ICC Rankings: आईसीसी की वनडे रैकिंग में रोहित शर्मा टॉप पर कब्जा जमाए हुई हैं. शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं. वहीं विराट कोहली टॉप-5 में पहुंच गए हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
"ICC ODI Rankings: आईसीसी ने ताजा रैकिंग जारी की है. इस बार आईसीसी की वनडे रैकिंग काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर कब्जा जमाए हुए हैं.
वहीं बिना मैच खेले विराट कोहली को थोड़ा फायदा हो गया है. वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार अपना पोजिशन गंवा रहे हैं. अब उन्हें 2 स्थान का नुकसान हो गया है.Advertisment रोहित शर्मा टॉप पर जमाए हुए हैं कब्जा इस वक्त कई वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसकी वजह से हर सप्ताह आईसीसी रैकिंग में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आईसीसी वनडे रैकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं. रोहित की रेटिंग 781 है. वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 746 की रेटिंग लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 4 पर बने हुए हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब नहीं खेला जाएगा RCB का मैच? महाराष्ट्र हो सकता है नया घर ICC वनडे रैकिंग में विराट कोहली को हुआ फायदा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है. कोहली फिर से आईसीसी वनडे रैकिंग में छठें नंबर से टॉप-5 में पहुंच गए हैं. कोहली की रेटिंग 725 हो गए हैं. श्रीलंका के चरिथ असलंका को एक स्थान को फायदा हुआ है और वो 710 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम को फिर हुआ 2 स्थान का नुकसान विराट कोहली को बिना मैच खेले ही फायदा हो रहा है ये सवाल फैंस के मन में जरूर होगा. बता दें कि इसकी वजह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं, जो अपनी खराब प्रदर्शन की वजह से लगातार अपनी स्थान गंवा रहे हैं. बाबर की रेटिंग अब 709 हो गई है और वो 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं आईसीसी वनडे रैकिंग के बाकी टॉप 10 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार, जानें क्या है विराट कोहली को लेकर अपडेट"
ICC Rankings Rohit Sharma Virat Kohli Shubman Gill
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC Test Team Rankings: आईसीसी टेस्ट टीम रैकिंग में किस नंबर पर है भारत और साउथ अफ्रीका? टॉप पर इनका है कब्जाICC Test Team Rankings: भारत और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. चलिए सीरीज शुरू होने से पहले दोनों की आईसीसी टेस्ट रैकिंग जानते हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
Most Wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिलटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने अपने 18 साल के टेस्ट करियर में 133 मैचों की 230 पारियों में कुल 800 विकेट अपने नाम किए हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ICC two Tier plan: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले WTC में बदलाव की तैयारी, टीमों की संख्या पर ICC का बड़ा ...वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आईसीसी WTC के अगले सत्र के लिए टीमों की संख्या को बढ़ा सकती है, क्योंकि टू टियर प्लान का कई देशों ने विरोध किया है. ऐसे में अब अगले सत्र से इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगे. हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
Read more »
ICC Rankings: विराट कोहली की टॉप-5 में एंट्री... बाबर आजम को पछाड़ा; गिल-सलमान अली को भी बंपर फायदाICC Rankings Update: आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें रोहित शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। विराट कोहली ने टॉप-5 में जगह बनाई है, जबकि बाबर आजम दो स्थान खिसककर 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
Read more »
ICC Rankings: रैंकिंग में भी बाबर आजम की भद्द पिट गई, विराट कोहली को हुआ फायदा, रोहित टॉप पर बरकरारICC ODI Rankings: आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को नुकसान हुआ है और वह टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। बाबर के नुकसान से भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फायदा मिल गया है। वहीं रोहित शर्मा टॉप पर बरकरार...
Read more »
वनडे बैटर्स रैंकिंग में कोहली ने बाबर को पीछे छोड़ा: टी-20 में तिलक को 2 स्थान का नुकसान, टेस्ट टीम में इंग्...ICC Players Rankings 2025 ODI T20 Test Batting Update; भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ICC वनडे बैटर्स की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। 37 साल के विराट 725 रैंकिंग पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर आ...
Read more »
