ICC World Cup: महज 45 मिनट के खराब खेल ने तोड़ दिया सबका सपना: विराट कोहली

United States News News

ICC World Cup: महज 45 मिनट के खराब खेल ने तोड़ दिया सबका सपना: विराट कोहली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

भारत इस विश्व कप में सबसे बड़े दावेदार के तौर पर उतरा था. INDvsNZ

भारतीय टीम का आईसीसी विश्व कप में शानदार सफर बुधवार को थम गया. न्यूजीलैंड ने रोमांचक सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से हराया. दो दिन चले इस सेमीफाइनल में ज्यादातर समय भारत की टीम हावी रही, लेकिन अंतत: बाजी न्यूजीलैंड के नाम रही.

विराट कोहली ने भी मैच के बाद कहा कि उनकी टीम पर 45 मिनट का खराब खेल भारी पड़ गया. भारत इस विश्व कप में सबसे बड़े दावेदार के तौर पर उतरा था. न्यूजीलैंड ज्यादातर टूर्नामेंट की तरह इस बार भी अंडरडॉग मानी जा रही है. विराट कोहली ने मैच के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव के पलों में बेहतर खेल दिखाया.विराट कोहली ने कहा, ‘जब आप किसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हैं और सिर्फ 45 मिनट का खेल आप पर भारी पड़ जाता है तो यह बुरा लगना स्वाभाविक है. यह हार पचाना मुश्किल है, लेकिन न्यूजीलैंड जीत का हकदार है. उसने अच्छा प्रदर्शन किया. विराट कोहली का इशारा भारत की पारी के शुरुआती समय के बारे में था. भारत ने शुरुआती 10 ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए थे. विराट ने कहा कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती स्पेल में बेहद सटीक गेंदबाजी की. रोहित शर्मा अच्छी गेंद पर आउट हुए. मैं भी जिस गेंद पर आउट हुआ, वह अच्छी गेंद थी. शुरुआती विकेट गिरने से टीम पर दबाव बन गया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया.’ विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के शॉट और एमएस धोनी की धीमी बैटिंग का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि पांड्या आक्रामक खिलाड़ी हैं. उन्होंने दबाव में अच्छा खेला और ऋषभ पंत के साथ अच्छी साझेदारी की. इसके बाद वे एक शॉट लगाते हुए आउट हुए. मैदान के बाहर रहकर किसी को जज करना आसान है. लेकिन पांड्या ऐसे ही खेलते हैं. इसी तरह धोनी की धीमी पारी पर उन्होंने कहा, ‘जब टीम पांच विकेट गंवा चुकी हो तो लंबी साझेदारी की जरूरत होती है. एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने ऐसा ही किया. जडेजा शॉट खेल रहे थे. इसलिए मुझे लगता है कि धोनी का वहां जमकर खेलना सही था. वे ऐसा ही खेलते हैं और खेल को आखिरी ओवर तक ले जाते हैं. दुर्भाग्य से वे इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक ने जेम्स नीशम को आउट कियान्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक ने जेम्स नीशम को आउट कियाजसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई केन विलियम्सन के इस वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे, वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले छठे बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में बुमराह के बाद आर्चर (इंग्लैंड) ने 8 और कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) ने 6 ओवर मेडन फेंके खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को मैनचेस्टरमें न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। | India vs New Zealand Live - ICC World Cup 2019 Semi-Final, India (IND) vs New Zealand (NZ) Match News Latest Updates
Read more »

वर्ल्ड कप में केन विलियमसन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाजवर्ल्ड कप में केन विलियमसन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाजवर्ल्ड कप में केन विलियमसन की एक और शानदार पारी, भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही बना डाला खास रिकॉर्ड. KaneWilliamson INDvNZ CWC19 NZvIND ICCWorldCup2019 CricketWorldCup2019 ICC
Read more »

विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के धमाल के बाद बारिश ने बढ़ाया इंतजारविश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के धमाल के बाद बारिश ने बढ़ाया इंतजारमैनचेस्टर। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी मारक क्षमता और अनुशासित गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करके विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड पर अपनी टीम का पलड़ा भारी रखा लेकिन बारिश के खलल के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और अब यह आगे बुधवार को खेला जाएगा।
Read more »

मुश्किल वक्त में रवीन्द्र जडेजा ने खेली यादगार पारी, अर्धशतक लगाकर बना डाला विश्व रिकॉर्डमुश्किल वक्त में रवीन्द्र जडेजा ने खेली यादगार पारी, अर्धशतक लगाकर बना डाला विश्व रिकॉर्डवर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रवीन्द्र जडेजा ने खेली यादगार पारी, बना डाला कीर्तिमान. INDvNZ TeamIndia RavindraJadeja CWC19 Jadeja INDvsNZ INDvNZL
Read more »

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने कहा, पूरा टूर्नामेंट अच्छा खेले लेकिन...– News18 हिंदीवर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने कहा, पूरा टूर्नामेंट अच्छा खेले लेकिन...– News18 हिंदीआईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से हरा दिया, इसके बाद विराट कोहली ने हार की वजह बताई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:19:23