ICC से करोड़ों की कमाई कर गया पाकिस्तान, भारत से हारने पर खिलाड़ियों को लगा था 50-50 लाख का फाइन

ICC Prize Money News

ICC से करोड़ों की कमाई कर गया पाकिस्तान, भारत से हारने पर खिलाड़ियों को लगा था 50-50 लाख का फाइन
आईसीसी प्राइज मनीPakistan Icc Prize MoneyPakistan T20 World Cup 2026
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाया, लेकिन फिर भी उसे आईसीसी से चार करोड़ 80 लाख रुपये मिले. लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी भारतीय टीम के खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये आए. इससे पहले पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना ठोका था.

दुबई: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आठ मार्च की रात भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत हुआ. टीम इंडिया ने कुल तीसरी और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने रिकॉर्ड 1.125 करोड़ अमेरिकी डॉलर की घोषणा की. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चैंपियन बनी टीम को सबसे ज्यादा 2,639,423 डॉलर मिले. फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम के खाते में 14,22,692 अमेरिकी डॉलर आए. पाकिस्तान को कितने पैसे मिले? सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को क्रमशः लगभग 9.24 करोड़ रुपये और 8.96 करोड़ रुपये दिए गए. वेस्टइंडीज को 5,38,269 अमेरिकी डॉलर मिले जबकि अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली पाकिस्तान टीम को 5,22,692 अमेरिकी डॉलर मिले. जिम्बाब्वे को 4,91,538 अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 4,75,962 अमेरिकी डॉलर दिए गए. हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख का जुर्माना, टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन पीसीबी ने ठोका था 50-50 लाख का फाइन पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में भी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया. टीम सेमीफाइनल तक में क्वालीफाई नहीं कर पाई. भारत से तो शर्मनाक एकतरफा हार झेलनी पड़ी. भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की धमकी दे रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत से हारते ही अपने प्लेयर्स पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये के फाइन ठोकने का तुगलकी फरमान सुना दिया था. चुनाव और युद्ध के बीच फंसी BCCI की बड़ी प्लानिंग! क्यों रिलीज किया IPL 2026 का आधा-अधूरा शेड्यूल? ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका को बराबर प्राइज मनी सुपर आठ चरण में बाहर हुई अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की टीमों को प्रत्येक 3,09,808 अमेरिकी डॉलर मिले. स्कॉटलैंड को 2,78,654 अमेरिकी डॉलर और आयरलैंड को 2,71,731 अमेरिकी डॉलर जबकि चार अन्य टीम इटली, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल प्रत्येक 2,56,154 अमेरिकी डॉलर दिए गए. कनाडा, नामीबिया और ओमान प्रत्येक को 2,25,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई. आईसीसी ने कहा कि यह पुरस्कार राशि वितरण खिलाड़ियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने और सदस्य देशों में क्रिकेट के विकास को मजबूत करने के उसके लगातार प्रयासों को दर्शाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

आईसीसी प्राइज मनी Pakistan Icc Prize Money Pakistan T20 World Cup 2026 पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 PCB Vs ICC पाकिस्कतान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी भारत प्राइज मनी आईसीसी Icc Prize Money T20 World Cup 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेठी में 7.25 करोड़ की लागत से बनेंगी पांच नई ग्रामीण सड़कें, आवागमन होगा बेहतरअमेठी में 7.25 करोड़ की लागत से बनेंगी पांच नई ग्रामीण सड़कें, आवागमन होगा बेहतरअमेठी में सवा सात करोड़ रुपये की लागत से पांच नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।
Read more »

जम्मू में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहित करने की एवज में चार्ज लेगा निगम, एक अप्रैल से लागू होगा नियमजम्मू में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहित करने की एवज में चार्ज लेगा निगम, एक अप्रैल से लागू होगा नियमजम्मू नगर निगम 1 अप्रैल से ऑनलाइन यूजर चार्ज संग्रह में सख्ती बरतेगा। वर्तमान में केवल 50 डिजिटल भुगतान होता है, जिससे राजस्व में कमी और अनियमितताएं सामने आई हैं।
Read more »

देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्रदेश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्रदेश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्र
Read more »

मौसम में बदलाव के कारण बढ़े नाक, कान और गले के मरीज; बचाव के लि‍ए यह रखें ध्‍यानमौसम में बदलाव के कारण बढ़े नाक, कान और गले के मरीज; बचाव के लि‍ए यह रखें ध्‍यानSaharanpur News : मौसम बदलने के कारण नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 50-60 मरीज आ रहे हैं।
Read more »

अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप ने इंडिया को कहा-'थैंक यू'अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप ने इंडिया को कहा-'थैंक यू'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले के बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी से अमेरिकी बाजारों को ताकत मिलेगी. हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे साफ-सुथरी रिफाइनरी होगी.
Read more »

Kuno National Park: ओवरलोड हुआ कूनो नेशनल पार्क, 53 हो गई चीतों की संख्या, शिफ्टिंग शुरूKuno National Park: ओवरलोड हुआ कूनो नेशनल पार्क, 53 हो गई चीतों की संख्या, शिफ्टिंग शुरूKuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 50 के पार पहुंचते ही अब उनके नए ठिकानों की तलाश तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:20