वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आईसीसी WTC के अगले सत्र के लिए टीमों की संख्या को बढ़ा सकती है, क्योंकि टू टियर प्लान का कई देशों ने विरोध किया है. ऐसे में अब अगले सत्र से इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगे. हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से शुरू हो रहा है. इसे मुकाबले से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी एक अहम फैसला लेने की तैयारी में है. दरअसल आईसीसी WTC के अगले चक्र में सभी 12 पूर्ण सदस्य देशों के एक ही डिवीजन में शामिल कर सकती है.
इससे पहले WTC के लिए टू-टियर की पेशकश की गई थी, लेकिन इस प्लान को कई देशों से समर्थन नहीं मिला. इसी वजह से आईसीसी ने ये फैसला लिया है. वहीं आईसीसी एक बार फिर वनडे सुपर लीग को शुरू करने की योजना बना रही है. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रोजर ट्वेस के नेतृत्व में एक वर्किंग ग्रुप को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से जुड़े कुछ जरूरी मुद्दों पर काम सौंपा गया था. वर्किंग ग्रुप ने आईसीसी की बैठक में WTC के टू टियर और वनडे सुपर लीग की योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें ये निर्णय लिया गया कि अगले सत्र में WTC में 12 टीमों को चाहिए. बता दें कि एक दशक से अधिक समय से टू टियर प्रणाली पर चर्चा होती रही है. जुलाई में आईसीसी की वार्षिक बैठक में जब वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था तब भी यह चर्चा के विषयों में से एक था. ये भी पढ़ें-राहुल द्रविड़ का बेटा भारतीय अंडर-19 टीम में सिलेक्ट, ये युवा प्लेयर बनाया गया कप्तान टू टियर पर छोटे देशों ने किया विरोध आईसीसी के टू टियर मॉडल पर छोटे देशों ने विरोध किया. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश जिनके डिवीजन दो में जाने की संभावना थी, उन्होंने इस मॉडल का विरोध किया. क्योंकि टू टियर होने से इन टीमों को बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौक कम मिलता. इसके अलावा विश्व क्रिकेट में बिग थ्री भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को टू टियर होने से ज्यादा वित्तिय लाभ भी मिलता, क्योंकि ये टीमें आपस में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलते, जिससे व्यूरशिप और ब्रॉडकास्टिंग की कमाई होती. छोटी टीमों के साथ टेस्ट में इन चीजों का नुकसान उठाना पड़ता है. ये भी पढ़ें- दुबई में नहीं बल्कि इस देश में होगा आईपीएल मिनी ऑक्शन, 15-16 दिसंबर को लग सकती है बोली टू टियर के विरोध के कारण अब वर्किंग ग्रुप ने 12-टीमों वाला WTC प्रस्तावित किया है. अगले चक्र जो कि जुलाई 2027 में शुरू होगा उसके लिए अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड भी विस्तारित लीग का हिस्सा हो सकते हैं. इस चक्र के दौरान टीमों से न्यूनतम संख्या में टेस्ट खेलने की अपेक्षा की जाएगी.
ICC Two Tier Plan News Two Tier Plan Fails 12 Teams Will Play In Next WTC आईसीसी टू टियर प्लान WTC में बढ़ेगी टीम WTC में खेलेगी 12 टीमें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Helicopter Crash: মাঝ আকাশে আগুন, ভাঙল লেজ! ইর্মাজেন্সি ল্যান্ডিংয়ে ব্যর্থ, হেলিকপ্টারে মৃত কমপক্ষে...helicopter snaps in two before crashing in Dagestan 5 killed
Read more »
ICC Test Team Rankings: आईसीसी टेस्ट टीम रैकिंग में किस नंबर पर है भारत और साउथ अफ्रीका? टॉप पर इनका है कब्जाICC Test Team Rankings: भारत और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. चलिए सीरीज शुरू होने से पहले दोनों की आईसीसी टेस्ट रैकिंग जानते हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs SA: भारत में अभी भी चोकर हैं WTC चैंपियंस... 21वीं सदी में जीत का सूखा, रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होशभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. ये साल साउथ अफ्रीका की टीम के लिए बेहद खास रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की थी. लेकिन भारत में आज भी अफ्रीका की टीम चोकर साबित हुई है.
Read more »
वो सनकी ऑलराउंडर जिसने अंपायर तक को नहीं छोड़ा, दर्शकों से झगड़ा, स्टंप को मारी लात, ICC ने लगाया बैन, देश ...Shakib Al Hasan controversy history: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने अपनी टीम के लिए कई उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन करियर विवादों से भरा रहा. उन्होंने मैच के दौरान कई बार अंपायर से बहस की, मैच फिक्सिंग को लेकर आईसीसी ने उनपर प्रतिबंध भी लगाया था.
Read more »
தென்னாப்பிரிக்கா முதல் டெஸ்ட் போட்டி: பிளேயிங் 11 இதுதான்.. துருவ் ஜுரேல் இருக்காரா?India vs South Africa 1st Test Match: WTC 2025 சாம்பியனான தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான முதல் டெஸ்ட் போட்டிக்கான இந்திய அணியின் பிளேயிங் XI என்னவாக இருக்கும் என்பதை இங்கு தெரிந்துக்கொள்ளலாம்.
Read more »
'WTC के लिहाज से अहम है भारत-अफ्रीका टेस्ट सीरीज', सिराज ने बताई टीम की प्लानिंगमोहम्मद सिराज ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला भारत के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि टीम आत्मविश्वास से भरी है और सकारात्मक माहौल में खेल रही है. सिराज ने अपनी लय और तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह इस चुनौती को लेकर उत्साहित हैं.
Read more »
