ICC Women's World Cup: आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड का दबदबा बरकरार है. अपने तीसरे मैच में उन्होंने श्रीलंका को बुरी तरह पराजित किया. क्रिकेट. खेल समाचार.
"ICC Women's World Cup: आईसीसी वीमेंस विश्व कप 2025 में बीते 11 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच नंबर-12 आयोजित किया गया. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश टीम विजयी रही. जिन्होंने श्रीलंकाई टीम को 89 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया.
Advertisment नैट सिवर ब्रंट को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड वूमेन की ये लगातार तीसरी जीत है. वहीं श्रीलंका का खाता इस टूर्नामेंट में अभी तक नहीं खुला है. इंग्लैंड वूमेन ने श्रीलंका को रौंदा इस मैच में टॉस श्रीलंका के नाम रहा. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने उतरी इस टीम के 2 विकेट 49 रनों पर ही गिर गए. हालांकि इसके बाद कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने न केवल टीम को संभाला, बल्कि एक अच्छे स्कोर तक भी लेकर गईं. 33 वर्षीय बैटर ने 117 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन जड़े. उनके अलावा ओपनर टैमी ब्यूमॉन्ट ने भी 32 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 50 ओवर में 254 रनों का लक्ष्य रखा. श्रीलंका की गेंदबाजी पर नजर डालें तो इनोका रानावीरा ने 3 विकेट हासिल किए. जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. 45.4 ओवर में 164 रन बनाकर चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली टीम ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से प्रमुख स्पिनर सोफी एक्लेस्टन ने 4 विकेट अपने नाम किए. ये भी पढ़ें: नामीबिया ने किया कमाल, साउथ अफ्रीका जैसी धुरंधर टीम को हराया, आखिरी गेंद पर मारी बाजी नैट सिवर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं नैट सिवर ब्रंट ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इंग्लैंड की ये लगातार तीसरी जीत है. पॉइंट्स टेबल में यह टीम अब सबसे ऊपर पहले पायदान पर पहुंच गई है. उनका अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को होगा. यहां देख सकते हैं पोस्ट England make it three out of three and go top of the #CWC25 table after beating Sri Lanka 👏#ENGvSL 📝: https://t.co/0cSNXsJKrs pic.twitter.com/V6AFwnzCWT — ICC Cricket World Cup October 11, 2025 ये भी पढ़ें: Nat Sciver Brunt: इंग्लिश कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने शतक जड़कर रचा इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम"
England Vs Sri Lanka England Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 ICC Womens World Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND W vs PAK W: भारत से हारे, फिर पड़ी डांट... आईसीसी ने पाकिस्तानी बैटर को सिखाया सबकICC Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद पाकिस्तान की खिलाड़ी को आईसीसी से फटकार भी झेलनी पड़ी।
Read more »
Womens World Cup Points Table: सनसनीखेज हार के बाद अब किस नंबर पर भारत? बांग्लादेश से भी नीचे श्रीलंका-पाकिस्तानICC Womens World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार (9 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल की.
Read more »
'एशिया कप की ट्रॉफी हिलाना भी मत...', बड़बोले मोहसिन नकवी का नया फरमान, ICC कसेगी नकेल!एशिया कप ट्रॉफी को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने नया फरमान सुनाया है. नकवी ने कहा कि उसे ACC ऑफिस में ही रखा जाए. एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी के निर्देश अनुसार इसे उनकी मंजूरी के बिना कहीं नहीं ले जाया जाएगा.
Read more »
एशिया कप ट्रॉफी लेकर भागने वाले मोहसिन नकली पर BCCI लेगा बड़ा एक्शन, ICC से हो सकते हैं बैनBCCI पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के खिलाफ एशिया कप ट्रॉफी ड्रामे को लेकर उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
आर्थिक तंगी, क्रिकेट के लिए छोड़ी पढाई... भारत का चैंपियन क्रिकेटर, जिसका वर्ल्ड क्रिकेट में गूंज रहा नाम, अचानक पलटी थी किस्मतआज यानी 11 अक्टूबर के दिन भारत के एक ऐसे क्रिकेटर का जन्म हुआ, जो आज टीम इंडिया की टी20 और वनडे में बैकबोन बना हुआ है. इस क्रिकेटर ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े ICC खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया है.
Read more »
खतरे में मोहसिन नकवी की नौकरी? BCCI के कहने पर ICC ले सकता है सख्त एक्शनफाइनल की रात अपनी जिद्द के चलते मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं लेने दी. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी उनकी कुर्सी छीनने की तैयारी में है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
