MBA Admissions 2026-2028:अगर आपका सपना IIM नागपुर से एमबीए करने का है तो देर न करें। 25 जनवरी 2026 से पहले अप्लाई कर दें। एप्लिकेशन प्रोसेस के बाद पर्सनल इंटरव्यू आदि की डेट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें।
IIM Nagpur MBA Application Last Date : अगर आपका सपना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एमबीए का है तो नागपुर में एडमिशन ले सकते हैं। IIM नागपुर ने 2026-28 बैच के लिए अपने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन ओपन कर रखे हैं। एडमिशन के लिए कैटेगरी वाइज CAT कटऑफ और नंबर की जानकारी भी दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2026 है। जिन कैंडिडेट्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 पास किया है तो वे इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। यहां आईआईएम नागपुर में एमबीए एडमिशन, कैटेगरी वाइज कटऑफ स्कोर और फीस संबंधित डिटेल्स देख सकते हैं।IIM से MBA करने के लिए CAT में कितने नंबर चाहिए?संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.
iimnagpur.ac.in के अनुसार, यहां MBA एडमिशन के लिए CAT 2025 कट-ऑफ स्कोर कैटेगरी-वाइज अलग-अलग है। जनरल वालों को VARC, DILR, और QA में 70 और कुल 95 का स्कोर होना जरूरी है। EWS कैटेगरी और NC-OBC को सेक्शन में 55 और कुल 85 का स्कोर होना चाहिए। SC कैंडिडेट्स के लिए सेक्शन में 40 और कुल मिलाकर 65 है जबकि ST को सेक्शन में 30 और कुल 40 चाहिए। IIM नागपुर में कैटेगरी वाइज कटऑफ कैटेगरी VARC DILR QA ओवरऑल जनरल 70 70 70 95 EWS 55 55 55 85 NC-OBC 55 55 55 85 SC 40 40 40 65 ST 30 30 30 40 DAP 25 25 25 40 MBA 2026-28 में एडमिशन के लिए योग्यताCAT कट-ऑफ के आधार पर एलिजिबल कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा। CAT 2025 स्कोर इस स्टेज में शॉर्टलिस्ट का क्राइटेरिया है। एडमिशन प्रोसेस के लिए सिर्फ उन्हीं कैंडिडेट्स पर विचार किया जाएगा, जो CAT 2025 में शामिल हुए थे और यहां की कट-ऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें IIM नागपुर से ईमेल मिलेगा। आईआईएम नागपुर का एडमिशन प्रोसेस 3 स्टेज में होता है। इसमें CAT 2025 का स्कोर, पिछला एकेडमिक परफॉर्मेंस , वर्क एक्सपीरियंस , जेंडर डाइवर्सिटी इंडेक्स और पर्सनल इंटरव्यू को ध्यान में रखा जाता है।एमबीए प्रोग्राम की फीस कितनी है?MBA 2026-28 प्रोग्राम की कुल फीस 21,00,000 है। इसमें 50,000 का रिफंडेबल कॉशन डिपॉजिट शामिल नहीं है। हालांकि, फीस 2 एकेडमिक साल में टर्म-वाइज सबमिट करनी है। इसमें ट्यूशन, वेलफेयर और एलुमनाई फीस शामिल हैं। मेस और खाने का खर्च कुल प्रोग्राम फीस में शामिल नहीं है। इस तारीख से पहले करें अप्लाईएमबीए 2026–28 प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को IIM नागपुर की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.iimnagpur.ac.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। कैंडिडेट्स को रजिस्टर करना होगा, पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स फिल करने के साथ-साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस देनी होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2026 है।
IIM Nagpur MBA Application Last Date IIM Nagpur MBA Admission 2026 IIM Nagpur MBA Eligibility Criteria IIM Nagpur MBA Selection Process IIM Nagpur MBA Fees Structure आईआईएम नागपुर एमबीए एडमिशन 2026-2028 आईआईएम नागपुर एमबीए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख आईआईएम नागपुर एमबीए एडमिशन 2026 आईआईएम नागपुर एमबीए फीस स्ट्रक्चर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IIM से आई बड़ी खबर, MBA के लिए शुरू हुआ नया एडमिशन प्रॉसेस, स्टूडेंट्स को होगा फायदाIIM MBA Admissions: आईआईएम में एमबीए के लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है जिसका नाम है ज्वाइंट एडमिशन प्रॉसेस (JAP)। ये 2026 के MBA एडमिशन से शुरू हो जाएगी।
Read more »
QS MBA Rankings 2026: दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में भारत का जलवा, देश के इन तीन IIM ने बनाई जगह, यहां चेक करें नामQS MBA Rankings 2026: क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है. इस रैंकिंग की टॉप 100 लिस्ट में भारत के तीन आईआईएम ने अपनी जगह बनाकर पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा है.
Read more »
IIM इंदौर में MBA एडमिशन का नया क्राइटेरिया, 12वीं के मार्क्स का वेटेज बढ़ाIIM दौर ने बदला MBA में एडमिशन क्राइटेरिया, 12वीं के मार्क्स और इंटरव्यू का वेटेज बढ़ा, देखें डिटेल
Read more »
IIM CAT 2025 आंसर-की आज iimcat.ac.in पर होगी जारी, ऐसे आसानी से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीटIIM CAT 2025 Answer Keys: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), कोझिकोड आज, 4 दिसंबर, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा.
Read more »
पंचकूला के सरकारी कॉलेज में शुरू होगी MBA और MCA की पढ़ाई, युवाओं को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगापंचकूला के सरकारी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से एमबीए और एमसीए की पढ़ाई शुरू होगी। छात्रों को अब प्रोफेशनल कोर्स के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। एआईसीटीई से अनुमति मिल चुकी है और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। कॉलेज में आवश्यक बुनियादी ढांचा और फैकल्टी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हजारों छात्रों को राहत...
Read more »
हेलमेट ने बचाई MBA ग्रेजुएट की जान: फ्लाईओवर से गिरने के बाद भी सुरक्षित रहा युवकदिल्ली में एक युवक वजीरपुर फ्लाईओवर से गिरने के बाद हेलमेट की वजह से गंभीर चोटों से बच गया। घटना 6 जनवरी की है, जब युवक बाइक से घर लौट रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया। डॉक्टरों ने बताया कि हेलमेट ने युवक के सिर को सुरक्षित रखा, जिससे उसकी जान बच गई।
Read more »
