हिमाचल: NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR; एक महिला भी शामिल

NHAI Bribe News

हिमाचल: NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR; एक महिला भी शामिल
Project Director CorruptionHimachal Pradesh NewsCBI Investigation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

हिमाचल प्रदेश में NHAI के एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर फाइनल NOC जारी करने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रिश्वत न देने पर उसके पेट्रोल पंप के सामने सड़क काट दी गई, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में एनएचएआई के एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर फाइनल एनओसी जारी करने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसके पेट्रोल पंप के सामने सड़क ही काट दी, जिससे कारोबार प्रभावित हो गया। शिकायत के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली निवासी ने की शिकायत मोहाली निवासी ईशान धींगरा ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उन्हें नायरा एनर्जी लिमिटेड की ओर से पेट्रोल पंप की डीलरशिप मिली थी। इसके बाद उन्होंने कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के गांव मोहल में पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए पुलिस, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच और एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी था। फाइनल एनओसी के लिए मांगी रिश्वत सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनएचएआई की ओर से 29 जून 2021 को प्रोविजनल एनओसी जारी की गई। बाद में सभी विभागों से अनुमति मिलने के बाद 31 अक्टूबर 2023 को फाइनल एनओसी भी जारी कर दी गई और मार्च 2025 में पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शिकायत के अनुसार इसी दौरान एनएचएआई पालमपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने टीम के साथ साइट का निरीक्षण किया। इसके बाद चंडीगढ़ की एक आर्किटेक्ट कंसल्टेंट सीमा के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया। आरोप है कि फाइनल एनओसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने के बदले उनसे 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। रकम देने से मना किया तो खोद दी सड़क शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने यह रकम देने से इनकार किया तो एनएचएआई की ओर से पेट्रोल पंप के सामने सड़क खोद दी गई, जिससे वहां आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो गया। पालमपुर बुलाकर दो घंटे इंतजार करवाया शिकायत में यह भी बताया गया है कि 3 फरवरी 2026 को उन्हें फोन कर 4 फरवरी को एनएचएआई कार्यालय पालमपुर बुलाया गया। वहां करीब दो घंटे इंतजार करवाने के बाद एक रेस्टोरेंट में मुलाकात के दौरान भी कथित तौर पर 10 लाख रुपये देने की बात दोहराई गई। सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाए दोनों सीबीआई ने शिकायत के आधार पर शिमला थाना में मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले में आरोपित प्रोजेक्ट डायरेक्टर व महिला आर्किटेक्ट कंसल्टेंट को पूछताछ के लिए सीबीआई कायार्लय शिमला बुलाया है। पूरे मामले की टाइमलाइन 2020: नायरा एनर्जी लिमिटेड की डीलरशिप मिली 29 जून 2021: एनएचएआई से प्रोविजनल एनओसी 31 अक्टूबर 2023: फाइनल एनओसी जारी मार्च 2025: पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू फरवरी 2026: रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत दर्ज शिकायत में लगे प्रमुख आरोप फाइनल एनओसी के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग कंसल्टेंट के माध्यम से संपर्क करने का आरोप रिश्वत नहीं देने पर सड़क काटने का दावा यह भी पढ़ें: ऊना-कांगड़ा सीमा पर रिजर्व फॉरेस्ट में तड़के कुल्हाड़ी चलाते पकड़ा 'पुष्पा', काटकर नदी में फेंक रहे थे पेड़.

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में एनएचएआई के एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर फाइनल एनओसी जारी करने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसके पेट्रोल पंप के सामने सड़क ही काट दी, जिससे कारोबार प्रभावित हो गया। शिकायत के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली निवासी ने की शिकायत मोहाली निवासी ईशान धींगरा ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उन्हें नायरा एनर्जी लिमिटेड की ओर से पेट्रोल पंप की डीलरशिप मिली थी। इसके बाद उन्होंने कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के गांव मोहल में पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए पुलिस, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच और एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी था। फाइनल एनओसी के लिए मांगी रिश्वत सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनएचएआई की ओर से 29 जून 2021 को प्रोविजनल एनओसी जारी की गई। बाद में सभी विभागों से अनुमति मिलने के बाद 31 अक्टूबर 2023 को फाइनल एनओसी भी जारी कर दी गई और मार्च 2025 में पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शिकायत के अनुसार इसी दौरान एनएचएआई पालमपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने टीम के साथ साइट का निरीक्षण किया। इसके बाद चंडीगढ़ की एक आर्किटेक्ट कंसल्टेंट सीमा के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया। आरोप है कि फाइनल एनओसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने के बदले उनसे 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। रकम देने से मना किया तो खोद दी सड़क शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने यह रकम देने से इनकार किया तो एनएचएआई की ओर से पेट्रोल पंप के सामने सड़क खोद दी गई, जिससे वहां आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो गया। पालमपुर बुलाकर दो घंटे इंतजार करवाया शिकायत में यह भी बताया गया है कि 3 फरवरी 2026 को उन्हें फोन कर 4 फरवरी को एनएचएआई कार्यालय पालमपुर बुलाया गया। वहां करीब दो घंटे इंतजार करवाने के बाद एक रेस्टोरेंट में मुलाकात के दौरान भी कथित तौर पर 10 लाख रुपये देने की बात दोहराई गई। सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाए दोनों सीबीआई ने शिकायत के आधार पर शिमला थाना में मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले में आरोपित प्रोजेक्ट डायरेक्टर व महिला आर्किटेक्ट कंसल्टेंट को पूछताछ के लिए सीबीआई कायार्लय शिमला बुलाया है। पूरे मामले की टाइमलाइन 2020: नायरा एनर्जी लिमिटेड की डीलरशिप मिली 29 जून 2021: एनएचएआई से प्रोविजनल एनओसी 31 अक्टूबर 2023: फाइनल एनओसी जारी मार्च 2025: पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू फरवरी 2026: रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत दर्ज शिकायत में लगे प्रमुख आरोप फाइनल एनओसी के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग कंसल्टेंट के माध्यम से संपर्क करने का आरोप रिश्वत नहीं देने पर सड़क काटने का दावा यह भी पढ़ें: ऊना-कांगड़ा सीमा पर रिजर्व फॉरेस्ट में तड़के कुल्हाड़ी चलाते पकड़ा 'पुष्पा', काटकर नदी में फेंक रहे थे पेड़

