स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। ICC Women's World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य पीछा किया, जिसमें कप्तान एलिसा हीली की 142 रनों की शानदार शतकीय पारी अहम रही। यह भारत...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Women’s World Cup 2025 Points Table Updated: ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की शानदार शतकीय पारी ने मौजूदा चैंपियन टीम को 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय बना हुआ है। वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। IND W vs AUS W: प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कौन? महिला वनडे विश्व कप में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया। इस मैच में जीत हासिल करते ही कंगारू टीम इतिहास रचा। उन्होंने वनडे इतिहास की सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने एक ओवर शेष रहते सात विकेट खोकर पा लिया। इससे पहले वनडे में सबसे सफल रनचेज का रिकार्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रन का लक्ष्य प्राप्त किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एलिसा हीली ने शानदार फार्म को जारी रखते हुए 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि फोबे लिचफील्ड , एलिस पेरी और एशले गार्डनर ने अहम योगदान दिया। पेरी चोटिल होकर बीच में रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं, लेकिन उन्होंने टीम के संकट के समय लौटकर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। शुरुआत में ही हीली और लिचफील्ड ने 85 रनों की तेज साझेदारी कर नींव रखी, जिसके बाद हीली और पेरी ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। भारत ने पेरी के रिटायर हर्ट होने के बाद मैच में वापसी की कोशिश की। अमनजोत कौर ने गार्डनर और मोलिन्यू को लगातार दो गेंदों पर आउट कर हलचल मचा दी, लेकिन पेरी की शांत बल्लेबाजी और किम गार्थ की समझदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की राह पर बनाए रखा। भारतीय टीम ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया, पर गेंदबाजी में धार की कमी महसूस हुई। हीली की शतकीय पारी ने भारत की मेहनत पर पानी फेर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने एक और यादगार जीत अपने नाम कर ली। यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार है। मंधाना-प्रतिका का प्रयास हुआ बेकार इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर भारतीय ओपनरों स्मृति और प्रतिका ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 24.
3 ओवर में 155 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को शानदार शुरुआत मिली। दोनों बल्लेबाजों ने पावरहिटिंग से ज्यादा टाइमिंग और शाट चयन पर भरोसा किया, जिससे साझेदारी बेहद सधी हुई दिखी। मंधाना ने 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि रावल ने 69 गेंदों में पचास रन पूरे किए। मंधाना और प्रतिका ने वनडे में अपनी छठी शतकीय साझेदारी भी दर्ज की, जो अब भारत की सर्वाधिक सात शतकीय साझेदारियों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम है। ये रिकार्ड पूनर राउत और मिताली राज के नाम हैं। हालांकि उनकी यह साझेदारी भी काम नहीं आई और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की। ICC Women's World Cup 2025 Points Table Updated AUS W 4 मैच खेले 3 जीते 0 हार 7 अंक ENG W 3 मैच खेले 3 जीते 0 हार 6 अंक IND W 4 मैच खेले 2 जीते 2 हार 4 अंक SA W 3 मैच खेले 2 जीते 2 हार 4 अंक NZ W 3 मैच खेले 1 जीते 2 हार 2 अंक BAN W 3 मैच खेले 1 जीते 2 हार 2 अंक SL W 3 मैच खेले 1जीत 2 हार 2 अंक PAK W 3 मैच खेले 0 जीत 3 हार 0 अंक यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय के टॉप ऑर्डर को दिखाना होगा दम, मंधाना-हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
ICC Women's World Cup 2025 Australia Vs India Women's ODI ICC Women's World Cup 2025 Points Table Update Alyssa Healy Century Women's Cricket Women's ODI Highest Successful Run Chase Australia Women's Cricket Unbeaten India Women's Team Consecutive Losses Visakhapatnam Cricket Match Result IND W Vs AUS W IND VS AUS W India Vs Australia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विमेंस वर्ल्ड कप में आज IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 81% मैच जीते, टूर्नामेंट इतिहास में 15वीं ...Australia Women Vs India Women World Cup Match LIVE Score 2025 Update. Follow AUS Vs IND Playing 11, VisakhapatnamStadium News, Photos, Videos, Reports and Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
ICC वीमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का दबदबा, श्रीलंका को हराकर लगातार तीसरा मैच जीताICC Women's World Cup: आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड का दबदबा बरकरार है. अपने तीसरे मैच में उन्होंने श्रीलंका को बुरी तरह पराजित किया. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
ICC महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महामुकाबला आज विशाखापत्तनम मेंICC महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में होने वाले महामुकाबले की जानकारी। मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग, दोनों टीमों का प्रदर्शन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।
Read more »
IND W vs AUS W LIVE: भारत के 50 रन पूरेWomens World Cup 2025 LIVE Update: महिला विश्व कप 2025 के अपने चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से है। हरमनप्रीत कौर की टीम पहले बैटिंग कर रही।
Read more »
विमेंस वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका Vs बांग्लादेश: SA के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, BAN का रिकॉर्ड ...South Africa Women Vs Bangladesh Women World Cup Match LIVE Score 2025 Update. Follow SA Vs BAN Playing 11, VisakhapatnamStadium News, Photos, Videos, Reports and Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को लगा झटका, पॉइंट्स टेबल में हुआ नुकसानICC Womens World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया वूमेन को करारी शिकस्त दी. जिसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
