Rohit Sharma number one odi batter: भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में 202 रन बनाने और एक नाबाद शतक जड़ने के बाद रोहित ने 781 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma ICC Rankings: भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 वनडे बैटर बन गए हैं। उन्होंने 38 साल की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित ने वनडे कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 वनडे बैटर का ताज पहन लिया हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कुल 202 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 101 रहा था, जिसमें आखिरी मैच में उनके बल्ले से नाबाद सेंचुरी भी निकली थी। इस मैच में भारत की जीत के साथ रोहित को प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। रोहित के पास 781 रेटिंग प्वाइंट्स है, जबकि गिल दो स्थान खिसकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट्स 745 है। Rohit Sharma ने ICC ODI Rankings में पहला स्थान हासिल किया भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले रोहित , सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और गिल के बाद दुनिया के नंबर 1 वनडेबल्लेबाज बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने भारत के नए कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ दिया। गिल अब पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में वह 10, 9 और 24 रन ही बना सके थे। Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित आईसीसी मेंस वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं और अपने करियर में पहली बार यह उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर 38 साल की उम्र के बाद लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन ने साल 2011 में टेस्ट प्रारूप में यह उपलब्धि दर्ज की थी। खबर अपडेट हो रही है.
Rohit Sharma World No 1 ODI Batter Rohit Sharma ICC Rankings Oldest ODI No 1 Batter Rohit Sharma Cricket Record India ODI Rankings Shubman Gill ODI Ranking Virat Kohli ODI Ranking Rohit Sharma Rohit Sharma Becomes No1 Batter In Odis Rohit Sharma In ICC ODI Rankings Shubman Gill Oldest Batter To Top ICC ODI Rankings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में सीएम भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात... राजस्थान में फेरबदल की अटकलें तेज!Bhajanlal Sharma Meets PM Modi: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिससे राजस्थान में मंत्रीमंडल फेरबदल और संगठनात्मक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं.
Read more »
ICC Rankings: वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में उलटफेर, 308 रन ठोकने वाली धाकड़ क्रिकेटर ने लगाई लंबी छलांगICC Rankings Womens World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी. इसमें टीम इंडिया की दो स्टार खिलाड़ियों को जोरदार फायदा हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना ने पहले स्थान पर अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत कर ली.
Read more »
ICC टी20I टीम रैकिंग में किस नंबर पर है भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों की रेटिंग में नहीं है ज्यादा अंतरICC टी20I टीम रैकिंग (ICC T20I Team Rankings) की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप-2 में है. आईसीसी ने 27 अक्टूबर तक की टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग अपडेट की हुई है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ICC Womens ODI Rankings: सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ मंधाना शीर्ष पर, एक्लेस्टोन का गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबाभारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने घरेलू विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने के साथ महिला वनडे क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज के
Read more »
शाहनवाज ने घर से भागकर हिंदू लड़की से शादी की: बीजेपी की साध्वी उमा ने पार्टी दी; आडवाणी का दामाद कहते थे व...Bihar BJP Leader Syed Shahnawaz Hussain Renu Sharma Love Story; Follow Bihar Election 2025 Special Series, Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL 2026 पूर्वी रोहित शर्मा सोडणार मुंबई इंडियन्सची साथ? 'हा' संघ हिटमॅनमध्ये दाखवतोय इंटरेस्टRohit Sharma : मुंबई इंडियन्सला तब्बल ५ वेळा आयपीएल ट्रॉफी जिंकवून देणारा कर्णधार रोहित शर्मा हा मुंबई इंडियन्सची साथ सोडू शकतो अशी माहिती समोर येत आहे.
Read more »
