ICC T20 Rankings 2025 Players List Update; ICC की बुधवार को जारी हुई टी-20 वीकली रैंकिंग में बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में ही भारतीय खिलाड़ी टॉप पर बरकरार हैं
लगातार दूसरे हफ्ते इंडिया टॉप टीम, अभिषेक बैटर, वरुण बॉलर्स, हार्दिक ऑलराउंडर्स में नंबर-1ICC की बुधवार को जारी हुई टी-20 वीकली रैंकिंग में लगातार दूसरे हफ्ते भी बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी टॉप पर बरकरार हैं। यहां तक कि टी-20 टीम रैंकिंग में भी भारतीय टीम टॉप पर मौजूद है। पिछले सप्ताह ही सभी चारों कैटेगरी में भारत का दबदबा बना था। ऐसा पहली बार हुआ कि एक ही टीम और उसके खिलाड़ियों ने किसी एक फॉर्मेट की सभी चार कैटेगरी में नंबर-1 स्थान हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बने हुए हैं। बैटर अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।बैटर्स में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने ओमान के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 38 और रविवार को पाकिस्तान के 74 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा, तिलक वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुच गए हैं। पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान 31 स्थानों की छलांग लगाकर 24वें नंबर पर पहुच गए हैं।बॉलर्स रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर बने हुए हैं। 34 साल के इस स्पिनर का एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन जारी है। फिलहाल उनका रेटिंग पॉइंट 747 हो गया है। वरुण ने पिछले सप्ताह ही नंबर-1 पोजीशन हासिल की थी। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान छह स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापस आ गए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एशिया कप में अपने पिछले दो मैचों में छह विकेट लिए हैं।भारतीय स्टार हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। जबकि पाकिस्तान के अबरार अहमद 12 स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनकी रेटिंग पॉइंट्स 703 है।टीम इंडिया आज जीती तो फाइनल लगभग पक्का:एशिया कप में आज बांग्लादेश से मुकाबला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत इस राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा चुका है। यानी आज जीत हासिल करने पर टीम की फाइनल में पहुंचने की राह बहुत आसान हो जाएगी। बांग्लादेश ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अगर यह टीम भारत को मात देने में कामयाब होती है फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद भी काफी बढ़ जाएगी।दूसरे चरण में 10 हजार खिलाड़ी जुटेंगे; पैरालिंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानितपीठ की समस्या और दबाव के कारण फैसला लिया; अब वनडे-टी-20 पर फोकस करेंगेशहडोल के प्लेयर्स को विदेशी कोच देंगे ट्रेनिंग; मां बोलीं- हम खुश, बेटा हवाईजहाज में बैठेगादलमा के जंगलों में बारिश में उड़ने वाली तितलियां मिलींसारंगढ़ में उफनते नाले में बही कार.
..3 लोग तैरकर बचे,VIDEOलुधियाना DC ने पत्र लिख सेना से मांगी मददइंदौर में कल से बारिश के आसार
Hardik Pandya Abhishek Sharma Varun Chakravarthy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs SL: एशिया कप में 'करो या मरो' का मुकाबला, सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंतएशिया कप 2025 के सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाला है। दोनों टीमें सुपर-4 में अपना पहला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में इस मैच का विजेता फाइनल की ओर बढ़ेगा जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले मैच के बारे में जानकारी भी दी गई है।
Read more »
नवरात्रि के पहले दिन सौरव गांगुली की ताजपोशी, दूसरी बार बने बंगाल क्रिकेट के मुखियासौरव गांगुली छह साल बाद फिर से सीएबी अध्यक्ष बने, ईडन गार्डंस की क्षमता बढ़ाने और टी-20 विश्व कप मैचों की मेजबानी उनकी प्राथमिकता है.
Read more »
एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में आज PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का टी-20 रिकॉर्ड अच्छा, दोनों ने पहला...एशिया कप 2025 के तीसरे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 पर होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी।Asia Cup 2025 Super 4 Match LIVE Score Update.
Read more »
अमेरिका को लेकर ICC का बड़ा फैसला, यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कीICC ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह खिलाड़ियों और खेल के दीर्घकालिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अमेरिका में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है. वहीं अमेरिका की राष्ट्रीय टीमें आईसीसी के आयोजनों में हिस्सा ले सकती हैं.
Read more »
ICC ने USA टीम को किया सस्पेंड, इस वजह से उठाया बड़ा कदमICC की ओर से यूएसए को बड़ा झटका दिया जा चुका है. अमेरिकी क्रिकेट लगातार विश्व में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि कर रहा था. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
IPL से लिया संन्यास, अब BBL की इस टीम में काटेंगे गदर, ऑस्ट्रेलिया जाने वाले पहले भारतीय बने अश्विनRavichandran Ashwin Big Bash League: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग बिग बैश में खेसते नजर आने वाले हैं.
Read more »
