ष चुनाव और एक मजबूत लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया, साथ ही सूची में पाई गई विसंगतियों, जैसे मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को उजागर...
Read more »

माता-पिता से झूठ बोलकर दोस्त के घर जाना सही है? सुनिए इस पर Premanand Ji Maharaj ने क्या कहा; VIDEO देखिएमाता-पिता से झूठ बोलकर दोस्त के घर जाना सही है? सुनिए इस पर Premanand Ji Maharaj ने क्या कहा; VIDEO देखिएPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि क्या दोस्त के घर जाने के लिए परिवार से झूठ बोलना सही है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जब भाग्य पहले से लिखा है तो भगवान को क्यों पुकारें? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj की ये बातें; VIDEO देखेंजब भाग्य पहले से लिखा है तो भगवान को क्यों पुकारें? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj की ये बातें; VIDEO देखेंPremanand Ji Maharaj: एक भक्त ने पूछा कि जब जन्म और मृत्यु पहले से लिखे होते हैं तो हम क्यों भगवान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:03:47