ICC Rankings: रोहित शर्मा बने वनडे के बादशाह, शुभमन गिल से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, विराट कोहली को बड़ा नुकसान

ICC Rankings News

ICC Rankings: रोहित शर्मा बने वनडे के बादशाह, शुभमन गिल से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, विराट कोहली को बड़ा नुकसान
Rohit SharmaICC ODI RankingsShreyas Iyer
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

ICC ODI Rankings: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मैदान पर उतरे रोहित ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 101 की औसत से 202 रन बनाए.

ICC ODI Rankings: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मैदान पर उतरे रोहित ने धमाकेदार प्रदर्शन किया.

उन्होंने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 101 की औसत से 202 रन बनाए. इस दौरान सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में उन्होंने 121 रनों की जोरदार पारी खेली. टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबलों में हार के कारण सीरीज पहले ही गंवा चुकी थी, लेकिन अंतिम मैच में जीत के साथ उसने क्लीन स्वीप को टाल दिया. रोहित ने गिल को छोड़ा पीछे इस धमाकेदार शतक का फायदा रोहित को आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ है. उन्होंने पहला स्थान हासिल कर लिया है. रोहित अब वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने जोड़ीदार शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया. गिल को बड़ा नुकसान हुआ है और वह पहले से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान बरकरार है. रोहित को वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था. वहीं, कप्तान गिल 3 मैचों में सिर्फ 43 रन ही बना पाए थे. ये भी पढ़ें: 28 गेंद पर शतक जड़ने वाले ने फिर ठोकी तूफानी सेंचुरी, लेकिन हो गया बंटाधार, ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम कोहली को नुकसान रोहित और गिल के बाद अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्हें भी नुकसान उठाना पड़े. पहले दो वनडे में खाता नहीं खोलने वाले वाले कोहली ने सिडनी में रोहित शर्मा के साथ शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए. इसके बावजूद वह 725 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गए. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. वहीं तीसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका न मिलने के बावजूद श्रेयस अय्यर रैंकिंग के नवीनतम अपडेट में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ. ये भी पढ़ें: 318 रुपये में चावल और 118 की रोटी... किशोर कुमार के बंगले में बन गया कोहली का रेस्टोरेंट, कीमत जान खुली रह जाएगी आंखें पहली बार नंबर-1 बने रोहित रोहित शर्मा अपने शानदार करियर में पहली बार आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं. वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और शुभमन गिल के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए. रोहित के लिए 38 साल और 182 दिन की उम्र में नंबर एक स्थान हासिल करना निश्चित रूप से एक उपलब्धि है. वह इतिहास में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Rohit Sharma ICC ODI Rankings Shreyas Iyer Virat Kohli Shubman Gill आईसीसी रैंकिंग रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग विराट कोहली शुभमन गिल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SSC CGL Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट, यहां ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोडSSC CGL Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट, यहां ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोडएसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को किया गया था। साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया...
Read more »

OTT पर एआई वेब सीरीज ने कर दी सबकी छुट्टी, ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर बनी हुई माइथोलॉजिकल थ्रिलरOTT पर एआई वेब सीरीज ने कर दी सबकी छुट्टी, ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर बनी हुई माइथोलॉजिकल थ्रिलरOTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जोकि एआई जेनरेटेड AI Web Series है। इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर ने अपने पहले ही एपिसोड से ऑडियंस का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि ये सीरीज अब ओटीटी पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर काबिज है।
Read more »

ICC Rankings: वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में उलटफेर, 308 रन ठोकने वाली धाकड़ क्रिकेटर ने लगाई लंबी छलांगICC Rankings: वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में उलटफेर, 308 रन ठोकने वाली धाकड़ क्रिकेटर ने लगाई लंबी छलांगICC Rankings Womens World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी. इसमें टीम इंडिया की दो स्टार खिलाड़ियों को जोरदार फायदा हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना ने पहले स्थान पर अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत कर ली.
Read more »

ICC टी20I टीम रैकिंग में किस नंबर पर है भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों की रेटिंग में नहीं है ज्यादा अंतरICC टी20I टीम रैकिंग में किस नंबर पर है भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों की रेटिंग में नहीं है ज्यादा अंतरICC टी20I टीम रैकिंग (ICC T20I Team Rankings) की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप-2 में है. आईसीसी ने 27 अक्टूबर तक की टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग अपडेट की हुई है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

ICC Womens ODI Rankings: सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ मंधाना शीर्ष पर, एक्लेस्टोन का गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबाICC Womens ODI Rankings: सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ मंधाना शीर्ष पर, एक्लेस्टोन का गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबाभारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने घरेलू विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने के साथ महिला वनडे क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज के
Read more »

ICC Rankings: Rohit Sharma बने वर्ल्‍ड के नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज, कप्‍तान शुभमन गिल का राज किया खत्‍मICC Rankings: Rohit Sharma बने वर्ल्‍ड के नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज, कप्‍तान शुभमन गिल का राज किया खत्‍मRohit Sharma number one odi batter: भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में 202 रन बनाने और एक नाबाद शतक जड़ने के बाद रोहित ने 781 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:51