IND vs NZ LIVE /न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक ने जेम्स नीशम को आउट किया INDvNZ indiavsNewzealand NZvIND
रवींद्र जडेजा ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। निकोलस 28 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेज दिया। गुप्टिल सिर्फ एक ही रन बना सके। विराट कोहली ने उनका कैच लिया। जडेजा ने 10 ओवर में 34 रन दिए।बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 9 मेडन ओवर फेंके हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 8 और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 6 मेडन ओवर डाले हैं। न्यूजीलैंड ने पहले पावर प्ले में एक विकेट खोकर 27 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का यह पावर प्ले के दौरान सबसे कम स्कोर है।इससे पहले भारत ने पहली ही गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने गुप्टिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। थर्ड अंपायर ने गुप्टिल को नॉटआउट करार दिया। शुरुआती दो ओवर में न्यूजीलैंड की टीम खाता भी नहीं खोल सकी थी।भारत ने टीम में एक बदलाव करते हुए कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में लिया। भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को भी जगह नहीं मिली। न्यूजीलैंड ने भी टीम में एक बदलाव किया। टिम साउदी की जगह लॉकी फर्गुसन को टीम में शामिल किया।लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली , ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी , दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन , रॉस टेलर, टॉम लाथम , जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्गुसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।वर्ल्ड कप में सुरक्षा में चूक की दो घटनाओं के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर से मैच के दौरान कोई विमान नहीं उड़ेगा। पूरे मैच के दौरान यह नो फ्लाई जोन रहेगा।शनिवार को भारत और श्रीलंका मैच के दौरान मैदान के ऊपर प्लेन से बांधकर भारत विरोधी बैनर लहराए गए। इस पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से शिकायत की थी। इससे पहले 29 जून को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुकाबले के बीच मैदान के ऊपर से गुजरे एक निजी विमान से बैनर दिखाया गया, जिसमें जस्टिस फॉर बलूचिस्तान का मैसेज लिखा था। इससे नाराज पाक फैन्स ने अफगान दर्शकों से मारपीट भी की थी।.
रवींद्र जडेजा ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। निकोलस 28 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेज दिया। गुप्टिल सिर्फ एक ही रन बना सके। विराट कोहली ने उनका कैच लिया। जडेजा ने 10 ओवर में 34 रन दिए।बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 9 मेडन ओवर फेंके हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 8 और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 6 मेडन ओवर डाले हैं। न्यूजीलैंड ने पहले पावर प्ले में एक विकेट खोकर 27 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का यह पावर प्ले के दौरान सबसे कम स्कोर है।इससे पहले भारत ने पहली ही गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने गुप्टिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। थर्ड अंपायर ने गुप्टिल को नॉटआउट करार दिया। शुरुआती दो ओवर में न्यूजीलैंड की टीम खाता भी नहीं खोल सकी थी।भारत ने टीम में एक बदलाव करते हुए कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में लिया। भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को भी जगह नहीं मिली। न्यूजीलैंड ने भी टीम में एक बदलाव किया। टिम साउदी की जगह लॉकी फर्गुसन को टीम में शामिल किया।लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली , ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी , दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन , रॉस टेलर, टॉम लाथम , जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्गुसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।वर्ल्ड कप में सुरक्षा में चूक की दो घटनाओं के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर से मैच के दौरान कोई विमान नहीं उड़ेगा। पूरे मैच के दौरान यह नो फ्लाई जोन रहेगा।शनिवार को भारत और श्रीलंका मैच के दौरान मैदान के ऊपर प्लेन से बांधकर भारत विरोधी बैनर लहराए गए। इस पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से शिकायत की थी। इससे पहले 29 जून को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुकाबले के बीच मैदान के ऊपर से गुजरे एक निजी विमान से बैनर दिखाया गया, जिसमें जस्टिस फॉर बलूचिस्तान का मैसेज लिखा था। इससे नाराज पाक फैन्स ने अफगान दर्शकों से मारपीट भी की थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शताब्दी से उतारने के आरोपों पर रेलवे ने बताया- पावर कार में चढ़ रहे थे बुजुर्ग– News18 हिंदीमामले की जांच पड़ताल के बाद अब रेलवे ने स्पष्टीकरण दिया है. रेलवे के मुताबिक मीडिया में आए घटना से जुड़े तथ्य भ्रामक है बुजुर्ग गलती से पावर कार में चढ़ गए थे जहां से उन्हें उनके कोच में भेजा गया था.
Read more »
इस खास पोस्ट के साथ सौरव गांगुली ने अपने 47वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू47वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर खोला अपना खाता, फैंस को दिया खास संदेश. HappyBirthdayDada SouravGanguly TeamIndia GangulyBirthday IndianCricketTeam HappyBirthdayGanguly
Read more »
इस देश में वामपंथी गठबंधन के युग का अंत, दक्षिणपंथी पार्टी ने हासिल की शानदार जीतनई संसद में स्पष्ट बहुमत पाने वाली पार्टी के नेता मित्सोताकिस ने कहा, 'मैंने एक मजबूत जनादेश के लिए देने कहा और आप इसे देने में मेरे प्रति उदार रहे हैं. मैं आपको निराश नहीं करूंगा.'
Read more »
ईरान ने यूरेनियम संवर्धन की तय सीमा को तोड़ा, चीन-रूस ने अमेरिका को जिम्मेदार बतायाईरान ने कहा- तय सीमा 3.7% से ज्यादा यूरेनियम का संवर्धन करेंगे फ्रांस इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अपना प्रतिनिधि ईरान भेजेगा, 2018 में अमेरिका समझौते से अलग हो गया था चीन ने कहा- अमेरिका द्वारा ईरान पर दबाव बनाए जाने के कारण ऐसी स्थिति हुई | Iran passes uranium enrichment cap set by endangered deal
Read more »