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Project Director Corruption Himachal Pradesh News CBI Investigation Petrol Pump NOC Bribe Demand Road Cutting Palampur NHAI Kangra District Shimla CBI Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शेयर बाजार की 'सुनामी' में बहे ₹2.81 लाख करोड़! SBI को सबसे बड़ा नुकसान, रिलायंस को जबरदस्त फायदाशेयर बाजार की 'सुनामी' में बहे ₹2.81 लाख करोड़! SBI को सबसे बड़ा नुकसान, रिलायंस को जबरदस्त फायदाM-Cap top 10 Companies: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा। इस कारण देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट आई।
Read more »

गाजियाबाद: गीला-सूखा कचरा अलग करें, हाउस टैक्स में पाएं 10 तक की छूट; 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियमगाजियाबाद: गीला-सूखा कचरा अलग करें, हाउस टैक्स में पाएं 10 तक की छूट; 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियमगाजियाबाद नगर निगम गीला-सूखा कचरा अलग करने वालों को हाउस टैक्स में 10 छूट देगा। 1 अप्रैल 2026 के बाद टैक्स जमा करने पर 12 ब्याज लगेगा। नगर आयुक्त ने टैक्स वसूली तेज करने और बिलों में छेड़छाड़ पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।
Read more »

दिल्ली शराब कांड: तुषार मेहता की दलील कर गई काम, HC में CBI ने खेला ऐसा दांव, केजरीवाल-सिसोदिया को देना होग...दिल्ली शराब कांड: तुषार मेहता की दलील कर गई काम, HC में CBI ने खेला ऐसा दांव, केजरीवाल-सिसोदिया को देना होग...Arvind Kejriwal Delhi liquor policy case: दिल्ली शराब नीति मामले में CBI ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को मिली डिस्चार्ज राहत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
Read more »

हाईवे पर बिना टोल भरे फर्राटा भरने का परमिट: NHAI का एनुअल पास होने वाला है महंगाहाईवे पर बिना टोल भरे फर्राटा भरने का परमिट: NHAI का एनुअल पास होने वाला है महंगानेशनल हाईवे (National Highway) या एक्सप्रेसवे (National Expressway) के टोल प्लाजा पर बिना शुल्क भरे फर्राटा भरने का अधिकार पत्र या एनएचएआई का एनुअल पास अब महंगा होने वाला है। आगामी एक अप्रैल से यह पास महंगा हो जाएगा। इस पास के जरिए आपकी कार एक साल के अंदर अधिकतम 200 बार टोल प्लाजा फ्री में पार कर सकती...
Read more »

आशुतोष महाराज की नाक पर हमला करने वाला कहां?: आसपास बैठे यात्रियों को पता नहीं, CCTV में दिखा नहीं; जिम्मेद...आशुतोष महाराज की नाक पर हमला करने वाला कहां?: आसपास बैठे यात्रियों को पता नहीं, CCTV में दिखा नहीं; जिम्मेद...Ashutosh Brahmachari attack, Shankaracharya allegation, fake ID. आशुतोष ब्रह्मचारी ने जिन पर FIR कराई, वो बोले- झूठा। Follow Latest Updates.
Read more »

कासगंज केनरा बैंक लॉकर से गायब हुए जेवर, महिला सहित दो बैंक कर्मी पर FIR दर्जकासगंज केनरा बैंक लॉकर से गायब हुए जेवर, महिला सहित दो बैंक कर्मी पर FIR दर्जबैंक अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत के बाद, एक महिला कर्मी सहित अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:41:04