IB New Vacancy 2025: भारत के खुफिया विभाग ने नई भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।
IB ACIO Tech Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, भारत के खुफिया विभाग ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 25 अक्टूर से गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.
gov.in पर शुरू होंगे। जिसमें योग्य उम्मीदवारों को आखिरी तारीख 16 नवंबर 2025 तक फॉर्म भरने का समय दिया गया है। इसके बाद आवेदन का लिंक काम नहीं करेगा। आईबी भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा, जासूसी और गुप्त जानकारी जुटाने से जुड़ा काम करती है। आप भी इस भर्ती के जरिए इस एजेंसी का हिस्सा बन सकते हैं, वो भी बिना कोई लिखित परीक्षा दिए। IB ACIO Tech Vacancy 2025 : जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय इंटेलिजेंस ब्यूरो पद का नाम असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक पदों की संख्या 258 ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in ग्रुप सी आवेदन शुरू होने की तारीख 25 अक्टूबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 योग्यता बीटेक/बी.ई/एमएससी आयुसीमा 18-27 वर्ष तक। आयुसीमा की गणना 16 नवंबर 2025 के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सैलरी लेवल 7, 44900-142400/- प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया स्किल टेस्ट, इंटरव्यू भर्ती का नोटिफिकेशन IB ACIO Tech Recruitment 2025 Notification PDF आईबी में नौकरी के लिए योग्यता क्या चाहिए? शैक्षिक योग्यता: आईबी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साइंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स डिग्री वाले अभ्यर्थी भी योग्य होंगे। लेकिन इसके साथ उम्मीदवारों के पास GATE 2023, GATE 2024, GATE 2025 परीक्षा पास होना चाहिए। चयन प्रक्रिया: वैकेंसी के 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन्हें आगे स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। तीनों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।इस भर्ती में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in और www.ncs.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। किसी अन्य मोड में किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। रजिस्ट्रेशन का पोर्टल 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक खुलेगा। अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। जल्द ही विस्तृत विज्ञापन भी जारी होगा।
Ib Acio Tech Vacancy 2025 Ib Acio New Vacancy 2025 Last Date Intelligence Bureau Salary Intelligence Bureau Bharti 2025 खुफिया एजेंसी नई भर्ती 2025 फॉर्म आईबी एसीआईओ टेक वैकेंसी 2025 इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 योग्यता आज की नई भर्ती सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UCO Bank Vacancy 2025: यूको बैंक ने फ्रेशर्स के लिए निकाली 500+ पदों पर भर्ती, आवेदन भी शुरू, देखें सैलरीNew Bank Vacancy 2025: यूको बैंक ने 500 पदों पर भर्ती निकाली हैं। अगर आप फ्रेशर हैं, तब भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन विंडो खुल चुकी है।
Read more »
Medical Jobs 2025: राम मनोहर लोहिया में नर्सिंग ऑफिसर की 400+ वैकेंसी, ₹1.42 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाईNursing Jobs 2025 Apply: राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती कर रहा है। विज्ञापन के मुताबिक 400 से अधिक पद भरे जाएंगे।
Read more »
Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगेBihar Elections 2025 राज्य | बिहार Tejashwi Yadav PC today Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे
Read more »
PGCIL Vacancy 2025: पावरग्रिड में ऑफिसर ट्रेनी की वैकेंसी, 22 लाख का मिलेगा सालाना पैकेज, देखें योग्यताPowergrid Vacancy 2025 Apply: पावरग्रिड ऑफिसर ट्रेनी की भर्ती कर रहा है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। सालाना सैलरी लाखों में मिलेगी।
Read more »
IB ACIO Gr-II/Tech Recruitment 2025: 258 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अक्टूबर से शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरीइंटेलिजेंस ब्यूरो IB की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II और टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार 25 अक्टूबर से इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी...
Read more »
AIIMS Vacancy 2025: मेडिकल वालों के लिए एम्स में निकली नई भर्ती, बिना परीक्षा चयन, सीधे यहां भेज दें फॉर्मAIIMS Jobs 2025 Apply: एम्स में जॉब पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए वैकेंसी निकली है। 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं।
Read more »
