BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सेकंड इंटर लेवल वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है. इसके साथ ही आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है.
BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने एक बार फिर सेकंड इंटर लेवल भर्ती की वैकेंसी की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. अब पहले के 23175 पदों के बजाय कुल 24492 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इससे कुल 1317 अतिरिक्त रिक्तियां जुड़ गई हैं.मतलब 1317 अतिरिक्त पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि को भी फिर से बढ़ा दिया गया है.आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 दिसंबर 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जनवरी 2026 कर दिया गया है. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. किसके लिए कितनी वैकेंसी? बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कुल 24492 पदों में से 10753 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं.आरक्षित श्रेणी में 3407 पद एससी के लिए, 231 पद एसटी के लिए, 4185 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए, 2678 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 811 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए और 2427 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं.इसके अलावा कुल 24492 वैकेंसी में से 35 फीसदी आरक्षण के तहत 7816 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. आवेदन कैसे करें? अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया है तो इच्छुक अभ्यर्थी www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में अब तक करीब 30 लाख आवेदन आ चुके हैं.बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 9 वर्षों के बाद द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती के लिए वर्ष 2023 में वैकेंसी निकाली थी. पहली इंटरस्तरीय परीक्षा के लिए 2014 में विज्ञापन जारी किया गया था, जिसका फाइनल रिजल्ट सात साल बाद पूरा हुआ था. दूसरी इंटरस्तरीय भर्ती के लिए वर्ष 2023 के नवंबर तक आवेदन लिए गए थे. कौन कर सकता है अप्लाई? बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इन भर्तियों के लिए आवेदक का 12वीं पास होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए इंटर के साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की योग्यता भी आवश्यक है. अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और जहां आवश्यक हो वहां स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. IIMC में नॉन टीचिंग पदों पर भर्तियां, सैलरी 2 लाख तक, फटाफट करें अप्लाई DU से बीकॉम पास है 300 करोड़ी ‘धुरंधर’ का हिंदुस्तानी जासूस, आप पहचानते हैं? परीक्षा में क्या पूछा जाएगा? प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी. इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी. पेपर की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी.सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी हैं. पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 फीसदी और एससी/एसटी के लिए 32 फीसदी निर्धारित हैं.विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा. वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को प्रीलिम्स में पास करके मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा. कितना लगेगा आवेदन शुल्क बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इन भर्तियों के लिए सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस मात्र 100 रुपये लगेंगे. यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है इसलिए योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर दें. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें.
BPSC BPSC Exam BSSC Inter Level Recruitment 2025 What Is The Salary Of BSSC 10 2 Inter Level BSSC Inter Level Vacancy 2025 Bihar SSC Increased BSSC Inter Level Syllabus BSSC Inter Level Salary BSSC Inter Level Last Date BSSC Inter Level Vacancy BSSC Inter Level Vacancy 2025 BSSC Inter Level Exam Date 2026 BSSC Inter Level Notification BSSC Inter Level Last Date To Apply 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 News in Marathi, New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 Breaking News, Latest News News Headlines in Marathi: Zee 24 taasNew Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 News in Marathi, New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 Breaking News, Latest News New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 in Marathi, News Headlines New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 in Marathi, Todays News New Labour Codes 2025 4 Days...
Read more »
Railway Group D Vacancy 2025: रेलवे में ग्रुप डी की नई भर्ती, भरी जाएंगी 22000 वैकेंसी! देखें नोटिसRailway New Vacancy 2025: रेलवे में ग्रुप डी की नई भर्ती बहुत जल्द आने वाली है। रेल मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर 22000 से ज्यादा पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
Read more »
SAI Vacancy 2025: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की वैकेंसी, मंथली सैलरी 2.09 लाख तक, केवल इंटरव्यू होगाSAI New Vacancy 2025: खेल प्राधिकरण में चीफ कोच की भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार स्पोर्ट्स में नौकरी ढूंढ रहे हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं। मंथली सैलरी भी शानदार मिलेगी।
Read more »
LIC Vacancy 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम में निकली भर्ती, 19 लाख तक का सैलरी पैकेज, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाईLIC New Vacancy 2025: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में आईटी प्रोफेशनल की जरूरत है। सैलरी पैकेज भी बढ़िया ऑफर किया जा रहा है। योग्य हैं, तो फटाफट अप्लाई कर दें।
Read more »
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में 2800+ पदों पर सरकारी नौकरी, 100 रुपये में भरें फॉर्म, देखें सैलरीBTSC JE Vacancy 2025: बिहार में 2800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग शुरू हो गई है। मौका छोड़न की गलती ना करें।
Read more »
IIT Vacancy 2025: आईआईटी में लाइब्रेरियन, MTS समेत ढेरों वैकेंसी, 2.18 लाख तक सैलरी, देखें एज लिमिटIIT Vacancy 2025 Apply: आईआईटी भुवनेश्वर में नॉन टीचिंग पोस्ट पर वैकेंसी निकली हैं। जो उम्मीदवार योग्य हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
