इंग्लैंड ने पिछले 12 माह में काफी बेहतरीन मैच खेले हैं और कुछ खराब मैच उन्हें एक कमजोर टीम नहीं बना सकती
टूर्नामेंट में अभी तक अजेय भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए एक जीत हासिल, जबकि टूर्नामेंट से बाहर होने से बचने के लिए इंग्लैंड को हर हार में जीत चाहिएआईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबान इंग्लैंड और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया रविवार को आमने-सामने होगी.
इस टूर्नामेंट में अभी तक विराट कोहली एंड कंपनी एकमात्र अजेय टीम है और वह इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने इस अभियान को जारी रखना चाहेगी. इस जीत के साथ ही विराट कोहली की टीम नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएगी. वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड ने बेहतरीन शुरुआत के बाद लगातार दो मुकाबले गंवा दिए, जिससे नॉकआउट राउंड में प्रवेश करने की उसकी संभावनाओं को झटका लगा है. भारत के खिलाफ एक और हार उसे मुश्किल में डाल देगा. 30 जून को जब मेजबान का सामना इंडिया से होगा, तब उस पर काफी दबाव भी रहेगा. हालांकि माना जा रहा है कि विराट की टीम मेजबान को मात दे सकती है. लेकिन मेजबान के पास यहां जीतने के कई कारण हैं. भारतीय टीम का हर विभाग बेहतरीन काम रहा है. शीर्ष क्रम के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं तों गेंदबाज भी कमाल कर रहे हैं, लेकिन टीम की चिंता नंबर चार की बल्लेबाजी है, जिससे इंग्लैंड को फायदा मिल सकता है. इस विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी कौन करेगा, इसको लेकर काफी अटकलें भी थी और यह तलाश केएल राहुल पर खत्म हुई थी. शिखर धवन के चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने पर केएल राहुल को शीर्ष क्रम पर भेज दिया गया.इसके बाद एक बार फिर नंबर चार की जगह खाली हो गई और विजय शंकर को फिट किया गया.नंबर चार पर खेलते हुए विजय शंकर ने तीन मैच खेले, लेकिन वह किसी को प्रभावित नहीं कर पाए. एमएस धोनी और केदार जाधव भी अपनी लय को बरकार नहीं रख पा रहे हैं. इसका मतलब यदि इंग्लैंड शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेज देता है तो उसके पास टीम पर दबाव बनाने का मौका होगा.इंग्लैंड के पास ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो अकेले दम पर टीम को मुकाबला जीता सकते हैं. इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत तो यही है कि उनके सभी 11 खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि उनका बैटिंग लाइन अप पिछले दो मुकाबलों में लक्ष्य हासिल करने में असफल रहा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में वह वापसी कर सकते हैं. वहीं भारत के पास भी वर्ल्ड क्लास के गेंदबाज मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले दो मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई. यदि इंग्लिश बल्लेबाज अपनी फॉर्म में आ जाते हैं तो भारतीय गेंदबाजों का उन्हें बड़ा स्कोर करने से रोकना मुश्किल हो जाएगा.इंग्लैंड के पास जीत हार का अंतर पैदा करने वाला गेंदबाज है. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के सबसे अहम गेंदबाज हैं, जिनके बाद अच्छा पेस है, जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को असहज कर दे. बारबाडोस के जन्मे आर्चर ने अप्रैल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया था और जल्द ही वह टीम के सबसे अहम सदस्य बन गए. आर्चर इस विश्व कप में अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
World Cup INDvsWI Match Updates: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसलाविश्व कप में मानचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है.
Read more »
LIVE World Cup 2019: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज परLIVE World Cup 2019: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज पर CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala
Read more »
टीम इंडिया के मैच जीतते ही ये 3 टीम हो गईं World Cup के सेमीफाइनल की रेस से बाहरICC Cricket World Cup 2019 Semi Finals टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हरा दिया इसी के साथ तीन टीम वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गईं।
Read more »
