IIMC Jobs 2025 Apply: आईआईएमसी ने नॉन टीचिंग की ढेरों वैकेंसी निकाली है। 50 साल से ऊपर वाले भी इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।
IIMC Recruitment 2025: अच्छे इंस्टीट्यूट में नॉन टीचिंग की नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आप आईआईएमसी में जॉब ले सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने नई दिल्ली के साथ अमरावती, जम्मू और अन्य कैंपसों के लिए स्टेनोग्राफर से लेकर अपर डिवीजन क्लर्क, प्रोफेशनल असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर समेत ढेरों अन्य वैकेंसी निकाली हैं। भर्ती का विज्ञापन आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.
gov.in पर देखने के लिए उपलब्ध है। यहां आवेदन प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है। उम्मीदवार आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ आईआईएमसी को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी अलग से भेजनी होगी। इसके लिए 19 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक का टाइम दिया गया है।IIMC Non Teaching Vacancy 2025: पद की डिटेल्स पद का नाम कुल वैकेंसी लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर, लेवल-11 01 असिस्टेंट एडिटर, लेवल 10 01 असिस्टेंट रजिस्ट्रार लेवल-10 05 सेक्शन ऑफिसर लेवल-07 04 सीनियर रिसर्च असिस्टेंट लेवल-06 01 असिस्टेंट लेवल-06 11 प्रोफेशनल असिस्टेंट लेवल-06 05 जूनियर प्रोग्रामर लेवल 06 05 अपर डिवीजन क्लर्क, लेवल 04 12 स्टेनोग्राफर लेवल-04 06 कुल 51 इसमें से 9 वैकेंसी नई दिल्ली कैंपस, 8 ढेंकनाल, 8 आइजोल, 9 अमरावती, 8 जम्मू और 9 कोट्टायम आईआईएमसी के लिए हैं। अभ्यर्थी जिस जगह नौकरी करने के इच्छुक हैं, वहां के लिए अप्लाई कर सकते हैं।नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए योग्यता क्या चाहिए?सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर के लिए लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ में 5 साल का लाइब्रेरी में प्रोफेशनल अनुभव भी हो। असिस्टेंट एडिटर के लिए जर्नलिज्म/कम्युनिकेशन/सोशल साइंस/लिट्रेचर में मास्टर्स की डिग्री और 5 साल का एडिटिंग, प्रोडक्शन या पब्लिकेशन का अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। सेक्शन ऑफिसर के लिए बैचलर डिग्री, 3 साल का असिस्टेंट लेवल 06 या यूडीसी लेवल 04 पर 8 साल का अनुभव होना चाहिए। जूनियर प्रोग्रामर के लिए बी.ई/बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजनियरिंग या एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस और 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव होना चाहिए। अपर डिवीजन क्लर्क के लिए बैचलर डिग्री और 2 साल का लोअर डिवीजन क्लर्क पोस्ट पर एक्सपीरियंस मांगा गया है। इसी तरह अन्य पदों पर शैक्षिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आप इन्हें भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। आयुसीमा: एज लिमिट भी सभी पदों के लिए अलग-अलग तय की गई है। पोस्टवाइज 32 से 56 वर्ष की उम्र तक अभ्यर्थी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। यानी जिन लोगों की उम्र 55 साल से ज्यादा हो चुकी है अगर वो मांगी गई योग्यता रखते हैं, तो वो भी आवेदन के योग्य हैं। आयुसीमा की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के मुताबिक की जाएगी। चयन प्रक्रिया: ग्रुप A पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा। वहीं ग्रुप बी और ग्रुप सी में इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। केवल रिटन टेस्ट और इंटरव्यू होगा। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक- IIMC Non Teaching Recruitment 2025 Notification PDFइस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Iimc Vacancy 2025 Last Date Iimc Non Teaching Jobs 2025 Eligibility आज की नई भर्ती अभी कौन सी भर्ती निकली है? आईआईएमसी वैकेंसी 2025 नॉन टीचिंग आईआईएमसी वैकेंसी 2025 योग्यता आईआईएमसी भर्ती 2025 उम्र स्टेनोग्राफर नई वैकेंसी 2025 नॉन टीचिंग की वैकेंसी कहां निकली है?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIC Vacancy 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम में निकली भर्ती, 19 लाख तक का सैलरी पैकेज, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाईLIC New Vacancy 2025: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में आईटी प्रोफेशनल की जरूरत है। सैलरी पैकेज भी बढ़िया ऑफर किया जा रहा है। योग्य हैं, तो फटाफट अप्लाई कर दें।
Read more »
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में 2800+ पदों पर सरकारी नौकरी, 100 रुपये में भरें फॉर्म, देखें सैलरीBTSC JE Vacancy 2025: बिहार में 2800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग शुरू हो गई है। मौका छोड़न की गलती ना करें।
Read more »
IIT Vacancy 2025: आईआईटी में लाइब्रेरियन, MTS समेत ढेरों वैकेंसी, 2.18 लाख तक सैलरी, देखें एज लिमिटIIT Vacancy 2025 Apply: आईआईटी भुवनेश्वर में नॉन टीचिंग पोस्ट पर वैकेंसी निकली हैं। जो उम्मीदवार योग्य हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
ESIC Vacancy 2025: MBBS वाले दिल्ली में बन जाइए सीनियर रेजिडेंट, 18 और 19 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यूESIC Jobs 2025 Apply: ईएसआईसी दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकली है। वॉक इन इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आप तय शेड्यूल के मुताबिक इंटरव्यू वेन्यू पर पहुंचकर इसमें भाग ले सकते हैं।
Read more »
Bihar Inter Level Vacancy 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती में बंपर इजाफा, 12वीं पास अब 24400+ वैकेंसी के लिए करें अप्लाईBihar Govt Jobs 2025 Apply: बिहार में 12वीं पास के लिए इंटर लेवल भर्ती के पदों की संख्या में बंपर इजाफा हुआ है। वैकेंसी अब बढ़कर 24 हजार से ज्यादा हो गई हैं। आपने फॉर्म नहीं भरा है तो अब ज्यादा देर ना करें।
Read more »
BSSC Vacancy 2025: खुशखबरी! बिहार में 24492 पदों पर बंपर भर्तियां, महिलाओं के लिए 7816 सीटें रिजर्वBSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सेकंड इंटर लेवल वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है. इसके साथ ही आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है.
Read more »
