IDBI Bank Recruitment 2026:
"IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी. आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं.Advertisment कितने पदों पर निकली भर्ती? आईडीबीआई बैंक ने इस साल कुल 1300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के माध्यम से आईडीबीआई बैंक सहायक प्रबंधक और कनिष्ठ सहायक प्रबंधक ) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. IDBI Bank में भर्ती के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता? सहायक प्रबंधक- अगर आप आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय की स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. यानी आपने बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी अन्य फील्ड में स्नातक की डिग्री ली है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के स्नातक की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. जबकि एससी, एसटी या दिव्यागजनों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो. कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के पदों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता आईडीबीआई बैंक में कनिष्ठ सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैंनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने इससे पहले दो वर्ष तक इसी फील्ड में काम किया हो. कितनी होना चाहिए उम्मीदवार की आयु सहायक प्रबंधक यानी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है. जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी. वहीं सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है. इन पदों के लिए भी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है. कितना देना होगा आवेदन शुल्क इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को 250 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा. महत्वपूर्ण तिथियां इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 मार्च 2026 रखी गई है. यानी इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC CAPF AC Recruitment 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीकाUPSC CAPF AC Recruitment 2026:
Read more »
IDBI Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में JAM एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेकआईडीबीआई बैंक JAM भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 19 मार्च तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Read more »
Bank Jobs 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10वीं पास के लिए निकली चौकीदार भर्ती, 20 मार्च तक यहां भेज दें फॉर्मBank Chowkidar Bharti 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चौकीदार की वैकेंसी निकली है। जो अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
IPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्योहारटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा।
Read more »
Team India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।
Read more »
बनना चाहते हैं खुद के बॉस? दिल्ली में शुरू हुआ स्टार्टअप महाकुंभ, यहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक बिजनेस आइडियाज...Delhi Dwarka Startup Mahakumbh 2026: क्या आप भी स्टार्टअप करने की सोच रहे हैं.
Read more »
